अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 20 से 26 सितंबर, 2026

अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 20 से 26 सितंबर, 2026

कैसे जानें अपना मुख्य अंक (मूलांक)? 

अंक ज्योतिष साप्ताहिक भविष्यफल जानने के लिए अंक ज्योतिष मूलांक का बड़ा महत्व है। मूलांक जातक के जीवन का महत्वपूर्ण अंक माना गया है। आपका जन्म महीने की किसी भी तारीख़ को होता है, उसको इकाई के अंक में बदलने के बाद जो अंक प्राप्त होता है, वह आपका मूलांक कहलाता है। मूलांक 1 से 9 अंक के बीच कोई भी हो सकता है, उदाहरणस्वरूप- आपका जन्म किसी महीने की 10 तारीख़ को हुआ है तो आपका मूलांक 1+0 यानी 1 होगा। 

AstroSage Hindi Banner

इसी प्रकार किसी भी महीने की 1 तारीख़ से लेकर 31 तारीख़ तक जन्मे लोगों के लिए 1 से 9 तक के मूलांकों की गणना की जाती है। इस प्रकार सभी जातक अपना मूलांक जानकर उसके आधार पर साप्ताहिक राशिफल जान सकते हैं।

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान अंक ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

अपनी जन्मतिथि से जानें साप्ताहिक अंक राशिफल (20 से 26 सितंबर, 2026)

अंक ज्योतिष का हमारे जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है क्योंकि सभी अंकों का हमारे जन्म की तारीख़ से संबंध होता है। नीचे दिए गए लेख में हमने बताया है कि हर व्यक्ति की जन्म तिथि के हिसाब से उसका एक मूलांक निर्धारित होता है और ये सभी अंक अलग-अलग ग्रहों द्वारा शासित होते हैं। 

जैसे कि मूलांक 1 पर सूर्य देव का आधिपत्य है। चंद्रमा मूलांक 2 का स्वामी है। अंक 3 को देव गुरु बृहस्पति का स्वामित्व प्राप्त है, राहु अंक 4 का राजा है। अंक 5 बुध ग्रह के अधीन है। 6 अंक के राजा शुक्र देव हैं और 7 का अंक केतु ग्रह का है। शनिदेव को अंक 8 का स्वामी माना गया है। अंक 9 मंगल देव का अंक है और इन्हीं ग्रहों के परिवर्तन से जातक के जीवन में अनेक तरह के परिवर्तन होते हैं।

 बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मूलांक 1

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 1 के जातक इस सप्ताह दृढ़ता और आत्मविश्वास से पूर्ण रहेंगे। इस दौरान आपकी सोच सकारात्मक रहेगी जिसका शुभ प्रभाव आपके जीवन पर दिखाई देगा। 

प्रेम जीवन: प्रेम जीवन की बात करें, तो इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मज़बूत होगा। साथ ही, आपको हर कदम पर अपने साथी का साथ मिलेगा और आप उनसे खुलकर बात करते हुए दिखाई दे सकते हैं। ऐसे में, आप दोनों का रिश्ता मज़बूत होगा। 

शिक्षा: शिक्षा के संबंध में आप सकारात्मक रूप से आगे बढ़ेंगे और ऐसे में, आपको पढ़ाई में शुभ परिणाम होने के योग बनेंगे। 

पेशेवर जीवन: पेशेवर जीवन की बात करें, तो मूलांक 1 के जातक इस सप्ताह नौकरी में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। अगर आप पब्लिक सेक्टर में नौकरी करते हैं, तो यह समय आपके लिए बेहद अनुकूल रहेगा। वहीं, जिन जातकों का जुड़ाव अपने व्यापार से है, उन्हें आउटसोर्सिंग के माध्यम से अच्छा लाभ मिलने के योग बनेंगे। 

स्वास्थ्य: जब बात आती है स्वास्थ्य की, तो इस सप्ताह आपकी सेहत अच्छी रहेगी जो आपकी प्रसन्नता और उत्साह का परिणाम होगी। इन जातकों को नियमित रूप से व्यायाम करने की सलाह दी जाती है ताकि आप खुद को फिट रख सकें। साथ ही, आप अच्छी सेहत का आनंद लेने में सक्षम होंगे। 

