कैसे जानें अपना मुख्य अंक (मूलांक)?
अंक ज्योतिष साप्ताहिक भविष्यफल जानने के लिए अंक ज्योतिष मूलांक का बड़ा महत्व है। मूलांक जातक के जीवन का महत्वपूर्ण अंक माना गया है। आपका जन्म महीने की किसी भी तारीख़ को होता है, उसको इकाई के अंक में बदलने के बाद जो अंक प्राप्त होता है, वह आपका मूलांक कहलाता है। मूलांक 1 से 9 अंक के बीच कोई भी हो सकता है, उदाहरणस्वरूप- आपका जन्म किसी महीने की 10 तारीख़ को हुआ है तो आपका मूलांक 1+0 यानी 1 होगा।

इसी प्रकार किसी भी महीने की 1 तारीख़ से लेकर 31 तारीख़ तक जन्मे लोगों के लिए 1 से 9 तक के मूलांकों की गणना की जाती है। इस प्रकार सभी जातक अपना मूलांक जानकर उसके आधार पर साप्ताहिक राशिफल जान सकते हैं।
दुनियाभर के विद्वान अंक ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी
अपनी जन्मतिथि से जानें साप्ताहिक अंक राशिफल (13 जुलाई से 19 जुलाई, 2025)
अंक ज्योतिष का हमारे जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है क्योंकि सभी अंकों का हमारे जन्म की तारीख़ से संबंध होता है। नीचे दिए गए लेख में हमने बताया है कि हर व्यक्ति की जन्म तिथि के हिसाब से उसका एक मूलांक निर्धारित होता है और ये सभी अंक अलग-अलग ग्रहों द्वारा शासित होते हैं।
जैसे कि मूलांक 1 पर सूर्य देव का आधिपत्य है। चंद्रमा मूलांक 2 का स्वामी है। अंक 3 को देव गुरु बृहस्पति का स्वामित्व प्राप्त है, राहु अंक 4 का राजा है। अंक 5 बुध ग्रह के अधीन है। 6 अंक के राजा शुक्र देव हैं और 7 का अंक केतु ग्रह का है। शनि देव को अंक 8 का स्वामी माना गया है। अंक 9 मंगल देव का अंक है और इन्हीं ग्रहों के परिवर्तन से जातक के जीवन में अनेक तरह के परिवर्तन होते हैं।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
मूलांक 1
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख़ को हुआ है)
इस मूलांक वाले जातक अधिक सटीकता से काम करते हैं और इनका स्वभाव भी इसी के अनुरूप होता है। इनके अंदर प्रशासनिक कौशल अधिक देखा जा सकता है।
प्रेम जीवन: आप इस सप्ताह अपने जीवनसाथी साथ खुशी के पल नहीं बिता पाएंगे और इसका कारण होगा आपके और आपके पार्टनर के बीच सामंजस्य की कमी एवं अहं के कारण उत्पन्न हुई समस्याएं।
शिक्षा: इस सप्ताह छात्र पढ़ाई के मामले में पीछे रह सकते हैं। यह आपके लिए चिंता का विषय बन सकता है। इस वजह से छात्र पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करने में विफल रह सकते हैं।
पेशेवर जीवन: नौकरीपेशा जातकों को इस समय अपने कार्यक्षेत्र में अधिक लाभकारी परिणाम नहीं मिल पाएंगे। इसके साथ ही उनके काम को भी पहचान मिलने में दिक्कत आ सकती है। व्यापारियों के लिए मुनाफा कमाना मुश्किल हो सकता है। इसके बजाय उन्हें अपने बिज़नेस में नुकसान उठाना पड़ सकता है।
सेहत: इस समयावधि में आपको पाचन से संबंधित समस्याएं होने की आशंका है। इसके कारण आप परेशान और चिंतित रह सकते हैं। आपको समय पर दवा लेने की सलाह दी जाती है।
उपाय: रविवार के दिन सूर्य देव के लिए यज्ञ-हवन करें।
मूलांक 2
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख़ को हुआ है)
इस मूलांक वाले जातक अधिक सोचते हैं और यह आदत इनके हित के विरूद्ध जा सकती है। इस सप्ताह ये अधिक यात्रा कर सकते हैं और ये यात्राएं इनके लिए सुखद हो सकती हैं।
