बुध अस्त का वैश्विक स्तर पर असर

बुध कुंभ राशि में अस्त: इन राशियों पर होगी किस्मत मेहरबान, कुछ को रखना होगा खास ध्यान!

एस्ट्रोसेज एआई के इस विशेष ब्लॉग में हम आपको बुध कुंभ राशि में अस्त के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करेंगे। साथ ही, यह भी बताएंगे कि बुध अस्त का प्रभाव सभी 12 राशियों पर किस प्रकार से पड़ेगा।

बता दें कुछ राशियों को बुध ग्रह के अस्त से बहुत अधिक लाभ होगा तो, वहीं कुछ राशि वालों को इस अवधि बहुत ही सावधानी से आगे बढ़ने की आवश्यकता होगी क्योंकि उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, इस ब्लॉग में बुध ग्रह को मजबूत करने के कुछ शानदार व आसान उपायों के बारे में भी बताएंगे और देश-दुनिया व शेयर मार्केट पर भी इसके प्रभाव के बारे में चर्चा करेंगे। 

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

ज्योतिष में बुध का अस्त होना तब माना जाता है, जब बुध ग्रह सूर्य के बहुत पास आ जाता है। आम तौर पर यह दूरी लगभग 14 डिग्री के अंदर होती है, हालांकि कुछ और बातों पर भी यह निर्भर करता है। जब कोई ग्रह अस्त होता है, तो माना जाता है कि सूर्य की तेज रोशनी के कारण उसकी शक्ति थोड़ी दब जाती है। बुध ग्रह बोलचाल, सोनचे-समझने की शक्ति, तर्क, यात्रा, व्यापार और विश्लेषण से जुड़ा होता है। इसलिए इसके अस्त होने पर इन क्षेत्रों में परेशानियां आ सकती हैं।

इस दौरान लोगों को बेचैनी महसूस हो सकती है, गलतफहमियां बढ़ सकती हैं, सोच में उलझन रह सकती है या जल्दबाजी में फैसले लेने की आदत बढ़ सकती है। हालांकि इस समय एक अच्छा पहलू भी है। दबाव में दिमाग तेजी से काम करना सीखता है और अगर धैर्य समझदारी रखी जाए, तो नए और अच्छे विचार भी आ सकते हैं। जन्म कुंडली में बुध अस्त होने से व्यक्ति तेज दिमाग वाला होता है, लेकिन कभी-कभी ज़्यादा सोचने या बिना सोचे बोलने की आदत हो सकती है। वहीं, गोचर के समय यह सलाह दी जाती है कि धीरे चलें, सोच-समझकर बात करें और किसी भी तरह की जल्दबाज़ी या गलत समझौते से बचें।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

बुध कुंभ राशि में अस्त: तिथि व समय

कुंभ राशि में बुध ग्रह 28 फरवरी 2026 की रात 10 बजकर 9 मिनट पर अस्त होंगे। आइए अब जानते हैं, कि इसका असर सभी राशियों, दुनिया भर की घटनाओं और भारतीय शेयर बाजार पर किस तरह पड़ेगा।

बुध कुंभ राशि में अस्त: विशेषताएं

जब बुध कुंभ राशि में अस्त होता है, तब इंसान ज़्यादा सोचता है लेकिन कम बोलता है। उसकी बातें बाहर कम निकलती हैं और दिमाग में ही चलती रहती हैं। ऐसे समय में व्यक्ति के अंदर समझने की गहराई, छुपी हुई बातों को पकड़ने की क्षमता और मनोवैज्ञानिक समझ बढ़ जाती है।

लेकिन साथ ही ज्यादा सोचने की आदत, शक करना और भावनाओं में आकर गलत फैसला लेने की संभावना भी रहती है। क्योंकि सूर्य की तेज ऊर्जा बुध की साफ सोच को दबा देती है, इसलिए बात करते समय इंसान थोड़ा गुप्त, तीखा या बचाव वाला रवैया अपना सकता है। मन बार-बार पुरानी बातों या छुपे हुए कारणों में उलझ सकता है।

यह समय अपने अंदर झांकने और खुद को समझने का होता है। अगर शांति से सोच जाए, तो सच सामने आ सकता है और मन में नया बदलाव आ सकता है। लेकिन जल्दबाजी में कही गई बातें, जरूरत से ज्यादा चुप्पी या भावनाओं से किसी को काबू में करने की कोशिश नुकसानदेह हो सकती है। आध्यात्मिक रूप से यह समय सिखाता है कि अपने विचारों को साफ करें, सच बोलें और अपने अंदर की आवाज पर भरोसा रखें न कि डर या गुस्से को दिमाग पर हावी होने दें।