उपाय: प्रतिदिन “ॐ सूर्याय नमः” का 19 बार जाप करें।

मूलांक 2

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 2 के अंतर्गत जन्मे जातक इस सप्ताह बड़े फैसले लेते हुए कंफ्यूज नज़र आ सकते हैं जो प्रगति पाने के मार्ग में आपके लिए बाधा बन सकती है। इस सप्ताह आपको कार्यों में सकारात्मक परिणाम पाने के लिए योजना बनाकर चलना होगा। 

प्रेम जीवन: बात करें प्रेम जीवन की, तो इस सप्ताह मूलांक 2 वालों का अपने पार्टनर के साथ मतभेद या विवाद हो सकता है जिनसे आपको बचने का प्रयास करना होगा। 

शिक्षा: शिक्षा की बात करें, तो इस मूलांक के छात्रों को मन लगाकर पढ़ाई करनी होगी क्योंकि इस दौरान आपकी एकाग्रता कमज़ोर रह सकती है। 

पेशेवर जीवन: मूलांक 2 के जो जातक नौकरी करते हैं, उन्हें कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याओं या उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में, यह करियर में तरक्की पाने की रह में समस्या बन सकता है। जिन जातकों का जुड़ाव व्यापार से है, उन्हें इस अवधि में धन हानि हो सकती है जिसकी वजह प्रतिद्वंद्वियों से मिलने वाली टक्कर हो सकती है इसलिए आपको सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। 

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के लिहाज़ से, इस हफ़्ते मूलांक 2 वालों को अपनी फिटनेस पर ध्यान देना होगा क्योंकि आपको कफ से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है इसलिए अपना ध्यान रखें। 

उपाय: सोमवार के दिन चंद्र ग्रह के लिए यज्ञ/हवन करें।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

मूलांक 3

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 3 के जातक इस सप्ताह साहस से भरे रहेंगे और ऐसे में, वह कुछ बड़े फैसले लेते हुए दिखाई देंगे जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। साथ ही, आपकी रुचि अध्यात्म के प्रति बढ़ेगी। 

प्रेम जीवन: बात करें प्रेम जीवन की, मूलांक 3 वाले इस सप्ताह अपने पार्टनर पर प्रेम की बरसात करते हुए दिखाई देंगे। साथ ही, आप एक दूसरे के साथ विचार शेयर करते हुए दिखाईं देंगे जिससे आप दोनों के बीच आपसी समझ मजबूत होगी। 

शिक्षा: शिक्षा के क्षेत्र में आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है और ऐसे में, आप पढ़ाई में शानदार प्रदर्शन करने में सक्षम होंगे। साथ ही, आप टॉप पर पहुंच सकेंगे। 

पेशेवर जीवन: जब बात आती है पेशेवर जीवन की, तो इस सप्ताह मूलांक 3 के जातकों को नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे जिसके चलते आप प्रसन्न दिखाई देंगे। अगर आपका अपना व्यापार है, तो इस अवधि में आप नया व्यापार शुरू कर सकते हैं जिसके चलते आपको लाभ प्राप्त होगा।

स्वास्थ्य: इस सप्ताह मूलांक 3 वालों की फिटनेस अच्छी रहेगी जिसकी वजह आपके भीतर का उत्साह और ऊर्जा होगी। इसके परिणामस्वरूप, आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन “ॐ गुरवे नमः” का 21 बार जाप करें। 

मूलांक 4

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 4 के जातकों में असुरक्षा की भावना जन्म ले सकती है और ऐसे में, आप सही फैसले लेने में नाकाम रह सकते हैं। इस हफ्ते आपको लंबी दूरी की यात्राएं करने से बचना होगा जो आपके लिए हितकारी साबित होंगी।

प्रेम जीवन: जब बात आती है प्रेम जीवन की, तो इस सप्ताह आपके और आपके जीवनसाथी के बीच गलतफहमियों की वजह से विवाद हो सकता है जिनसे आपको बचने की सलहा दी जाती है। 

शिक्षा: मूलांक 4 के छात्रों में एकाग्रता की कमी रह सकती है क्योंकि आपका मन भटक सकता है। ऐसे में, आपको पूरी एकाग्रता के साथ पढ़ाई करने की सलाह दी जाती है। 

पेशेवर जीवन: इस मूलांक के नौकरीपेशा जातक अपनी मौजूदा नौकरी से असंतुष्ट नज़र आ सकते हैं। वहीं, जिन जातकों का अपना व्यापार है, उन्हें इस अवधि में मनमुताबिक लाभ मिलके का अनुमान है। साथ ही, आपको बिज़नेस पार्टनर के साथ भी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की बात करें, तो इन जातकों को पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है और ऐसे में, आपको समय पर खानपान करने की सलाह दी जाती है। 

उपाय: प्रतिदिन “ॐ राहवे नमः” का 22 बार जाप करें।

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित  से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!  

