अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 22 से 28 फरवरी, 2026

अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 22 फरवरी से 28 फरवरी, 2026

कैसे जानें अपना मुख्य अंक (मूलांक)? 

अंक ज्योतिष साप्ताहिक भविष्यफल जानने के लिए अंक ज्योतिष मूलांक का बड़ा महत्व है। मूलांक जातक के जीवन का महत्वपूर्ण अंक माना गया है। आपका जन्म महीने की किसी भी तारीख़ को होता है, उसको इकाई के अंक में बदलने के बाद जो अंक प्राप्त होता है, वह आपका मूलांक कहलाता है। मूलांक 1 से 9 अंक के कोई भी हो सकता है, उदाहरणस्वरूप-आपका जन्म किसी महीने की 10 तारीख़ को हुआ है तो आपका मूलांक 1+0 यानी 1 होगा। 

इसी प्रकार किसी भी महीने की 1 तारीख से लेकर 31 तारीख तक जन्मे लोगों के लिए 1 से 9 तक के मूलांकों की गणना की जाती है। इस प्रकार सभी जातक अपना मूलांक जानकर उसके आधार पर साप्ताहिक राशिफल जान सकते हैं।

दुनियाभर के विद्वान अंक ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

अपनी जन्मतिथि से जानें साप्ताहिक अंक राशिफल (22 फरवरी से 28 फरवरी, 2026)

अंक ज्योतिष का हमारे जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है क्योंकि सभी अंकों का हमारे जन्म की तारीख़ से संबंध होता है। नीचे दिए गए लेख में हमने बताया है कि हर व्यक्ति की जन्म तिथि के हिसाब से उसका एक मूलांक निर्धारित होता है और ये सभी अंक अलग-अलग ग्रहों द्वारा शासित होते हैं।

जैसे कि मूलांक 1 पर सूर्य देव का आधिपत्य है। चंद्रमा मूलांक 2 का स्वामी है। अंक 3 को देव गुरु बृहस्पति का स्वामित्व प्राप्त है, राहु अंक 4  का राजा है। अंक 5 बुध ग्रह के अधीन है। 6 अंक के राजा शुक्र देव  हैं और 7 का अंक केतु ग्रह का है। शनि देव को अंक 8 का स्वामी माना गया है। अंक 9 मंगल देव का अंक है और इन्हीं ग्रहों के परिवर्तन से जातक के जीवन में अनेक तरह के परिवर्तन होते हैं।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मूलांक 1

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख़ को हुआ है)

इस मूलांक वाले लोग अधिक सख्‍ती से अपने काम करते हैं और अपने सिद्धांतों पर चलना पसंद करते हैं। इसके अलावा ये जातक कुछ सिद्धांतों को पूरे मन से मानते हैं और उन पर टिके रहते हैं। आमतौर पर इन्‍हें अधिक यात्रा करनी पड़ सकती है।

प्रेम जीवन: इस समय आप अपने जीवनसाथी के साथ अधिक वफादार हो सकते हैं। आप दोनों के मन में एक-दूसरे के लिए अच्‍छी भावनाएं होंगी और आप दोनों अपने रिश्‍ते में खुश रहेंगे। इससे आप दोनों का रिश्‍ता भी मजबूत होगा।

शिक्षा: इस सप्‍ताह आप उच्‍च शिक्षा जैसे कि मैनेजमेंट डिसिप्लिन, बिज़नेस स्‍टैस्टिक्‍स की पढ़ाई कर सकते हैं जिससे आपको अपनी योग्‍यता को पहचानने में मदद मिल सकती है। आप व्‍यापार करने के लिए एडवांस स्‍टडीज़ भी कर सकते हैं।

पेशेवर जीवन: नौकरीपेशा जातक इस सप्‍ताह अपने जीवन में उच्‍च लक्ष्‍यों को प्राप्‍त करने में सफल हो सकते हैं और मान्‍यता प्राप्‍त कर सकते हैं। आप अपने सहकर्मियों के साथ प्रतिस्‍पर्धा करने में सक्षम होंगे और आप कुछ बेहतरीन काम कर सकते हैं। यदि आप बिज़नेस करते हैं, तो आप सट्टा और ट्रेडिंग जैसे कामों में शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं।

सेहत: इस सप्‍ताह आपका जीवन स्‍तर बहुत अच्‍छा रहने वाला है जिससे आप अपने स्‍वास्‍थ्‍य को भी दुरुस्‍त रख पाएंगे। आपको योग और ध्‍यान से मदद मिल सकती है।

