साप्ताहिक राशिफल: 27 जुलाई से 02 अगस्त, 2026

इस सप्ताह मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा का त्योहार, जानें सही तिथि एवं शुभ मुहूर्तो की लिस्ट!

साप्ताहिक राशिफल 27 जुलाई से 02 अगस्त, 2026: हर व्यक्ति की इच्छा होती है कि आने वाला सप्ताह उसके लिए सुनहरा और सफलता से भरा हो, इसलिए नए सप्ताह से इंसान की अनेक आशाएं जुड़ी होती हैं। इसी क्रम में, अब हम एक कदम आगे बढ़ते हुए जुलाई के इस सप्ताह में कदम रखने जा रहे हैं। यह सप्ताह बेहद ख़ास रहेगा क्योंकि इस अवधि में जुलाई का अंत और अगस्त माह का आगाज़ हो जाएगा। ऐसे में, आपके मन में सवाल उठ रहे होंगे कि 27 जुलाई से 02 अगस्त 2026 का यह सप्ताह प्रेम, करियर, व्यापार से लेकर वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहने वाला है। बता दें कि इन सभी सवालों के जवाब आपको साप्ताहिक राशिफल के इस स्पेशल ब्लॉग में प्राप्त होंगे। 

AstroSage Hindi Banner

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

साप्ताहिक राशिफल का यह ब्लॉग विशेष रूप से एस्ट्रोसेज एआई के विशेषज्ञ और विद्वान ज्योतिषियों द्वारा ग्रहों-नक्षत्रों की दशा, चाल और स्थिति की गणना के आधार पर तैयार किया गया है। यहाँ आपको साप्ताहिक राशिफल प्राप्त होने के साथ-साथ 27 जुलाई से 02 अगस्त 2026 के बीच पड़ने वाले व्रत-त्योहार और होने वाले ग्रहण-गोचर की जानकारी भी प्राप्त होगी। जुलाई 2026 के इस अंतिम सप्ताह में किन मशहूर हस्तियों का जन्मदिन आता है, इससे भी हम आपको अवगत करवाएंगे। तो आइए बिना देर किए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं इस सप्ताह का पूरा हाल। 

इस सप्ताह के ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू पंचांग की गणना 

जैसे कि हम जानते हैं कि जुलाई साल का सातवां महीना होता है और अब हम जल्द ही इस माह के अंतिम सप्ताह में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस सप्ताह का हिंदू पंचांग देखें, तो जुलाई के इस हफ्ते का आगाज मूल नक्षत्र के अंतर्गत शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि अर्थात 27 जुलाई 2026 को होगा जबकि इसका समापन पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के तहत कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि यानी कि 02 अगस्त 2026 को होगा। बता दें कि यह सप्ताह धार्मिक और ज्योतिषीय रूप से विशेष मायने रखता है क्योंकि इस दौरान कई बड़े त्योहारों को मनाया जाएगा और ग्रहों की चाल में बदलाव भी देखने को मिलेगा। 

आइए अब हम आगे बढ़ते हैं और नज़र डालते हैं इस सप्ताह के व्रत एवं त्योहारों की सूची पर। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

इस सप्ताह में पड़ने वाले व्रत और त्योहार 

सनातन धर्म में व्रतों एवं पर्वों को अहम स्थान दिया गया है जिनके बिना हमारा जीवन अधूरा माना जाता है। आजकल मनुष्य अपनी जिंदगी में इतना व्यस्त हो गया है कि वह व्रत और पर्वों की तिथियां याद नहीं रख पाता है। ऐसे में, आपको व्रत और पर्वों की तिथियां याद रखने में समस्या का सामना करना पड़ता है। आपको ऐसी किसी भी परिस्थिति का सामना न करना पड़े इसलिए साप्ताहिक राशिफल (27 जुलाई से 02 अगस्त, 2026) के बीच पड़ने वाले त्योहारों की तिथियां हम आपको नीचे प्रदान करने जा रहे हैं। 