मूलांक 5

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 5 के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। हालांकि, कभी-कभी आपमें आत्मविश्वास की कमी रह सकती हैं जिसका असर आपकी प्रगति पर पड़ सकता है। बता दें कि यह सप्ताह कोई बड़ा निवेश करने या महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। अगर आप रिश्ते में प्यार और खुशियाँ बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा। 

प्रेम जीवन: मूलांक 5 के जातकों के प्रेम जीवन से इस सप्ताह प्रेम नदारद रह सकता है जिसकी वजह परिवार में उत्पन्न मतभेद हो सकते हैं। साथ ही, आपसी समझ की भी कमी रह सकती है जिसका असर नकारात्मक रूप से आपके रिश्ते पर दिखाई दे सकता है। इन लोगों को तालमेल बनाकर चलना होगा तब ही आपके रिश्ते में खुशियाँ बनी रह सकती हैं। 

शिक्षा: मूलांक 5 के जो छात्र इंजीनियरिंग या सॉफ्टवेयर जैसे विषयों की पढ़ाई कर रहे हैं, तो उन्हें इस सप्ताह अपने प्रदर्शन में गिरावट देखने को मिल सकती है। साथ ही, इन विषयों में आपकी पकड़ कमज़ोर पड़ सकती है इसलिए इस समय आपको अपनी कमज़ोरियों का मूल्यांकन करके उन्हें सुधारने की दिशा में प्रयासरत रहना होगा। 

पेशेवर जीवन: मूलांक 5 के जातकों को इस सपथ कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और वरिष्ठों के साथ समस्या का सामना करना पड़ सकता है जिसके चलते आपके हाथ से अपनी स्किल्स साबित करने के कुछ महत्वपूर्ण अवसर निकल सकते हैं। जिन जातकों का अपना व्यापार है, उन्हें इस दौरान अच्छा लाभ न मिलने की आशंका है। साथ ही, व्यापार की रफ्तार सुस्त रह सकती है।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में मूलांक 5 वालों को तनाव की वजह से पैरों और कमर दर्द की शिकायत रह सकती है। ऐसे में, आपको तनाव से बचना होगा और स्वस्थ रहने के लिए आपको योग व ध्यान करने की सलाह दी जाती है।

उपाय: प्रतिदिन “ॐ नमो नारायण” का  41 बार जाप करें।

आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी  राजयोग रिपोर्ट

मूलांक 6

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15, 24 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 6 के जातक अपनी आंतरिक शक्ति को पूरी क्षमता के साथ महसूस करेंगे। इसके प्रभाव से आपके भीतर रचनात्मकता में वृद्धि होगी जो आपको शीर्ष पर लेकर जाने का काम करेगी। हालांकि, इन जातकों को कार्यों को बुद्धिमानी से करने के लिए अपनी मेहनत का फल मिलेगा। इसके परिणामस्वरूप, इन सप्ताह में होने वाली सकारात्मक घटनाओं की वजह से आप ऊर्जावान और उत्साहित रहेंगे। 

प्रेम जीवन: जब बात आती है प्रेम जीवन, तो मूलांक 6 वालों का इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ आपसी तालमेल अच्छा रहेगा। इस दौरान आप दोनों के बीच आपसी समझ काफ़ी मज़बूत रहेगी जिसके चलते आप महत्वपूर्ण फैसले आसानी से ले सकेंगे। आप अपने पार्टनर के साथ किसी ट्रिप पर जाने की योजना बना सकते हैं और ऐसे में, आप दोनों ख़ुश दिखाई देंगे। 

शिक्षा: शिक्षा की बात करें, तो इस हफ़्ते को आपके लिए अनुकूल कहा जाएगा। साथ ही, आप उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम होंगे। इस दौरान आप अपनी एक अलग पहचान बना सकेंगे और पढ़ाई में आगे बढ़ेंगे। विदेश में पढ़ाई के अवसर भी मिल सकते हैं जो आपके लिए लाभदायक साबित होंगे। 