उपाय: आप नियमित रूप से 19 बार ‘ॐ सूर्याय नम:’ मंत्र का जाप करें।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

मूलांक 2

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख़ को हुआ है)

इस मूलांक वाले जातक अधिक यात्रा कर सकते हैं। इन लोगों की जिंदगी में बदलाव और स्‍थान परिवर्तन होते रहते हैं। ये मूडी स्‍वभाव के भी हो सकते हैं। अपने संवेदनशील और भावुक प्रवृत्ति के कारण इन्‍हें बेचैनी हो सकती है और ये बीमार पड़ सकते हैं।

प्रेम जीवन: इस सप्‍ताह आप अपने जीवनसाथी के साथ खुश रहेंगे। ऐसा आपकी ओर से अपने पार्टनर के साथ अच्‍छा तालमेल बनाए रखने की वजह से हो सकता है। अपने पार्टनर को कहीं बाहर घुमाने-फिराने ले जाकर उन्‍हें खुश रख सकते हैं।

शिक्षा: इस समय छात्र पढ़ाई के मामले में अपने कौशल को दिखाने के लिए अपनी एक खास जगह बना सकते हैं। आप खासतौर पर केमिस्‍ट्री, फिजिक्‍स और ग्राफिक्‍स डिज़ाइनिंग आदि जैसे विषयों में उत्‍कृष्‍टता प्राप्त करेंगे। इसके अलावा पढ़ाई को लेकर कोई महत्‍वपूर्ण निर्णय लेने के लिए यह अच्‍छा समय है।

पेशेवर जीवन: नौकरीपेशा जातकों को इस सप्‍ताह बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। आपको विदेश में भी कोई काम मिल सकता है। आपको ऑनसाइट नौकरी के अवसर भी मिल सकते हैं। वहीं व्‍यापारियों को इस समय अपनी उम्‍मीद से ज्‍यादा मुनाफा होने के आसार हैं।

सेहत: इस सप्‍ताह जोश और उत्‍साह से भरे रहने के कारण आपका स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा रहने वाला है। आपकी इम्‍यूनिटी बहुत ज्‍यादा मजबूत रहेगी।

उपाय: आप नियमित रूप से 20 बार ‘ॐ चंद्राय नम:’ मंत्र का जाप करें।

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

मूलांक 3

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 3 वाले जातक अधिक दृढ़ निश्‍चयी हो सकते हैं और इस वजह से ये मुश्किल चुनौतियों का सामना करने में सक्षम होते हैं। ये जातक आध्‍यात्मिक प्रवृत्ति के हो सकते हैं और ईश्‍वर में विश्‍वास रखने वाले होते हैं।

प्रेम जीवन: जीवनसाथी के साथ रिश्‍ते में खुशियां बनी रहेंगी। आप दोनों का रिश्‍ता मजबूत होगा और आप अपने पार्टनर के साथ रिश्‍ते में सुख-शांति बनाए रखने का एक बेहतरीन उदाहरण पेश करेंगे। आप अपने जीवनसाथी को खुश रखने में सफल होंगे जिससे आपका पार्टनर अधिक संतुष्ट महसूस कर सकता है।

शिक्षा: इस समय बिज़नेस मैनेजमेंट स्‍टडीज़ और अन्‍य विषय आपके लिए आसान साबित होंगे और आप अच्‍छा प्रदर्शन करने में सक्षम होंगे। ये विषय आपके लिए काफी आसान रहने वाले हैं और आप उच्‍च अंक प्राप्‍त करने में सफल होंगे।

पेशेवर जीवन: इस सप्‍ताह के दौरान नौकरीपेशा जातक अपने काम में विशेषज्ञता ह‍ासिल कर सकते हैं। इस समय आप अधिक यात्राएं कर सकते हैं और ये यात्राएं आपके उत्‍साह को बढ़ाने का काम करेंगी। बिज़नेस के मामले में व्‍यापारिक डील आपकी उम्‍मीद से ज्‍यादा बेहतर हो सकती हैं।

सेहत: इस सप्‍ताह आप उच्‍च स्‍तर की ऊर्जा से भरपूर रहने वाले हैं। आप सकारात्‍मक महसूस करेंगे जिससे आपके उत्‍साह में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। आपको कोई बड़ी स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍या परेशान नहीं करेगी।