प्रेम जीवन: वैचारिक मतभेद होने के कारण आपके और आपके पार्टनर के बीच अच्छे संबंध नहीं बन पाएंगे। इस समय अपने रिश्ते में सामंजस्य बनाए रखने के लिए आपको तालमेल बिठाकर चलने की आवश्यकता है।
शिक्षा: पढ़ाई के मामले में आपको उच्च परिणाम नहीं मिल पाने के संकेत हैं। इस वजह से आप इस सप्ताह अधिक अंक प्राप्त करने में असमर्थ रह सकते हैं। आपको पढ़ाई पर अधिक ध्यान केंद्रित करने की ज़रूरत है।
पेशेवर जीवन: नौकरी करने वाले जातकों से काम में गलतियां हो सकती है इसलिए उन्हें अधिक सावधान रहने और अच्छी कार्य प्रणाली को अपनाने की आवश्यकता है। व्यापारियों के लिए अधिक लाभ कमाने के आसार कम नज़र आ रहे हैं। इसके साथ ही आप अपने बिज़नेस को बढ़ाने में भी असफल रह सकते हैं।
सेहत: इस सप्ताह आपको आंखों से संबंधित समस्याएं और आंखों में जलन की शिकायत होने की आशंका है। इस वजह से आप परेशान रह सकते हैं। आपको सावधान रहने की सलाह दी जाती है।
उपाय: आप रोज़ 108 बार ‘ॐ सोमाय नम:’ मंत्र का जाप करें।
करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट।
मूलांक 3
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख़ को हुआ है)
आमतौर पर इस मूलांक वाले जातक आध्यात्मिक कारणों से यात्रा करते हैं। ये नेक कार्यों के लिए अन्न का दान कर सकते हैं। इनके सोचने का दायरा व्यापक होता है।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आपके और आपके पार्टनर के बीच गलतफहमियां आने की आशंका है। इस वजह से आप अपने पार्टनर से बात करते समय अपनी वाणी पर से नियंत्रण खो सकते हैं।
शिक्षा: इस समय शिक्षा के क्षेत्र में उच्च अंक प्राप्त करने को लेकर छात्रों की क्षमता औसत रहने वाली है। एकाग्रता में कमी आने के कारण ऐसा हो सकता है।
पेशेवर जीवन: नौकरीपेशा जातकों के ऊपर काम का दबाव बढ़ सकता है। इनका शेड्यूल काफी मुश्किल रह सकता है। इसकी वजह से कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा और पहचान में कमी आने की आशंका है।
सेहत: इस सप्ताह रोग प्रतिरोधक क्षमता के कमज़ोर होने की वजह से आपको मोटापे और पाचन से संबंधित समस्याएं होने का डर है।
उपाय: आप रोज़ 21 बार ‘ॐ गुरुवे नम:’ मंत्र का जाप करें।
मूलांक 4
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 4 वाले जातक अपने लक्ष्यों को लेकर जोश और जुनून से भरे रहते हैं और इसी के साथ जीते हैं। ये दूर-दराज वाली जगहों पर यात्रा करने के लिए अधिक उत्साहित हो सकते हैं एवं इनकी विदेश यात्रा में भी रुचि हो सकती है।
प्रेम जीवन: इस समय आप अपने पार्टनर के साथ रिश्ते में खुश रहेंगे। अपने जीवनसाथी से नैतिक समर्थन मिलने की वजह से ऐसा हो सकता है।
शिक्षा: पढ़ाई में अधिक रुचि दिखाना और उसमें विशेषज्ञता हासिल करना, आपको अपने साथी छात्रों से अलग दिखा सकता है। इसके अलावा आप उच्च अंक प्राप्त करने में भी सक्षम होंगे।
पेशेवर जीवन: नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय अपनी विशेष प्रतिभा को दिखाने और अपनी अच्छी छाप छोड़ने के लिए अनुकूल है। इस समय व्यापारी अधिक मुनाफा कमाने के मामले में अपने प्रतिद्वंदियों से आगे रह सकते हैं।
सेहत: इस सप्ताह आप पूरी तरह से फिट और स्थिर रहेंगे। आपको कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या होने की आशंका नहीं है।
