जब भी कोई नया महीना शुरू होता है, तो सबसे पहले हमारे मन में यही ख्याल आता है कि क्या इस महीने में हमारा काम बन जाएगा या जिस चीज़ का हम लंबे अर्से से इंतज़ार कर रहे हैं, वो अब पूरा हो जाएगा? अगर आपके मन में भी जुलाई के महीने को लेकर ऐसा ही कुछ ख्याल है, तो इस ब्लॉग के ज़रिए आपको अपने सभी सवालों का जवाब मिल सकता है।

एस्ट्रोसेज एआई के इस विशेष ब्लॉग में हम आपको बताने जा रहे हैं कि अंक ज्योतिष के अनुसार जुलाई के महीने में किन मूलांक वाले लोगों के सपने पूरे हो सकते हैं। जुलाई साल का सातवां महीना होता है और इसलिए इस महीने पर अंक 7 का प्रभाव देखा जाता है। इसका मतलब है कि इस महीने पर केतु ग्रह का अधिक प्रभाव रहने वाला है।
भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके
वहीं साल 2025 का अंक 9 है, ऐसे में जुलाई 2025 के महीने पर केतु के अलावा मंगल का भी प्रभाव रहने वाला है। जुलाई 2025 का महीना सामान्य तौर पर धर्म, अध्यात्म, संत निंदा, स्त्री संबंधित मामलों व कम्प्यूटर जगत से जुड़े मामलों के लिए जाना जा सकता है।
तो चलिए जानते हैं कि अंक ज्योतिष के अनुसार जुलाई के महीने में किन मूलांक वाले लोगों को शुभ परिणाम मिलने के संकेत हैं।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
जुलाई में लकी रहने वाले मूलांक
मूलांक 3
अगर आपका जन्म किसी महीने की 3,12, 21 या फिर 30 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 3 होगा। इस महीने आपको औसत से बेहतर परिणाम मिल सकते हें। अगर आप लंबे समय से कुछ नया करने की सोच रहे हैं, तो अब आपका वह सपना पूरा हो सकता है। नए कार्यों की शुरुआत के लिए अनुकूल समय है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। शासन-प्रशासन से जुड़े मामलों में भी अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं। यदि आपके पिता का स्वास्थ्य लंबे समय से ठीक नहीं चल रहा है, तो अब उनकी सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों के लिए भी जुलाई 2025 का महीना अनुकूल रहने वाला है। उपाय के तौर पर आपको सूर्य देव को हल्दी मिला हुआ जल चढ़ाना चाहिए।
मूलांक 4
जिन लोगों का जन्म महीने की 4,13, 22 या फिर 31 तारीख को होता है, उनका मूलांक 4 होता है और मूलांक 4 के लिए जुलाई का महीना 2,9,7,7,2 और 1 अंकों का प्रभाव लिए हुए है। ये सभी अंक इस महीने आपका सपोर्ट कर रहे हैं। इस दौरान आप अपने रिश्तों को सुधारने का काम कर सकते हैं। यदि पहले से किसी के साथ रिश्ता खराब चल रहा है, तो अब उसमें भी सुधार आने की संभावना है। पार्टनरशिप में काम करने के लिए भी अनुकूल समय है। आप धैर्य के साथ काम करते रहेंगे, तो सफलता जरूर मिलेगी। आप भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय लेने से बचें। इससे आपका नुकसान हो सकता है। महत्वपूर्ण मामलों पर समझदारी से सोच-विचार करने के बाद ही कोई फैसला लें।
कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर
मूलांक 5
अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या फिर 23 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 5 होगा और इस मूलांक के लिए जुलाई का महीना 3,9,7,7,2 और 1 अंकों का प्रभाव लिए हुए है। इस महीने ये सभी अंक आपके पक्ष में नज़र आ रहे हैं। अगर आप इस महीने धैर्य रखते हैं और गुस्सा नहीं करते हैं, तो आपको अपने कार्यों में अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। परिवार के सदस्यों के बीच तालमेल बिठाकर चलना फायदेमंद रहेगा। आप अपने रिश्तों को सुधारने की कोशिश कर सकते हैं। अगर आप रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। आप इस महीने अधिक सकारात्मक परिणाम पाने के लिए गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
मूलांक 7
महीने की 7, 16 या फिर 25 तारीख को पैदा हुए लोगों का मूलांक 7 होता है। इस मूलांक पर 5,9,7,7,2 और 1 अंकों का प्रभाव होता है। इस महीने आपको औसत से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। आप भावावेश में आकर कोई गलत निर्णय न लें। ज़रूरत से ज्यादा प्रसन्न होना या प्रसन्न होकर अपने लक्ष्य से दूर होना अथवा विवाद इत्यादि करना उचित नहीं रहेगा। इन बातों का ध्यान रखकर आप अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने जीवन में जो बदलाव चाहते हैं, वह जरूर होगा। किसी व्यक्ति से कोई जरूरी बात करनी है, तो अब उसके लिए अनुकूल समय है। कहीं घूमने जा सकते हैं। विकास करने के लिए सही समय है। आप धैर्य बनाकर रखेंगे, तो परिणाम और ज्यादा बेहतर हो सकते हैं। आपको रोज़ गणेश चालीया का पाठ करना चाहिए।
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें
मूलांक 8
यदि आप किसी भी महीने की 8, 17 या फिर 26 तारीख को पैदा हुए हैं, तो आपका मूलांक 8 होगा। मूलांक 8 के लिए जुलाई का महीना 6,9,7,7,2 और 1 अंकों का प्रभाव लिए हुए है। आपको अंक 1 के अलावा बाकी सारे अंकों से औसत परिणाम मिल रहे हैं। मूलांक 8 वाले लोगों को इस महीने थोड़ी सावधानी बरतकर अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आप शासन-प्रशासन से जुड़े हुए मामलों में सावधानी बरतें। पिता के मार्गदर्शन में काम करेंगे, तो बेहतर होगा। सामाजिक मान मर्यादाओं का ख्याल रखना भी ज़रूरी रहेगा। घर-गृहस्थी में सुख-शांति देखने को मिल सकती है। पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने पर ध्यान दे सकते हैं। प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन दोनों के लिए ही सुखमय समय है। आप कन्याओं को दूध से बनी मिठाई खिलाएं।
मूलांक 9
यदि आप महीने की 9,18 या फिर 27 तारीख को पैदा हुए हैं, तो आपका मूलांक 9 होगा। मूलांक 9 के लिए जुलाई का महीना 7,9,7,7,2 और 1 अंकों का प्रभाव लिए हुए है। इस महीने 9 अंक पूरी तरह से आपका समर्थन कर रहा है। आपको जुलाई में औसत से कुछ बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। इस महीने आपको कुछ कठिनाईयों का सामना और संघर्ष करना पड़ सकता है लेकिन फिर भी यह मास आपके लिए अच्छा रहेगा क्योंकि आपको कई सच्चाईयां जानने का मौका मिलेगा। आपको समझ आएगा कि किस काम को कैसे करना चाहिए और कौन आपका हितैशी है और कौन दिखावा कर रहा है। धर्म और अध्यात्म के मामले में आपको काफी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। उपाय के तौर पर आप हनुमान जी को बेसन के लड्डू चढ़ाएं।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
उत्तर. 8 अंक को सबसे शक्तिशाली माना जाता है।
उत्तर. इसके स्वामी शनि देव हैं।
उत्तर. इस अंक पर राहु का शासन है।