उपाय: आप बृहस्‍पतिवार के दिन बृहस्‍पति ग्रह के लिए यज्ञ-हवन करें।

मूलांक 4

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 4 वाले जातक हंसमुख व्‍यवहार के होते हैं। आमतौर पर ये जातक अधिक पैसा कमाने को लेकर जुनून रखते हैं और इसमें खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं। इसके अलावा ये लोग चतुर स्‍वभाव के होते हैं।

प्रेम जीवन: पार्टनर के साथ रिश्‍ते को लेकर यह सप्‍ताह ज्‍यादा अनुकूल नहीं रहने वाला है। आपको अपने रिश्‍ते को बनाए रखने के लिए जीवनसाथी के साथ तालमेल बिठाने की जरूरत है।

शिक्षा: इस सप्‍ताह आपको पढ़ाई के मामले में कोई बड़ा निर्णय लेने से बचना चाहिए क्‍योंकि हो सकता है कि उसका परिणाम आपके पक्ष में न आए। अधिक अंक प्राप्‍त करने के लिए आपको अपनी एकाग्रता बढ़ाने की जरूरत है।

पेशेवर जीवन: यह सप्‍ताह नौकरीपेशा जातकों के लिए ज्‍यादा अच्‍छा नहीं रहने वाला है। आपके ऊपर काम का दबाव बढ़ सकता है जिससे आप अपने कार्यक्षेत्र में असंतुष्‍ट महसूस कर सकते हैं। वहीं व्‍यापारियों को अधिक मुनाफा कमाने के लिए अपने बिज़नेस को व्‍यवस्थित करने की आवश्‍यकता है।

सेहत: आपको इस सप्‍ताह सही समय पर खाना न खाने की वजह से पाचन से संबंधित समस्‍याएं होने की आशंका है इसलिए आपको समय पर खाना खाने की सलाह दी जाती है।

उपाय: आप नियमित रूप से 22 बार ‘ॐ महाकाली नम:’ मंत्र का जाप करें।

मूलांक 5

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 5 वाले लोग अधिक कुशल और चतुर स्‍वभाव वाले होते हैं। ये उच्‍च ज्ञान प्राप्‍त कर सकते हैं। इसके अलावा ये लोग तर्क पर अधिक निर्भर करते हैं और सफलता पाने के लिए प्रयास कर सकते हैं।

प्रेम जीवन: इस समय आपके अपने पार्टनर के साथ ज्‍यादा अच्‍छे संबंध नहीं रहने वाले हैं और इसकी वजह से आप नाखुश रह सकते हैं। ऐसा आपके संवेदनशील और भावुक स्‍वभाव के कारण हो सकता है। आपको अपने जीवनसाथी के साथ अपने रिश्‍ते को बेहतर करने के लिए प्रयास करने की जरूरत है।

शिक्षा: पढ़ाई के मामले में अपने सुस्‍त रवैये के कारण आप पीछे रह सकते हैं। इस तरह की मुश्किलों से बचने के लिए आपको इस समय सक्रिय रहने और एकाग्र होकर पढ़ाई करने की जरूरत है। आप पेशेवर तरीके से पढ़ाई करने में पीछे रह सकते हैं जिस वजह से आप पढ़ाई में ज्‍यादा अंक लाने में असमर्थ रह सकते हैं।

पेशेवर जीवन: काम के दबाव की वजह से आप अपने कार्यक्षेत्र में ज्‍यादा अच्‍छा प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे और आपको अपने उच्‍च अधिकारियों से मान्‍यता न मिल पाने के संकेत हैं। आपके सहकर्मी और वरिष्‍ठ अधिकारी आपका फायदा उठा सकते हैं। इससे आप परेशान हो सकते हैं। यदि आप व्‍यवसाय करते हैं, तो बिज़नेस में अपनी पुरानी रणनीतियों की वजह से आप अपने प्रतिद्वंदियों से हार सकते हैं।

सेहत: इस सप्‍ताह आपका स्‍वास्‍थ्‍य औसत रहने वाला है लेकिन आपको बेचैनी होने का डर है। इससे आपका तनाव बढ़ सकता है। आप रिलैक्‍स रहें और खुद पर ध्‍यान दें। इससे आप अपनी समस्‍याओं के साथ निपट सकते हैं। आपके लिए ध्‍यान और योग करना फायदेमंद होगा।

उपाय: आप नियमित रूप से 41 बार ‘ॐ नमो नारायण का जाप करें।

मूलांक 6

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15, 24 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 6 वाले जातक हंसमुख व्‍यवहार के होते हैं और इसे अपने पैशन की तरह रखते हैं और अपने प्रियजनों के मन में भी इसे डालने की कोशिश करते हैं। ये जातक घूमने-फिरने के लिए अधिक यात्राएं कर सकते हैं।