पेशेवर जीवन: पेशेवर जीवन को देखें, तो मूलांक 6 के जातकों के लिए यह सप्ताह नौकरी के नए अवसर लेकर आ सकते हैं जो आपको प्रसन्न करने का काम करेंगे। इस अवधि में आपको देश के बाहर से भी अवसर मिल सकते हैं और ऐसे मौके आपको अच्छा-ख़ासा लाभ दे सकते हैं। अगर आपका खुद का व्यापार है, तो आप अपने बिज़नेस को व्यवस्थित तरीके से चलाने के साथ-साथ पर्याप्त मुनाफा कमाने में सक्षम होंगे। 

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में आप ऊर्जावान और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे जिसके प्रभाव से आपका स्वास्थ्य बेहतरीन बना रहेगा। इस दौरान आप साहस से पूर्ण रहेंगे। 

उपाय: प्रतिदिन “ॐ भैरवाय नमः” का 33 बार जाप करें।

 AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

मूलांक 7

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16, 25 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 7 वालों का सारा ध्यान इस सप्ताह अपने काम पर केंद्रित होगा, लेकिन फिर भी आपकी लापरवाही की वजह से आपको मिलने वाले परिणाम प्रभावित हो सकते हैं। इन दौरान आपकी रुचि धार्मिक कार्यों में बढ़ सकती है और आप खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। इस हफ़्ते आपको छोटे-छोटे निर्णय लेने के लिए योजना बनाकर चलना होगा और सोच-समझकर कदम उठाना होगा। इन जातकों के लिए धर्म-कर्म के कार्य करना फलदायी साबित होगा।

प्रेम जीवन: बात करें प्रेम जीवन की, तो इस सप्ताह मूलांक 7 के जातकों को रिश्ते में जीवनसाथी के साथ आपसी तालमेल बनाकर चलना होगा, क्योंकि आप उनके साथ व्यर्थ की बहस में पड़ सकते हैं। ऐसे में, आपके रिश्ते से खुशियाँ नदारद हो सकती हैं इसलिए आपको शांत रहना होगा जिससे रिश्ता खुशहाल बना रहेगा। 

शिक्षा: शिक्षा के संबंध में मूलांक 7 वालों के लिए यह सप्ताह ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता है क्योंकि आपकी याददाश्त कमज़ोर रह सकती है। ऐसे में, आपका प्रदर्शन अच्छा नह रहने की आशंका है। इसके अलावा, प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने वालों के लिए भी यह सप्ताह ख़ास नहीं रहेगा। 

पेशेवर जीवन: पेशेवर जीवन की बात करें, तो इस हफ़्ते मूलांक 7 वालों को अपने वरिष्ठों से बात करते हुए बेहद सावधान रहना होगा, अन्यथा आपकी उनकी साथ बहस होने की आशंका है। इस दौरान आपके वरिष्ठ काम को लेकर आपसे सवाल कर सकते हैं और यह बात आपको परेशान कर सकती है। हालांकि, आपको धैर्य रखना होगा और अपने काम को सुधारने का प्रयास करना होगा जिससे आप अपनी छवि को वरिष्ठों की नज़रों में बेहतर बना सकेंगे। जिन जातकों का अपना व्यापार है, उन्हें इस दौरान नए सौदे करते समय सावधानी बरतनी होगी, वरना परिस्थितियां आपके नियंत्रण से बाहर जा सकती हैं।   

स्वास्थ्य: जब बात आती है स्वास्थ्य की, तो इन जातकों को वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है इसलिए आपके लिए अपनी सेहत का ध्यान रखना बहुत जरूरी होगा। इस दौरान आपको पेट से जुड़ी समस्याएं भी परेशान कर सकती हैं जिसकी वजह कमज़ोर रोग प्रतिरोधक क्षमता हो सकती है।

उपाय: प्रतिदिन 41 बार “ॐ गणेशाय नमः” का जाप करें।

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

मूलांक 8 

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 8 वाले इस सप्ताह अपना धैर्य खो सकते हैं जिसके चलते आप सफलता पाने में पीछे रह सकते हैं। साथ ही, इस दौरान कोई यात्रा करते समय आपसे कीमती या महंगी वस्तु खो सकती है और ऐसे में, आप परेशान नज़र आ सकते हैं इसलिए आपके लिए सावधानी बरतना आवश्यक होगा। साथ ही, हर काम को योजना बनाकर करना होगा। इस समय आपका झुकाव अध्यात्म के प्रति बढ़ सकता है। 