उपाय: आप रोज़ 22 बार ‘ॐ राहवे नम:’ मंत्र का जाप करें।
विद्वान ज्योतिषियों से प्रश्न पूछें और पाएं हर समस्या का समाधान
मूलांक 5
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 5 वाले जातक अपनी बुद्धिमानी का परिचय दे सकते हैं एवं इसे और बेहतर करने का प्रयास कर सकते हैं। ये जातक तर्क पर ज्यादा विश्वास करते हैं और उसे मजबूत करने पर ध्यान देते हैं।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आपके और आपके जीवनसाथी के बीच आपसी समझ बहुत अच्छी रहने वाली है। इसकी वजह से आप दोनों के बीच खुशियां बनी रहेंगी।
शिक्षा: छात्रों के लिए इस सप्ताह पढ़ाई एक उपयोगी साधन साबित होगा और इसकी मदद से आप उच्च अंक प्राप्त करने एवं नई ॐचाईयों को छूने में सक्षम हो सकते हैं।
पेशेवर जीवन: इस सप्ताह नौकरीपेशा जातक अपनी काबिलियत के दम पर अपने उच्च अधिकारियों से सराहना प्राप्त कर सकते हैं। वहीं व्यापारी कुछ विशिष्ट करके अधिक मुनाफा कमाने में सफल होंगे।
सेहत: इस समय आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है और ऐसा आपके अंदर मौजूद जोश एवं उत्साह के कारण होगा।
उपाय: आप नियमित रूप से प्राचीन ग्रंथ विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
मूलांक 6
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15, 24 तारीख़ को हुआ है)
इस मूलांक वाले जातक मौज-मस्ती करने वाले होते हैं और अपने इस स्वभाव के कारण ये जीवन को अधिक सकारात्मकता के साथ देखते हैं। वहीं दूसरी ओर, ये लोग बहुत संवेदनशील भी होते हैं।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आप अपने पार्टनर के साथ नाखुश दिखाई दे सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं के कारण आप अपने जीवनसाथी के साथ भावुक हो सकते हैं।
शिक्षा: इस समय पढ़ाई में गिरावट देखने को मिल सकती है। पढ़ाई करते समय आपकी एकाग्रता में कमी आने की आशंका है। इस सप्ताह आपको पढ़ाई के मामले में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचना चाहिए।
पेशेवर जीवन: इस सप्ताह नौकरीपेशा जातकों से काम में गलतियां हो सकती हैं इसलिए उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में अधिक सावधान रहने की ज़रूरत है। वहीं व्यापारी कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण अधिक मुनाफा कमाने में पीछे रह सकते हैं।
सेहत: इम्युनिटी कमज़ोर होने की वजह से आपके स्वास्थ्य में गिरावट आने के संकेत हैं। स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको संतुलित आहार लेने की आवश्यकता है।
उपाय: रोज़ 33 बार ‘ॐ भार्गवाय नम:’ मंत्र का जाप करें।
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।
मूलांक 7
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16, 25 तारीख़ को हुआ है)
इस मूलांक वाले जातक दार्शनिक प्रवृत्ति के होते हैं। इसके अलावा ये जातक ईश्वर की भक्ति में अधिक लीन रह सकते हैं।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आपको जल्दी गुस्सा आ सकता है और आप अपने पार्टनर पर भी गुस्सा कर सकते हैं। इसके कारण आपके रिश्ते से खुशियां गायब हो सकती है।
शिक्षा: उच्च अंक प्राप्त करने के लिए आपको अधिक मेहनत करने की जरूरत है वरना आप उच्च परिणाम प्राप्त करने में पीछे रह सकते हैं। वहीं आपके प्रदर्शन में भी निरंतर कमी देखने को मिल सकती है।