प्रेम जीवन: अपने पार्टनर के साथ कुछ अच्‍छे पल बिताने के लिए यह सप्‍ताह बहुत फलदायी रहने वाला है। आप अपने जीवनसाथी के नज़दीक जा सकते हैं। आप दोनों के बीच प्‍यार की अधिक भावनाएं पनप सकती हैं।

शिक्षा: आप प्रोफेशनल स्‍टडीज़ जैसे कि विजुअल कम्‍युनिकेशन, ग्राफिक्‍स और सॉफ्टवेयर टेस्टिंग की पढ़ाई कर सकते हैं। ऐसे विषयों की पढ़ाई कर के आप अपने कौशल को बढ़ा सकते हैं।

पेशेवर जीवन: नौकरीपेशा जातकों को अपनी लगन और कड़ी मेहनत के लिए अधिक इंसेंटिव और लाभ मिलने के आसार हैं। आप पेशेवर तरीके से काम कर सकते हैं। आपको काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। व्‍यापारी नए बिज़नेस में निवेश कर के अच्‍छा मुनाफा कमा सकते हैं और बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

सेहत: इस सप्‍ताह आप खुद को स्‍वस्‍थ रखने में सफल होंगे। ऐसा आपके जोश एवं ऊर्जा के स्‍तर के कारण संभव हो पाएगा। आपके अंदर साहस में भी वृद्धि हो सकती है। इस समय आपकी इम्‍यूनिटी काफी मजबूत रहने वाली है।

उपाय: आप रोज़ 33 बार ‘ॐ भार्गवाय नम:’ मंत्र का जाप करें।

विद्वान ज्योतिषियों से प्रश्न पूछें और पाएं हर समस्या का समाधान

मूलांक 7

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16, 25 तारीख़ को हुआ है)

मूलांक 7 वाले लोग पूजा-पाठ में अधिक रुचि रखते हैं और इसी में लगे रहते हैं। ये मंत्र जाप करने और मंत्रों को सुनना पसंद करते हैं। ये जातक मंदिर और दूर के स्‍थानों की यात्रा करने जा सकते हैं।

प्रेम जीवन: इस सप्‍ताह आप अपने जीवनसाथी के साथ नाखुश रह सकते हैा और उनसे अलगाव महसूस कर सकते हैं। इस वजह से आप दोनों के बीच अनचाही दूरियां बढ़ सकती हैं जिसका आपकी खुशियों पर असर पड़ सकता है। आपको इस समय अपने पार्टनर के साथ तालमेल बिठाने की सलाह दी जाती है क्‍योंकि इस दौरान तालमेल की कमी का बुरा असर आपके रिश्‍ते पर पड़ सकता है।

शिक्षा: छात्रों के लिए यह समय ज्‍यादा अनुकूल नहीं रहने वाला है। संभव है कि इस सप्‍ताह छात्र अपनी काबिलियत दिखाने और प्रसन्‍नता पाने में असफल रहें। इसके अलावा विद्यार्थी निराशावादी भी हो सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में असीम सफलता पाने के लिए आपको आशावादी रवैया अपनाने की जरूरत है।

पेशेवर जीवन: काम करते समय आपको अपने सहकर्मियों से समस्‍याएं देखनी पड़ सकती हैं। आपने अपने काम में जो कड़ी मेहनत की है, हो सकता है कि आपको उसके लिए मान्‍यता न मिल पाए। हो सकता है कि व्‍यापारीगण अपने प्रतिद्वंदियों जितना मुनाफा न कमा पाएं। ऐसे में उन्‍हें योजना बनाने की जरूरत हो सकती है।

सेहत: आपको सनबर्न और त्‍वचा पर जलन के कारण बहुत ज्‍यादा परेशानी होने के संकेत हैं। आपके शरीर में ट्यूमर होने की भी आशंका है जिसके लिए आपको मेडिकल उपचार लेना पड़ सकता है। इससे बचने के लिए आपको खूब पानी और जूस पीने की सलाह दी जाती है।

उपाय: आप रोज़ 41 बार ‘ॐ गणेशाय नम:’ मंत्र का जाप करें।

मूलांक 8

(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख़ को हुआ है)

इस मूलांक वाले लोग अधिक व्‍यवस्थित तरीके से काम करते हैं और बेकार की चीज़ों पर ध्‍यान देने की बजाय इसी पर ध्‍यान देते हैं। ये लोग अपनी प्रतिबद्धताओं पर टिके रहते हैं और उसी के लिए खुद को समर्पित कर सकते हैं। ये काम में डूबे रहने वाले होते हैं।

