वैदिक ज्योतिष की दृष्टि से जुलाई का महीना बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस महीने ही सावन मास की शुरुआत होगी और कई ग्रहों के गोचर भी होने जा रहे हैं। ग्रहों के गोचर की दृष्टि से जुलाई का महीना इसलिए भी अधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि इस दौरान शनि देव भी वक्री होने जा रहे हैं जो कि एक बड़ी घटना है।

इतना ही नहीं जुलाई में मंगल, सूर्य, शुक्र, बुध और बृहस्पति की स्थिति में भी बदलाव देखने को मिलगा। अब ज़ाहिर सी बात है कि जब इतने सारे ग्रहों की चाल में परिवर्तन आएगा, तो इसका लोगों के जीवन पर भी गहरा असर देखने को मिलेगा। किसी को इस दौरान सकारात्मक परिणाम मिलेंगे, तो वहीं कुछ राशि वाले जातकों को नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। इस ब्लॉग में हम आपको विस्तार से बताने जा रहे हैं कि जुलाई के महीने में किन राशि वालों को संभलकर चलने की जरूरत है।
भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके
कब किस ग्रह का होगा गोचर
बृहस्पति मिथुन राशि में उदित होंगे, शनि मीन राशि में वक्री होंगे, सूर्य देव कर्क राशि में गोचर करेंगे, बुध कर्क राशि में वक्री होंगे और फिर बुध कर्क राशि में ही अस्त भी हो जाएंगे। शुक्र मिथुन राशि में गोचर करेंगे। मंगल ग्रह कन्या राशि में प्रवेश करेंगे।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
इन राशियों के लिए जुलाई रहेगा खतरनाक
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों को अपनी लव लाइफ में किसी भी तरह का जोखिम उठाने की जरूरत नहीं है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। खानपान ठीक रहेगा तो सेहत भी अच्छी रह सकती है। हालांकि, पारिवारिक समस्याएं दूर हो सकती हैं। कार्यों में विलंब आ सकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी पूर्वक निर्णय लेने की स्थिति में नुकसान होने से बचा जा सकेगा। आपकी बातचीत का तौर-तरीका भी कुछ हद तक बाधित रह सकता है। हालांकि, शुक्र के गोचर से आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आपको कई स्रोतों से लाभ होने की उम्मीद है। शुक्र की कृपा से आपके काम बन सकते हैं।
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को घर-गृहस्थी से संबंधित मामलों में बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत है। आपको अपने स्वजनों से विवाद हो सकता है। आपकी आय औसत रहने वाली है जिससे आपको पैसों की तंगी होने का डर है। बिज़नेस में व्यवधान आने से आपको निराशा हो सकती है। हृदय से संबंधित परेशानियां बढ़ सकती हैं। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी। वस्त्र या आभूषण खरीदने की सोच रहे हैं, तो इस योजना को कुछ समय के लिए टाल देना ही बेहतर होगा। अपनी प्रकृति के विरुद्ध न खाएं वरना सेहत खराब हो सकती है। घूमने-फिरने में अधिक खर्चा हो सकता है लेकिन शुक्र आप पर मेहरबान रहेंगे।
कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को मंगल के गोचर से लाभ मिलेगा लेकिन फिर भी इन्हें इस महीने सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। आपके खर्चों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। वहीं आपके विरोधी भी आप पर भारी पड़ सकते हैं। शनि के वक्री होने से धार्मिक कार्यों में कठिनाईयां आ सकती हैं। भाग्य के भरोसे बैठे रहने की गलती न करें। गलतफहमी होने से भी कुछ नुकसान हो सकता है। बेहतर होगा कि कोई अप्रिय या ऐसा समाचार जो आपके लिए न हितकर हो, यदि कहीं से मिलता है, तो इसकी पुष्टि बहुत जरूरी कर लें। लोग आपके बारे में चुगली कर सकते हैं। इस समय रिस्क लेने से नुकसान ही होगा। शुक्र का मिथुन राशि में गोचर आपको फायदा तो देगा लेकिन विरोधियों या प्रतिस्पर्धियों से सजग रहना समझदारी का काम होगा।
फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा
मीन राशि
मीन राशि के लोगों को जुलाई के महीने में अपनी पर्सनल लाइफ में सावधान रहने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ विवाद होने की आशंका है। यदि मुख से संबंधित कोई परेशानी पहले से रही है तो वह इस समय अवधि में पुनः देखने को मिल सकती है। अपनी खानपान की आदतों पर विशेष ध्यान दें। व्यापार में किसी भी तरीके का जोखिम नहीं उठाएं। हालांकि, बृहस्पति के मिथुन राशि में उदित होने से आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। पेचीदे मामलों में न उलझें और बिना मांगे किसी को अपनी राय भी न दें। आलसी होने से बचें और सेहत के मामले में कोई रिस्क न लें। जरूरत से ज्यादा जल्दबाज भी नहीं करनी है। बुध के कर्क राशि में वक्री होने के दौरान आपको अपनी संतान से संबंधित मामलों में अधिक समझदारी दिखाने की आवश्यकता है। योजनाओं पर काम करने के लिए सही समय नहीं है। वहीं शुक्र के मिथुन राशि में प्रवेश करने से आपका मनोबल बढ़ेगा जो कि एक अच्छा संकेत है।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
उत्तर. बृहस्पति 09 जुलाई 2025 की रात 10 बजकर 50 मिनट पर मिथुन राशि में उदित हो रहे हैं।
उत्तर. कर्क राशि में।
उत्तर. मंगल कन्या राशि में प्रवेश करेंगे।