पेशेवर जीवन: इस सप्ताह नौकरीपेशा जातकों के सहकर्मी उनके काम का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। वहीं व्यापारी अपने बिज़नेस को सही ढंग से न संभाल पाने के कारण मुनाफे में नुकसान देख सकते हैं।
सेहत: इस सप्ताह इम्युनिटी के कमज़ोर होने के कारण आपको त्वचा में ट्यूमर होने की आशंका है। अपने स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए आपको उपचार लेने की ज़रूरत होगी।
उपाय: आप मंगलवार के दिन केतु ग्रह के लिए यज्ञ-हवन करें।
मूलांक 8
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 8 वाले जातक अपनी प्रतिबद्धता के प्रति ईमानदार रहने के लिए जाने जाते हैं। यही प्रतिबद्धता इनके जीवन का लक्ष्य होती है। इन जातकों को कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिलती है।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आप अपने पार्टनर के साथ अपने रिश्ते पर ध्यान नहीं दे पाएंगे और इस वजह से आप नाखुश रह सकते हैं। अपने रिश्ते को बेहतर करने के लिए आपको सामंजस्य बिठाने की ज़रूरत है।
शिक्षा: छात्रों की पढ़ाई में रुचि कम होने की वजह से शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति में कमी आने के संकेत हैं। आपके पेशेवर तरीके से पढ़ाई करने में भी कमी आ सकती है।
पेशेवर जीवन: इस सप्ताह नौकरीपेशा जातकों को कड़ी मेहनत करने के बावजूद वो पहचान नहीं मिल पाएगी, जिसके वो हकदार हैं। व्यापारियों की बात करें, तो उनके प्रतिद्वंदी उनका फायदा उठा सकते हैं।
सेहत: आपको तनाव के कारण पैरों और जांघों में दर्द की शिकायत हो सकती है। ऐसे में आपको इस सप्ताह कुछ व्यायाम करने की सलाह दी जाती है।
उपाय: आप शनिवार के दिन शनि देव के लिए यज्ञ-हवन करें।
पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट
मूलांक 9
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18, 27 तारीख़ को हुआ है)
इस मूलांक वाले जातक अधिक सटीकता से काम करते हैं। ये साहसिक निर्णय लेते हुए जीवन में आगे बढ़ते हैं। इसके अलावा ये जातक अधिक व्यवस्थित भी होते हैं।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आप अपने जीवनसाथी के साथ सौम्य व्यवहार करने में असमर्थ हो सकते हैं और इसकी वजह से आपके रिश्ते की अहमियत कम हो सकती है।
शिक्षा: पढ़ाई के मामले में आप अपनी प्रगति के रास्ते से भटक सकते हैं। आपको इस समयावधि में प्रोफेशनल या एडवांस स्टडीज़ करने से बचना चाहिए।
पेशेवर जीवन: इस समय नौकरीपेशा जातक प्रगति पाने में असफल रह सकते हैं और इसकी वजह से कार्यक्षेत्र में उनकी प्रतिष्ठा में कमी आने के संकेत हैं। व्यापारियों को अपने बिज़नेस को लेकर नई रणनीतियां बनाने की सलाह दी जाती है।
सेहत: स्वास्थ्य के मामले में इस समय आपकी स्थिति अनुकूल नहीं है। आपको इस सप्ताह सनबर्न होने का डर है।
उपाय: आप मंगलवार के दिन मंगल ग्रह के लिए पूजा करें।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
उत्तर. यह भविष्य की संभावनाओं को समझने में मदद करती है। यह एक मार्गदर्शनात्मक प्रणाली है।
उत्तर. नहीं, अंक ज्योतिष अंकों पर आधारित है जबकि ज्योतिष में ग्रह-नक्षत्रों के आधार पर भविष्यवाणी की जाती है।
उत्तर. हां, लेकिन उनकी जीवन स्थिति, नामांक और निजी अनुभव अलग हो सकते हैं।