प्रेम जीवन: इस समय आपको अपने पार्टनर के साथ थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है क्‍योंकि आप दोनों के बीच पारिवारिक समस्‍याओं को लेकर विवाद होने की आशंका है। आपको अधिक धैर्य से काम लेना होगा क्‍योंकि आपके और आपके जीवनसाथी के बीच अधिक बहस होने के संकेत हैं। अहंकार की वजह से आप दोनों के बीच इस तरह की बहस होने का डर है।

शिक्षा: पढ़ाई के मामले में आपके लिए यह सप्‍ताह ज्‍यादा अच्‍छा नहीं रहने वाला है क्‍योंकि इस दौरान आपकी कोशिशें बेकार हो सकती हैं। इस वजह से आप उच्‍च अंक प्राप्‍त करने में पीछे रह सकते हैं। आपको इस सप्‍ताह पढ़ाई को लेकर कोई भी महत्‍वपूर्ण निर्णय लेने से बचना चाहिए। आपकी एकाग्रता में कमी आने का डर है और इसवजह से आपका प्रदर्शन खराब हो सकता है।

पेशेवर जीवन: नौकरीपेशा जातक अपने काम या नौकरी से असंतुष्‍ट महसूस कर सकते हैं। इस वजह से उनके प्रदर्शन में गिरावट आने का डर है। यदि आप बिज़नेस करते हैं, तो आपके लिए अधिक मुनाफा कमाना मुश्किल हो सकता है और इस तरह आपके मुनाफे में कमी आ सकती है।

सेहत: आपको कमर में दर्द और ज्‍यादा अकड़न होने के संकेत हैं। इसकी वजह से आपके लिए दर्द को बर्दाश्‍त कर पाना मुश्किल हो सकता है। आपको पैरों में भी दर्द होने के कारण परेशानी हो सकती है।

उपाय: आप नियमित रूप से 11 बार ‘ॐ हनुमते नम:’ मंत्र का जाप करें।

मूलांक 9

(यदि आपका जन्‍म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है)

मूलांक 9 वाले लोग अधिक साहसी स्‍वभाव के होते हैं। इनकी सोच अच्‍छी हो सकती है जिससे उन्‍हें सकारात्‍मकता से जुड़े रहने में मदद मिल सकती है।

प्रेम जीवन: इस सप्‍ताह आपका अपने जीवनसाथी के साथ संबंध औसत रहने वाला है। ऐसा पारिवारिक समस्‍याओं की वजह से ऐसा हो सकता है।

शिक्षा: इस समय छात्र पढ़ाई में लगातार अच्‍छा प्रदर्शन kaकरने में असमर्थ हो सकते हैं। इस वजह से आप उच्‍च अंक प्राप्‍त करने में पीछे रह सकते हैं। आपको अधिक एकाग्रता से पढ़ाई करने और ध्‍यान केंद्रित करने की जरूरत हो सकती है।

पेशेवर जीवन: संभव है कि इस समय आपका कार्यक्षेत्र ज्‍यादा अच्‍छा न हो। इस सप्‍ताह आपके ऊपर काम का दबाव बढ़ सकता है। यदि आप बिज़नेस करते हैं, तो आप मान्‍यता प्राप्‍त करने और मुनाफा कमाने में असमर्थ रह सकते हैं।

सेहत: इस सप्‍ताह आपका स्‍वास्‍थ्‍य ज्‍यादा अच्‍छा नहीं रहने वाला है। आपको तेज सिरदर्द होने की आशंका है जिसे बर्दाश्‍त कर पाना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। आपके लिए ध्‍यान करना लाभकारी होगा।

उपाय: आप नियमित रूप से 27 बार ‘ॐ मंगलाय नम:’ मंत्र का जाप करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. अंक ज्योतिष में मूलांक किसे कहते हैं?

जन्मतिथि के सभी अंकों को जोड़कर प्राप्त अंक को मूलांक कहते हैं।

2. अंक ज्योतिष के अनुसार कौन सा अंक भाग्यशाली है?

3, 7, 13 और 31 जैसे अंक भाग्यशाली माने जाते हैं।

3. अंक ज्योतिष से भविष्य कैसे जाने?

अगर आपका जन्‍म महीने की 11 तारीख को हुआ है, तो आपका रूट नंबर 1+1, यानी कि 2 होगा। इस तरह अपना रूट नंबर जानकर अपना भविष्य जान सकते हैं।