प्रेम जीवन: बात करें प्रेम जीवन की, तो इस सप्ताह मूलांक 8 वालों और उनके पार्टनर के बीच दूरियां बढ़ सकती हैं जिसकी वजह परिवार में चल रहे मतभेद हो सकते हैं। ऐसे में, आपके रिश्ते से ख़ुशियाँ नदारद रह सकती हैं इसलिए आपको अपने रिश्ते को प्रेम और सौहार्द से संभालना होगा। 

शिक्षा: मूलांक 8 वालों को शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना होगा, तब ही आप पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। अगर आप प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने जा रहे हैं, तो इस समय इन्हें पास करना आपको मुश्किल लग सकता है। ऐसे में, आपको समय रहते हुए अच्छे से तैयारी करनी होगी ताकि आप अच्छे अंक हासिल कर सकेंगे। 

पेशेवर जीवन: पेशेवर जीवन की बात करें, तो इस सप्ताह यह जातक मौजूदा नौकरी में संतुष्टि न मिलने की वजह से नौकरी बदलने का मन बना सकते हैं। साथ ही, आप काम में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रह सकते हैं जिसका प्रभाव आपके काम की गुणवत्ता पर पड़ सकता है। अगर आप व्यापार करते हैं, तो आप इस समय ज्यादा अच्छा लाभ कमाने में नाकाम रह सकते हैं। साथ ही, आपको कम से कम निवेश में व्यापार चलाना पड़ सकता है क्योंकि आपको हानि हो सकती है। 

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के लिहाज़ से, इन जातकों को इस सप्ताह पैरों में दर्द और घुटनों में अकड़न की समस्या परेशान कर सकती है इसलिए आपके लिए ध्यान/योग करने की सलाह दी जाती है।

उपाय: प्रतिदिन “ॐ हनुमते नमः” का 11 बार जाप करें।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

मूलांक 9 

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18, 27 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 9 के जातक इस सप्ताह संतुलित अवस्था में रहेंगे और ऐसे में, आप स्वयं को मिलने वाली हर परिस्थिति को अपने पक्ष में करने में सक्षम होंगे। आपके व्यक्तित्व में आकर्षण की कमी रहेगी। इस अवधि में आप साहसिक फैसले लेते हुए दिखाई देंगे जो आपके लिए फलदायी साबित होंगे। साथ ही, आपको एक से अधिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं और यह आपके लिए शुभ रहने की संभावना है। 

प्रेम जीवन: जब प्रेम जीवन की बात आती है, तो इस सप्ताह मूलांक 9 वाले अपने साथी के साथ रिश्ते को प्रेम और सौहार्द को बनाए रख सकेंगे। अगर आप किसी से प्रेम करते हैं, तो आप उनके साथ प्रसन्न दिखाई देंगे। अगर आप विवाहित हैं, तो आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।    

शिक्षा: मूलांक 9 के पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा और आप अच्छे अंक हासिल करने में सक्षम होंगे। इस अवधि में आपका प्रदर्शन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, केमिस्ट्री जैसे विषयों में शानदार रहेगा। ऐसे में, आप साथी छात्रों के बीच अपनी एक अलग जगह बनाने में सक्षम होंगे। 

पेशेवर जीवन: पेशेवर जीवन को देखें, तो आपको नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं, तो आपको शानदार अवसर मिलने के योग बनेंगे। 

स्वास्थ्य: बात करें स्वास्थ्य की, तो इन जातकों की सेहत इस सप्ताह अच्छी बनी रहेगी जिसके चलते आप ऊर्जावान और आत्मविश्वास से पूर्ण रहेंगे। हालांकि, इस दौरान आपको कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या नहीं आएगी। 

उपाय: प्रतिदिन “ॐ भौमाय नमः” का 27 बार जाप करें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अंक ज्योतिष में कौन सा अंक भाग्यशाली है?

अंक ज्योतिष में 7, 13 और 31 जैसे अंकों को भाग्यशाली माना जाता है।

अंक ज्योतिष से भविष्य कैसे जानें?

अगर आपका जन्‍म किसी भी महीने की 11 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 1+1, यानी कि 2 होगा। इस तरह मूलांक के आधार पर अपना भविष्य जान सकते हैं।

अंक ज्योतिष में मूलांक किसे कहते हैं?

अंक ज्योतिष के अनुसार, आपकी जन्म तिथि के अंक को जोड़ने पर जो अंक आता है. उसे मूलांक कहा जाता है।