तिथिपर्व का नाम 
29 जुलाई 2026, बुधवारगुरु पूर्णिमा
29 जुलाई 2026, बुधवारआषाढ़ पूर्णिमा व्रत
2 अगस्त 2026, रविवारसंकष्टी चतुर्थी

गुरु पूर्णिमा (29 जुलाई 2026, बुधवार): गुरु पूर्णिमा का पर्व हर साल आषाढ़ मास में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। यह दिन गुरुओं को समर्पित होता है और प्रत्येक शिष्य गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरु की पूजा करता है। सरल शब्दों में कहें, तो गुरु ही वह इंसान होता है जो मनुष्य को अंधकार से प्रकाश की तरफ ले जाता है। साथ ही, व्यक्ति के जीवन में ज्ञान की गंगा बहाते हैं। गुरु पूर्णिमा को आषाढ़ी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। बता दें कि गुरु पूर्णिमा महर्षि वेदव्यास के जन्मदिवस के रूप में मनाई जाती है। 

आषाढ़ पूर्णिमा व्रत (29 जुलाई 2026, बुधवार): सालभर में आने वाली सभी पूर्णिमा तिथियों में से एक है आषाढ़ पूर्णिमा, जिसे बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। पूर्णिमा या पूनम का दिन हर हिंदू माह में आता है और इसी क्रम में, आषाढ़ माह की पूर्णिमा को आषाढ़ पूर्णिमा कहते हैं। इस शुभ तिथि पर लोग भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करते हैं और व्रत करते हैं। आषाढ़ पूर्णिमा पर ही गुरु पूर्णिमा का पर्व भी मनाया जाता है और शिष्य अपने गुरुओं की पूजा करते हैं। साथ ही, इस दिन अपने गुरु का आशीर्वाद भी लेते हैं।

संकष्टी चतुर्थी (02 अगस्त 2026, रविवार): हर महीने आने वाले प्रमुख व्रत और त्योहारों में से एक संकष्टी चतुर्थी है, जिसे बहुत शुभ और फलदायी माना जाता है। यह व्रत भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए रखा जाता है। संकष्टी चतुर्थी का व्रत हर महीने कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर रखा जाता है। मान्यता है कि जो भक्त सच्चे मन से संकष्टी चतुर्थी का व्रत करता है, उस पर भगवान गणेश की कृपा सदैव बनी रहती है और बप्पा अपने भक्तों के जीवन से सभी कष्टों और दुखों को हर लेते हैं। 

हम आशा करते हैं कि यह व्रत-त्योहार आपके जीवन में खुशियाँ और आशा की नई किरण लेकर आयेंगे। 

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

इस सप्ताह में पड़ने वाले ग्रहण और गोचर

वैदिक ज्योतिष में ग्रहण-गोचर को महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि यह मनुष्य जीवन को भी गहराई से प्रभावित करते हैं। ऐसा माना जाता है कि नवग्रहों में से कोई भी ग्रह जब-जब अपनी राशि, चाल या दशा में परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हमारे जीवन पर नज़र आता है। यह बात ग्रहण पर भी लागू होती है इसलिए हर व्यक्ति के लिए ग्रहण और गोचर की जानकारी होना बेहद जरूरी होता है। इसी क्रम में, जुलाई के इस सप्ताह (27 जुलाई से 02 अगस्त 2026) के दौरान दो बड़े ग्रहों के गोचर होंगे जबकि एक ग्रह अपनी चाल और दशा में बदलाव करेंगे। 

शनि मीन राशि में वक्री (27 जुलाई 2026): शनि देव को ज्योतिष में न्याय के देवता और कर्मफल दाता कहा जाता है जो 27 जुलाई 2026 की रात 10 बजकर 21 मिनट पर मीन राशि में वक्री होने जा रहे हैं। ऐसे में, इसका असर देश-दुनिया और संसार पर नज़र आ सकता है। 

शुक्र का कन्या राशि में गोचर (01 अगस्त 2026): प्रेम के ग्रह शुक्र महाराज 01 अगस्त 2026 की सुबह 09 बजकर 24 मिनट पर सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर करने जा रहे हैं। 