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

बुध कुंभ राशि में अस्त: इन राशियों पर नकारात्मक प्रभाव

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए बुध तीसरे और छठे भाव के स्वामी है और इस समय वह आपके ग्यारहवें भाव में अस्त होंगे। इस दौरान करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। नौकरी करने वालों को नया जॉब ऑफर भी मिल सकता है या काम में तरक्की के योग बन सकते हैं। लेकिन बुध अस्त होने की वजह से जितना फायदा आप सोच रहे हैं उतना मिलना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। हो सकता है नतीजे आपकी उम्मीदों के मुताबिक न हों। 

ऑफिस का माहौल वैसे तो ठीक रहेगा, लेकिन काम का बोझ ज़्यादा महसूस हो सकता है। आपको लग सकता है कि आप जितना काम कर रहे हैं, उसके मुकाबले आपको कम पहचान या फायदा मिल रहा है। इससे कार्यस्थल पर थोड़ी परेशानी या मनमुटाव हो सकता है। बड़े फैसले लेने में देरी हो सकती है। खासकर बिज़नेस करने वालों के लिए बुध का अस्त होना कभी-कभी दिक्कतें खड़ी कर सकता है, इसलिए इस समय सोच-समझकर कदम उठाना बेहतर रहेगा।

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए बुध दूसरे और पांचवें भाव के स्वामी हैं और इस समय वह आपके दसवें भाव में अस्त होंगे। इस दौरान कामकाज में आपको किसी योद्धा की तरह  मज़बूती से डटे रहना पड़ेगा, क्योंकि काम का बोझ ज़्यादा रह सकता है। किसी भी समय कोई परेशानी आ सकती है, इसलिए करियर पर पूरा ध्यान देना ज़रूरी है और साथ-साथ अपनी सेहत का भी ख्याल रखें। ऑफिस में सहकर्मी कभी-कभी आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं, इसलिए सतर्क और फोकस रहना जरूरी है। 

बिना ज़रूरत की यात्राएं आपके खर्चे और तनाव दोनों बढ़ा सकती हैं। बिज़नेस करने वालों को खासकर विदेशी कंपनियों से जुड़े काम में मनचाहा मुनाफ़ा पाने के लिए इंतज़ार करना पड़ेगा और कड़ी मेहनत करनी होगी। रिश्तों में भी सावधानी ज़रूरी है। छोटी-मोटी बातों पर बहस हो सकती है, लेकिन आपसी समझदारी दिखाकर इन्हें आसानी से सुलझाया जा सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। शेयर बाज़ार से जुड़े लोगों को थोड़ा-बहुत मुनाफ़ा मिल सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि  के जातकों के लिए केवल बुध ग्रह उनके स्वामी ग्रह हैं इसलिए बुध आपके पहले और चोथे भाव के स्वामी होकर अब आपके नौवें भाव में अस्त होंगे। बुध अस्त होने के कारण कुछ कुछ परेशानियां सामने आ सकती है। इस समय काम में सफलता पाने के लिए आपको पहले से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। अगर आप नौकरी करते हैं, तो कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

संभव है कि आपका ट्रांसफर किसी ऐसी जगह हो जाए जहां आप जाना नहीं चाहते हैं और काम का दबाव भी काफी ज्यादा रहे। सहकर्मियों के साथ या उनकी वजह से तनावपूर्ण परिस्थितियां बन सकती हैं। हालांकि इस दौरान आपको नई नौकरी का ऑफर भी मिल सकता है।  यह बात आपको खुशी देगी। जो लोग व्यवसाय करते हैं, उनके लिए यह समय और कमाई सामान्य बनी रहेगी न बहुत ज़्यादा, न बहुत कम। विदेश से जुड़े कामों से लाभ मिलने की संभावना है, लेकिन अच्छे मुनाफ़े के लिए आपको लंबा इंतज़ार करना पड़ सकता है। 

अगर आप अपने बिज़नेस को आगे बढ़ाने या विस्तार करने की सोच रहे हैं, तो अभी यह सही समय नहीं है। इसके लिए आपको थोड़ा रुकना होगा। आने वाले समय में अवसर ज़रूर मिलेगा, लेकिन फिलहाल आपको किस्मत के भरोसे बैठने के बजाय मेहनत पर ज़्यादा ध्यान देना चाहिए। मेहनत ही आगे चलकर आपको अच्छे परिणाम दिलाएगी।

