शनि होंगे वक्री, ये राशियां हो जाएं सावधान!

शनि मीन राशि में वक्री: किन राशियों का हो सकता है मुश्किल समय शुरू? जानें!

शनि मीन राशि में वक्री: एस्ट्रोसेज एआई का यह विशेष ब्लॉग “शनि मीन राशि में वक्री” हमारे पाठकों के लिए तैयार किया गया है जिसके अंतर्गत आपको शनि गोचर से जुड़ी समस्त जानकारी प्राप्त होगी जैसे तिथि, समय और प्रभाव आदि। ज्योतिष में शनि देव को “न्याय के देवता” की संज्ञा दी गई है क्योंकि यह लोगों को उनके कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। यही वजह है कि आम लोग हमेशा से शनि देव से भयभीत रहते हैं और इनके नाम से भी कांपते हैं। ऐसे में, शनि ग्रह की चाल, दशा और स्थिति में होने वाला प्रत्येक परिवर्तन महत्वपूर्ण माना जाता है और इसका मनुष्य जीवन पर गहराई से प्रभाव पड़ता है।       

AstroSage English Banner

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

जैसे कि हमने आपको ऊपर बताया कि शनि महाराज अब जल्द ही मीन राशि में वक्री हो जाएंगे। ऐसे में, इनकी वक्री अवस्था का प्रभाव करियर, व्यापार, प्रेम से लेकर स्वास्थ्य तक को प्रभावित करेगा। इसके अलावा, शनि की वक्री अवस्था किन राशियों के लिए रहेगी शुभ और किनकी बढ़ेंगी मुसीबतें? इससे भी हम आपको अवगत करवाएंगे। तो आइए बिना देर किए अब हम आगे बढ़ते हैं और सबसे पहले नज़र डालते हैं शनि वक्री के समय पर। 

शनि मीन राशि में वक्री: क्या रहेगा समय?

नवग्रहों में शनि देव ही एकमात्र ऐसे ग्रह हैं जिससे मनुष्य भयभीत रहते हैं, इसलिए सदैव इन्हें प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं। बता दें कि नौ ग्रहों में शनि ग्रह सबसे मंद गति से चलते हैं और इस वजह से इनका प्रत्येक गोचर ढाई साल बाद होता है। साथ ही, इनकी चाल में होने वाला बदलाव जैसे वक्री, अस्त और मार्गी होने में काफ़ी समय लगता है। इसी क्रम में, शनि देव 27 जुलाई 2026 की रात 10 बजकर 21 मिनट पर मीन राशि में वक्री होने जा रहे हैं। ऐसे में, शनि ग्रह वक्री होकर संसार को प्रभावित करने का काम कर सकते हैं। ऐसे में, शनि ग्रह की वक्री अवस्था कुछ राशियों को अशुभ परिणाम दे सकती है। चलिए जानते हैं वक्री अवस्था के बारे में। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

क्या होता है ग्रह का वक्री होना?

वैदिक ज्योतिष में शनि महाराज को पापी और क्रूर ग्रह माना जाता है जो सबसे मंद गति से चलने के कारण जाने जाते हैं। इन्हें राशि चक्र का एक चक्र पूरा करने में 30 वर्षों का समय लगता है। ऐसे में, अगर आप सोच रहे हैं कि क्या होता है ग्रह का वक्री होना? तो बता दें कि ज्योतिष में हर ग्रह समय-समय पर अस्त, उदित, मार्गी और वक्री होता है। नवग्रहों में एकमात्र सूर्य एक ऐसा ग्रह है जो कभी भी अपनी चाल या स्थिति में बदलाव नहीं करता है। 

ग्रह की वक्री अवस्था की बात करें, तो जब कोई ग्रह अपने परिक्रमा पथ पर चलते हुए आगे की दिशा में बढ़ने की बजाय पीछे की तरफ यानी कि उल्टी दिशा में चलता हुआ प्रतीत होता है, तब ज्योतिष में इसे अवस्था को ग्रह का वक्री होना कहते हैं। बता दें कि कोई भी ग्रह उल्टा नहीं चलता है, परंतु उन्हें दूर से देखने पर उल्टा चलता हुआ प्रतीत होता है। हालांकि, ज्योतिषियों द्वारा ग्रह की वक्री अवस्था को शुभ नहीं माना जाता है क्योंकि यह मनुष्य जीवन को अत्यधिक प्रभावित करने में क्षमता रखती है। 