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

मंगल का मिथुन राशि में गोचर (02 अगस्त 2026): मंगल महाराज को ज्योतिष शास्त्र में युद्ध और साहस का ग्रह कहा जाता है जो अब 02 अगस्त 2026 की रात 11 बजकर 16 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं।

बात करें ग्रहण की, तो जुलाई 2026 के इस सप्ताह अर्थात 27 जुलाई से 02 अगस्त 2026 के बीच कोई ग्रहण नहीं लगने जा रहा है। 

इस सप्ताह में पड़ने वाले बैंक अवकाश 

साप्ताहिक राशिफल के इस ब्लॉग में हमने आपको व्रत-त्योहार, ग्रहण और ग्रह गोचर की जानकारी दी है। अब बात करते हैं इस सप्ताह पड़ने वाले बैंक अवकाशों की। अगर आपको बैंक से जरूरी काम रहते हैं, तो यह बात आपको राहत देगी कि ( 27 जुलाई से 02 अगस्त 2026) के बीच में कोई बैंक अवकाश नहीं है, यानी बैंक पूरे सप्ताह सामान्य रूप से खुले रहेंगे और आप अपने काम आसानी से निपटा सकेंगे।

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

27 जुलाई से 02 अगस्त, 2026 के नामकरण मुहूर्त 

तिथिमुहूर्त
29 जुलाई 2026, बुधवार05:40:24 से 29:40:23

27 जुलाई से 02 अगस्त, 2026 के कर्णवेध मुहूर्त 

तिथिमुहूर्त 
29 जुलाई 202616:52 से 18:55
30 जुलाई 2026 07:36 से 12:10, 14:29 से 18:13
31 जुलाई 202607:32 से 14:25, 16:44 से 18:48

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

इस सप्ताह में जन्मे मशहूर सितारे

27 जुलाई 2026: उद्धव ठाकरे, कृति सेनन, राहुल बोस

28 जुलाई 2026: एलेक्सिस अर्क्वेट, चाहत खन्ना, दुलारे सलमान 

29 जुलाई 2026: अनूप जलोटा, कुणाल जयसिंह, एली अव्राम

30 जुलाई 2026: मंदाकिनी, हेनरिक क्लासेन, अखंड सिंह

31 जुलाई 2026: पवन खेड़ा, जेसिका विलियम्स, कियारा आडवाणी 

01 अगस्त 2026: भगवान दादा, अमर उपाध्याय, हरीश कुमार

02 अगस्त 2026: जेम्स बाल्डविन, संदीप लमिच्छन, अविनाश धर्माधिकारी

एस्ट्रोसेज इन सभी सितारों को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं देता है। यदि आप अपने पसंदीदा सितारे की जन्म कुंडली देखना चाहते हैं तो आप यहां पर क्लिक कर सकते हैं। 

साप्ताहिक राशिफल 27 जुलाई से 02 अगस्त, 2026

यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें:

चंद्र राशि कैलकुलेटर

मेष साप्ताहिक राशिफल 

शनि देव आपकी चंद्र राशि के बारहवें भाव में विराजमान होंगे और ऐसे….. (विस्तार से पढ़ें) 

मेष प्रेम राशिफल 

इस समय में आपको अपने प्रेम जीवन का संबल पक्ष दिखाई देगा….(विस्तार से पढ़ें)

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

शनि महाराज आपकी चंद्र राशि के ग्यारहवें भाव में स्थित होंगे और इसके….(विस्तार से पढ़ें)

वृषभ प्रेम राशिफल

आप अपने परिवार को बिना बताए, अपने प्रेमी संग किसी यात्रा पर….(विस्तार से पढ़ें)

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह यूँ तो आपकी सेहत में सुधार, साफ़ दिखाई देगा। परंतु बावजूद इसके….(विस्तार से पढ़ें)

मिथुन प्रेम राशिफल

लंबे समय से यदि आप किसी रिश्ते में हैं तो, इस सप्ताह आप अपने घर….(विस्तार से पढ़ें)