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करे। 

सिंह राशि

सिंह राशि  के जातकों के लिए बुध ग्रह दूसरे और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं और अब यह आपके सातवें भाव में अस्त हो रहे हैं। कुंभ राशि में बुध के इस परिवर्तन के कारण आपके करियर में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जो लोग पार्टनरशिप में बिज़नेस करते हैं, उन्हें इस समय मतभेद और तनावपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। साझेदारी में काम करते समय दिक्कतें आ सकती हैं और कुछ मामलों में बहस हो सकती है। लेकिन अगर आप अकेले अपना काम या बिजनेस करते हैं,तो आपकी स्थिति काफी हद तक ठीक और संतोषजनक रहेगी। अगर आप नौकरीपेशा हैं, तो किसी विदेशी कंपनी या विदेश संपर्क वाले काम से आपको फायदा हो सकता है। 

आपके सहकर्मी आपके करियर में आपके सपोर्ट और हौसला देंगे, जो इस समय आपके लिए बहुत जरूरी रहेगा।  बस ध्यान रखें कि ऑफिस में अपने सीनियर्स से बहस न करें, वरना परेशानी बढ़ सकती है। आर्थिक रूप से आपको कमाई तो होगी, लेकिन आपको पैसे बचाने की आदत डालनी होगी। अगर आपने बचत पर ध्यान नहीं दिया, तो आगे चलकर बड़ी आर्थिक परेशानियां सामने आ सकती हैं और पैसों की तंगी महसूस हो सकती है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए बुध ग्रह के स्वामी हैं और यह आपके पहले और दसवें भाव स्वामी हैं। इस समय बुध आपके छठे भाव में अस्त हो रहा है। कुंभ राशि में बुध के अस्त होने के कारण आपके करियर में अचानक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। संभव है कि जब आप अपने कार्यस्थल पर जाएं तो वहां ट्रांसफर या कम से जुड़ी नई व्यवस्थाएं देखने को मिले काम की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और आप काफी व्यस्त रहेंगे। 

कार्य में सफलता पाने के लिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। अगर आप किसी कंपटीटिव एग्जाम की तैयारी रहे हैं, तो आपको पहले से कई गुना ज्यादा मेहनत करनी होगी बिजनेस के नजरिए से देखें तो कुंभ राशि में बुध का यह अस्त होना कुछ परेशानियां पैदा कर सकता है। हो सकता है आपको उतना मुनाफा न मिले जितनी उम्मीद थी, या लाभ मिलने में ज्यादा समय लग जाए। यह भी संभव है कि आपका काम या बिज़नेस मार्केट में वैसा असर न दिखा पाए जैसा आप चाहते हैं।

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप 

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए बुध ग्रह चौथे और सातवें भाव के स्वामी हैं और इस समय यह आपके बारहवें भाव में अस्त होंगे। कुंभ राशि में बुध के इस परिवर्तन के कारण आपके जीवन में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जो लोग नोकरीपेशा है, उन्हें इस समय काम का माहौल काफी भागदौड़ भरा लग सकता है। एक ही जगह टिककर काम करना मुश्किल हो सकता है, इसलिए आप लगातार व्यस्त रहेंगे। काम की जिम्मेदारियां पहले से ज्यादा रहेंगी और संभव है कि अचानक विभाग बदल दिया जाए, जिससे तनाव बढ़ सकता है। मनचाहे परिणाम पाने के लिए आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। अगर पूरी कोशिश के बाद भी आपको उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिलती, तो आप थोड़ा निराश या हताश महसूस कर सकते हैं। 

व्यक्तिगत जीवन में बात करें तो परिवार में कुछ समस्याएं सामने आ सकती हैं। घर के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल की कमी रह सकती है, जिससे छोटी-छोटी बातें बढ़ सकती हैं और कोई भी अपनी बात ठीक से समझा नहीं पाएगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं, लेकिन राहत की बात यह है कि ये परेशानियाँ स्थायी नहीं होंगी और समय के साथ धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा।