ज्योतिषीय दृष्टि से शनि ग्रह 

वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह को नौ ग्रहों में विशेष और महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। शनि देव को व्यक्ति की आयु, कर्म, रोग, दुख, संघर्ष, कष्ट और विज्ञान के कारक ग्रह माना जाता है। वहीं, राशि चक्र में इन्हें मकर और कुंभ राशि के स्वामी हैं जबकि तुला उनकी उच्च राशि और मेष नीच राशि मानी जाती है। शनि ग्रह का किसी एक राशि में तक़रीबन ढाई साल तक रहना “शनि की ढैय्या” कहलारा है। 

जिन जातकों की कुंडली में शनि देव मज़बूत स्थिति में होते हैं, वह मेहनती, कर्मशील, न्यायप्रिय और अनुशासित स्वभाव के होते हैं। साथ ही, जीवन में सभी तरह की सुख-सुविधाएं प्राप्त ककरते हैं। दूसरी तरफ, कुंडली में शनि ग्रह के कमज़ोर या पीड़ित अवस्था में होने पर जातक को संघर्ष, दुर्घटना, मानसिक तनाव और कानूनी परेशानियों जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। शनि ग्रह को शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या के लिए जिम्मेदार होते हैं। ऐसे में, शनि के अशुभ प्रभावों को कम करने के लिए ज्योतिष में कई सरल और प्रभावशाली बताए गए हैं जिन्हें अपनाकर आपको राहत मिल सकती है।

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

क्यों होती है शनि साढ़े साती और ढैय्या?

साढ़े साती, शनि देव की वह विशेष अवस्था होती है जिसकी अवधि लगभग साढ़े सात साल होती है। शनि की साढ़े साती का प्रभाव प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में कम से कम एक बार इसका प्रभाव अवश्य देखने को मिलता है। यह समय तीन चरणों में बंटा होता है, जिनमें प्रत्येक चरण ढाई वर्ष का होता है। ज्योतिष के अनुसार, पहला चरण व्यक्ति में आलस्य और सुस्ती बढ़ा सकता है, जबकि दूसरा चरण कड़ी मेहनत और संघर्ष करवा सकता है। वहीं, तीसरा चरण जातक को थोड़ी राहत देने वाला होता है और इसके प्रभाव पहले दो चरणों की तुलना में कम माना जाता है। 

वहीं, शनि की ढैया लगभग ढाई वर्ष तक चलने वाली स्थिति होती है। जब गोचर करके शनि कुंडली के चौथे या आठवें भाव में आते हैं, तब व्यक्ति पर ढैय्या का प्रभाव माना जाता है। इस दौरान जातक को मानसिक तनाव और आर्थिक समस्याएं का सामना करना पड़ सकता है। 

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

शनि देव को प्रसन्न करने के लिए कौन सा रत्न धारण करें?

वैदिक ज्योतिष में हर ग्रह का कोई न कोई अपना रत्न अवश्य होता है जिससे आप किसी विशेष ग्रह की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। इसी क्रम में, अगर आपकी कुंडली में शनि देव अशुभ हों या फिर आप उनकी कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप शनि महाराज का नीलम रत्‍न धारण कर सकते हैं, विशेष रूप से मकर राशि और कुंभ राशि के जातकों के लिए नीलम रत्‍न को पहनना बेहद शुभ माना जाता है। 

चलिए अब हम आपको बताते हैं कि कुंडली में शनि देव के कमज़ोर होने पर आपको कौन से संकेत दिखाई देते हैं। 

कुंडली में कमज़ोर शनि ग्रह के संकेत 

  • जिन जातकों की कुंडली में शनि महाराज दुर्बल अवस्था में होते हैं, तो उनकी जमा पूंजी और धन-संपत्ति धीरे-धीरे करके बेकार के कार्यों में खर्च होने लगती है।
  • कुंडली में शनि दोष का नकारात्मक प्रभाव होने पर जातक को बात-बार विवाद या मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, ऐसा इंसान कई बार झूठे आरोपों का शिकार हो सकता है और वह कोर्ट-कचहरी के जाल में फंस सकता है। 
  • अगर आपकी कुंडली में शनि ग्रह नकारात्मक स्थिति में होते हैं, तो ऐसे लोगों के बाल समय से पहले ही झड़ने लगते हैं। इसके अलावा, आंखों से संबंधित रोगों की भी शिकायत हो सकती है। 
  • शनि के अशुभ प्रभाव से जातक को टीबी, पेट दर्द, फ्रैक्चर, चर्म रोग, कैंसर, सर्दी-जुकाम और अस्थमा आदि की चपेट में आ सकती है। 
  • शनि दोष का दुष्प्रभाव होने के कारण व्यक्ति गलत आदतों जैसे जुआ और शराब आदि में फंस सकता है। 
  • इन जातकों के बने बनाए काम अचानक से बिगड़ जाते हैं और इन्हें घर में आग लगना, कर्ज़ का लगातार बढ़ना या घर का कोई हिस्सा टूटकर गिरना जैसे समस्याएं भी परेशान कर सकती है जो कमज़ोर शनि की निशानी होता है। 
  • शनि देव के अशुभ होने पर कड़ी मेहनत करने के बाद भी उसका फल प्राप्त नहीं होता है और नौकरी में भी समस्याएं बनी रहती हैं। 

 AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

शनि मीन राशि में वक्री के दौरान करें ये अचूक उपाय 

कुंडली में शनि दोष को शांत करने और इनकी स्थिति को मज़बूत करने के लिए आप ज्योतिष में बताए गए सरल उपायों को अपना सकते हैं जिनके बारे में हम आपको नीचे बताने जा रहे हैं। 

  • नियमित रूप से हनुमान जी की पूजा करने पर शनि ग्रह का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
  • शनि ग्रह की कृपा के लिए जातक को अपने कर्मचारियों और सेवकों को प्रसन्न रखना चाहिए। साथ ही, उनके साथ दुर्व्यवहार न करें। 
  • राधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना करने से शनि देव की स्थिति कुंडली में मज़बूत होती है। 
  • शनिवार के दिन शनि देव की उपसान करें। 
  • कुंडली में शनि देव के पीड़ित या कमज़ोर अवस्था में होने पर जातक को काले रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए। 
  • शनि देव के अशुभ प्रभाव को शांत करने के लिए नीलम रत्न धारण करना फलदायी साबित होता है। लेकिन, ऐसा करने से पूर्व किसी अनुभवी एवं विद्वान ज्योतिषी से सलाह अवश्य कर लें। 
  • शनि महाराज की जड़ी धतूरे की जड़ भी पहनना भी शुभ रहता हैं। 
  • शनिवार के दिन रबर या लोहा की चीजे खरीदने से परहेज़ करें। 
  • करियर एवं व्यापार में सफलता की प्राप्ति के लिए शनि यंत्र की स्थापना करें और नियमित रूप से उसका पूजन करें।

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

शनि मीन राशि में वक्री: राशि अनुसार प्रभाव और उपाय 

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए शनि ग्रह आपकी कुंडली में कर्म तथा लाभ भाव के… (विस्तार से पढ़ें) 

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए शनि ग्रह आपकी कुंडली में भाग्य तथा कर्म भाव… (विस्तार से पढ़ें)

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए शनि ग्रह आपकी कुंडली में अष्टम तथा भाग्य भाव… (विस्तार से पढ़ें)

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए शनि ग्रह आपकी कुंडली में सप्तम तथा अष्टम भाव के… (विस्तार से पढ़ें)

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए शनि ग्रह आपकी कुंडली में छठे तथा सातवें भाव के स्वामी होते … (विस्तार से पढ़ें) 

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए शनि ग्रह आपकी कुंडली में पंचम तथा छठे भाव के स्वामी…(विस्तार से पढ़ें)

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए शनि ग्रह आपकी कुंडली में चतुर्थ तथा पंचम भाव के स्वामी होते… (विस्तार से पढ़ें) 

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि वालों के लिए शनि ग्रह आपकी कुंडली में तीसरे तथा चौथे भाव के स्वामी …(विस्तार से पढ़ें) 

धनु राशि 

धनु राशि वालों के लिए शनि ग्रह आपकी कुंडली में दूसरे तथा तीसरे भाव के स्वामी होत… (विस्तार से पढ़ें)

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए शनि ग्रह आपकी कुंडली में आपकी लग्न या राशि के स्वामी … (विस्तार से पढ़ें)

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए शनि ग्रह आपकी कुंडली में आपकी लग्न या फिर आपकी राशि… (विस्तार से पढ़ें)

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए शनि ग्रह आपकी कुंडली में लाभ तथा व्यय दोनों भावों के …(विस्तार से पढ़ें)

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. साल 2026 में शनि मीन राशि में वक्री कब होंगे?

इस साल शनि देव 27 जुलाई 2026 को मीन राशि में वक्री हो जाएंगे। 

2. शनि ग्रह कौन हैं?

वैदिक ज्योतिष में शनि देव को न्याय के ग्रह कहा गया है जो आयु, कर्म, रोग, दुख, संघर्ष और कष्ट के कारक ग्रह हैं। 

3. 2026 में शनि ग्रह किस राशि में स्थित है?

इस वर्ष शनि महाराज गुरु ग्रह की राशि मीन में विराजमान रहेंगे।