कर्क साप्ताहिक राशिफल

राहु महाराज आपकी चंद्र राशि के आठवें भाव में विराजमान होंगे और…. (विस्तार से पढ़ें)

कर्क प्रेम राशिफल

इस सप्ताह योग बन रहे हैं कि आपकी लव लाइफ बिल्कुल अनुकूल रहेगी….(विस्तार से पढ़ें)

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

आपकी चंद्र राशि के बारहवें भाव में गुरु देव उपस्थित होंगे और ऐसे में, इस….(विस्तार से पढ़ें)

सिंह प्रेम राशिफल

सिंगल जातक इस समय काम में व्यस्तता के कारण, अपने प्रेमी से अपने दिल……(विस्तार से पढ़ें)

कन्या साप्ताहिक राशिफल

बृहस्पति देव आपकी चंद्र राशि के ग्यारहवें भाव में स्थित होंगे और ऐसे में, ये….(विस्तार से पढ़ें)

कन्या प्रेम राशिफल

 यदि आप किसी से सच्चा प्यार करते हैं तो, इस सप्ताह आपको प्रेम जीवन में ….(विस्तार से पढ़ें)

तुला साप्ताहिक राशिफल

आपकी चंद्र राशि के छठे भाव में शनि ग्रह बैठे होंगे और ऐसे में,  इस वर्ष…..(विस्तार से पढ़ें)

तुला प्रेम राशिफल

 अपनी भावनाओं को यदि आप केवल खुद तक ही सीमित रखेंगे तो ….. (विस्तार से पढ़ें)

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

गुरु देव आपकी चंद्र राशि के नौवें भाव में विराजमान होंगे और ऐसे में, इस…..(विस्तार से पढ़ें)

वृश्चिक प्रेम राशिफल

सप्ताह की शुरुआत थोड़ा धीरे होगी, परंतु हफ्ते के मध्य भाग में आप खुद को…..(विस्तार से पढ़ें)

धनु साप्ताहिक राशिफल

आपकी चंद्र राशि के चौथे भाव में शनि महाराज बैठे होंगे और ऐसे में,…..(विस्तार से पढ़ें)

धनु प्रेम राशिफल

इस सप्ताह आपका प्रेमी आपके तज़ुर्बे से किसी बेहतर सलाह की चाह…..(विस्तार से पढ़ें)

विद्वान ज्योतिषियों से प्रश्न पूछें और पाएं हर समस्या का समाधान

मकर साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह व्यस्त दिनचर्या के बावजूद, आपकी सेहत सामान्य से अच्छी रहेगी। ….(विस्तार से पढ़ें)

मकर प्रेम राशिफल

 इस सप्ताह आप चाहकर भी अपने प्रेमी से मिलने में असमर्थ होंगे, जिससे….(विस्तार से पढ़ें)

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

 राहु ग्रह आपकी चंद्र राशि के पहले/लग्न भाव में मौजूद होंगे और इसके…. (विस्तार से पढ़ें)

कुंभ प्रेम राशिफल

प्रेम राशिफल के अनुसार आपके बीच म्युचुअल अंडरस्टैंडिंग, इस सप्ताह ….(विस्तार से पढ़ें)

मीन साप्ताहिक राशिफल 

बृहस्पति देव आपकी चंद्र राशि के पांचवें भाव में उपस्थित होगा और ऐसे में,…..(विस्तार से पढ़ें)

मीन प्रेम राशिफल

इस सप्ताह आपके रोमांटिक मनोभावों में अचानक आया यूँ बदलाव, आपको ….(विस्तार से पढ़ें)

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. साल 2026 में गुरु पूर्णिमा कब है?

वर्ष 2026 में गुरु पूर्णिमा का पर्व 29 जुलाई 2026, बुधवार को मनाया जाएगा। 

2. संकष्टी चतुर्थी पर किसकी पूजा करते हैं?

हर माह आने वाला संकष्टी चतुर्थी का व्रत भगवान गणेश को समर्पित होता है। 

3. मीन राशि का स्वामी कौन है?

राशि चक्र की अंतिम राशि मीन के स्वामी गुरु ग्रह हैं।