बुध कुंभ राशि में अस्त: उपाय

  • पक्षियों और गायों को खाना खिलाएं
  • मुंह की सफाई बनाए रखें और अपनी कम्युनिकेशन स्किल्स को बेहतर बनाएं।
  • किन्नरों का सम्मान करें और उनकी सेवा करें
  • गरीबों को हरी मूंग दाल और हरी सब्जियां दान करें
  • भगवान गणेश और भगवान विष्णु की पूजा करें
  • बुध के बीज मंत्र ‘ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः’ का जाप करें

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

बुध कुंभ राशि में अस्त: दुनिया भर में असर

कम्युनिकेशन और इनोवेशन में दिक्कतें

  • सोशल बातचीत और डिजिटल कम्युनिकेशन इस समय तेज़ और काफ़ी तीव्र महसूस हो सकता है, लेकिन बातों को गलत समझे जाने की संभावना भी ज़्यादा रहेगी।
  • बहस और सार्वजनिक चर्चाएं जल्दी बढ़ सकती हैं या फिर उनमें बात की गहराई और संतुलन खो सकता है।
  • इस दौर में रचनात्मक या बौद्धिक स्तर पर नए विचार और ब्रेकथ्रू सामने आ सकते हैं, लेकिन शुरुआत में उन्हें साफ़ शब्दों में समझा पाना मुश्किल हो सकता है।
  • साथ ही, नए विचारों को लेकर ज़रूरत से ज़्यादा आत्मविश्वास आ सकता है, बिना उन्हें पूरी तरह परखे या जांचे-समझे।

मीडिया और सूचना तकनीक

  • न्यूज और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस समय तेज बहसें, एक-दूसरे से टकराती बातें और ट्रेंड्स में अचानक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
  • गलत जानकारी या अधूरी खबरें बहुत तेजी से फैल सकती हैं इसलिए हर बात पर समझदारी और परख जरूरी होगी। 
  • इस दौरान नए और क्रांतिकारी आइडियाज सामने आ सकते हैं, लेकिन कम्युनिकेशन की कमी या गलतफहमी के कारण लोग उन्हें अपनाने में देर कर सकते हैं या कन्फ्यूज हो सकते हैं।
  • टेक्नोलॉजी से जुड़ी चर्चाएं, जैसे एआई, डेटा और नेटवर्क्स, अपने समय से थोड़ी आगे लग सकती हैं, यानी रोमांचक तो होंगी, लेकिन पूरी तरह साफ़ और व्यवस्थित नहीं होंगी।

राजनीति और समाज

  • इस समय सार्वजनिक बहसें और राजनीतिक बातचीत ज़्यादा बंटी हुई और जल्दबाज़ी भरी महसूस हो सकती हैं। बातों की बारीकियों और संतुलन को समझने का धैर्य कम रह सकता है।
  • समूह स्तर पर आज़ादी, समानता और नवाचार जैसे आदर्शों पर ज़ोर तो रहेगा, लेकिन उन्हें पूरी तरह समझे बिना या गलत तरीके से समझे जाने की संभावना भी ज़्यादा रहेगी।

नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से 

बुध कुंभ राशि में अस्त: शेयर बाज़ार रिपोर्ट

28 फरवरी 2026 को कुंभ राशि में बुध ग्रह अस्त होगा। बुध को ट्रेडिंग, कम्युनिकेशन और गणना का ग्रह माना जाता है, इसलिए इसका अस्त होना शेयर बाज़ार के कुछ क्षेत्रों पर नकारात्मक असर डाल सकता है। शेयर मार्केट से जुड़ी विस्तृत भविष्यवाणियां आप एस्ट्रोसेज एआई से देख सकते हैं।

  • बुध के अस्त होने से बाज़ार में स्पष्टता की कमी रह सकती है, जिससे तेज़ उतार-चढ़ाव (हाई वोलैटिलिटी) देखने को मिल सकता है।
  • इस दौरान बाज़ार अफवाहों, अधूरी जानकारी और भावनात्मक फैसलों पर ज़्यादा चलेगा, न कि मज़बूत फंडामेंटल पर।
  • इस समय निम्न स्थितियां बन सकती हैं, जैसे- बाज़ार में अत्यधिक उतार-चढ़ाव, फ़ेक न्यूज़, हैकिंग से जुड़ा डर या सरकारी नियमों की अफवाहें, निवेशकों द्वारा भावनाओं में आकर खरीदारी, घबराहट में पैनिक सेलिंग आदि।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बुध कितने डिग्री पर अस्त होता है?

8 डिग्री पर

बुध की मूलत्रिकोण राशि कौन सी है?

कन्या

शनि किस राशि का स्वामी है?

मकर और कुंभ