जून 2025: साल का छठा महीना जून का होता है और इस महीने में गर्मी अपने चरम पर रहती है। आमतौर पर जून के मध्य तक सूर्य वृषभ राशि में रहते हैं और फिर 15 जून को वह मिथुन राशि में प्रवेश कर जाते हैं। इसे मिथुन संक्रांति के नाम से जाना जाता है एवं सूर्य के इस परिवर्तन से संचार, ऊर्जा और व्यापार के क्षेत्र में गति आती है।

जून ग्रेगोरियन कैलेंडर का छठा महीना है जिसमें कुल 30 दिन होते हैं। उत्तरी गोलार्ध में यह गर्मी का पहला महीना होता है। जून महीने का नाम रोमन देवी जूनो के नाम पर रखा गया है जो कि विवाह, पारिवारिक जीवन और प्रजनन की देवी हैं।
जहां एक ओर जून का महीना भीषण गर्मी को दर्शाता है, वहीं इसके अंत में वर्षा ऋतु का आगमन होता है। धार्मिक दृष्टि से भी जून का महीना बहुत महत्व रखता है। इस महीने में संकष्टी चतुर्थी, निर्जला एकादशी जैसे कुछ बड़े व्रत-त्योहार आते हैं। ज्योतिषीय दृष्टिकोण से जून का महीना संबंधों को मजबूत करने, मानसिक स्पष्टता पाने और व्यापारिक योजनाओं के लिए उपयुक्त समय होता है।
महीने की शुरुआत से ही हर दिन हमारा मन अपने भविष्य को लेकर कई तरह के सवालों और उम्मीदों से घिर जाता है। बात चाहे करियर की हो या प्रेम जीवन की, जिंदगी के हर पहलू को लेकर लोगों के मन में सवाल उठना स्वाभाविक है। जून के महीने के शुरू होने पर भी आपके मन में अपने भविष्य को लेकर प्रश्न उठ रहे होंगे इसलिए आपके मन को शांत करने और आपके इन सवालों का जवाब देने के लिए हम लेकर आए हें यह जून 2025 से संबंधित खास ब्लॉग।
एस्ट्रोसेज एआई के इस खास ब्लॉग में जून के व्रत एवं त्योहारों के साथ-साथ बैंक अवकाश और मुंडन मुहूर्त आदि के बारे में भी बताया गया है। तो चलिए अब बिना देर किए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि जून 2025 में आपके लिए क्या खास है।
भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके
जून 2025 का ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू पंचांग की गणना
हिंदू पंचांग के अनुसार जून 2025 की शुरुआत 01 जून, 2025 को अश्लेषा नक्षत्र में शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को होगी। वहीं जून 2025 का समापन 30 जून को पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को होगा।
आगे जानिए जून माह के प्रमुख त्योहारों और व्रतों के बारे में।
जून में जन्म लेने वाले लोग कैसे होते हैं
साल के बारह महीनों में हर मास में जन्म लेने वाले जातकों में कुछ अलग विशेषताएं और गुण होते हैं। आगे हम आपको बता रहे हैं कि जिन लोगों का जन्म जून के महीने में होता है, उनके स्वभाव में क्या खास बातें होती हैं:
दयालु होते हैं: जिन जातकों का जन्म जून के महीने में होता है, वे स्वभाव से बहुत दयालु और विनम्र होते हैं। ये सदैव दूसरों की सहायता करने के लिए आगे रहते हैं। इन्हें दूसरों के अधीन रहना बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता है।
बुद्धिमान होते हैं: इस महीने में पैदा होने वाले जातक रचनात्मक और बुद्धिमान होते हैं। इन्हें कला, संगीत और लेखन आदि जैसे रचनात्मक कार्यों में अधिक रुचि रहती है। ये बुद्धिमान होने के साथ-साथ ईमानदार और मनोरंजक भी होते हैं।
किस क्षेत्र में बनाएं करियर: जून के मास में पैदा होने वाले लोगों के लिए शिक्षक, राजनेता, वकील, कलाकार, सेल्स, संगीतकार, नर्स और डॉक्टर आदि पेशे अच्छे रहते हैं।
भाग्यशाली अंक और रंग: इस महीने में पैदा होने वाले जातकों के शुभ रंग और अंक की बात करें, तो इनका भाग्यशाली अंक 3 और 6 होता है एवं शुभ रंग पीला, हल्का हरा, आसमानी नीला, क्रीम और सिल्वर होता है। इन्हें मोती और मूनस्टोन पहनना चाहिए।
जून 2025 के व्रत एवं त्योहारों की तिथियां
हिंदू धर्म में हर एक महीने में कई व्रत एवं त्योहार आते हैं जिनका अपना धार्मिक महत्व होता है। ये त्योहार महीने के आकर्षण और महत्व को बढ़ाने का काम करते हैं। आगे जून 2025 में आने वाले प्रमुख व्रत एवं त्योहारों की सूची दी गई है।
तिथि | दिन | पर्व व व्रत |
06 जून 2025 | शुक्रवार | निर्जला एकादशी |
08 जून 2025 | रविवार | प्रदोष व्रत (शुक्ल) |
11 जून 2025 | बुधवार | ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत |
14 जून 2025 | शनिवार | संकष्टी चतुर्थी |
15 जून 2025 | रविवार | मिथुन संक्रांति |
21 जून 2025 | शनिवार | योगिनी एकादशी |
23 जून 2025 | सोमवार | मासिक शिवरात्रि |
23 जून 2025 | सोमवार | प्रदोष व्रत (कृष्ण) |
25 जून 2025 | बुधवार | आषाढ़ अमावस्या |
27 जून 2025 | शुक्रवार | जगन्नाथ रथ यात्रा |
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
जून 2025 में पड़ने वाले महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार
जून के महीने में कई व्रत एवं त्योहार आते हैं लेकिन इनमें से कुछ प्रमुख हैं जिनके बारे में आगे विस्तार से बताया गया है:
- निर्जला एकादशी: इस एकादशी पर निर्जल व्रत रखा जाता है। अन्य सभी एकादशियों की तरह इस एकादशी पर भी भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है।
- संकष्टी चतुर्थी: आषाढ़ मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। इस बार 14 जून को शनिवार के दिन संकष्टी चतुर्थी का पर्व है।
- मिथुन संक्रांति: इस दिन सूर्य वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के मिथुन राशि में गोचर करने को मिथुन संक्रांति के नाम से जाना जाता है।
- योगिनी एकादशी: आषाढ़ मास की पहली कृष्ण पक्ष की एकादशी को योगिनी एकादशी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की उपासना की जाती है।
- जगन्नाथ रथ यात्रा: उड़ीसा के पुरी में बड़ी धूमधाम के साथ जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जाती है। इस दौरान लाखों की संख्या में भक्त इस यात्रा में शामिल होते हैं।
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें
जून 2025 में आने वाले बैंक अवकाशों की सूची
तिथि | दिन | अवकाश | राज्य |
07 जून | शनिवार | बकरा ईद/ईद उल अजहा | चंडीगढ़, दमन और दीव, दादरा, अरुणाचल प्रदेश और नगर हवेली, सिक्किम आदि राज्यों को छोड़कर राष्ट्रीय अवकाश |
08 जून | रविवार | बकरा ईद/ईद उल अजहा अवकाश | जम्मू-कश्मीर |
11 जून | बुधवार | संत गुरु कबीर जयंती | पंजाब , हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ |
12 जून | गुरुवार | गुरु हरगोबिंद जयंती | जम्मू-कश्मीर |
14 जून | शनिवार | पाहिली राजा | उड़ीसा |
15 जून | रविवार | राजा संक्रांति | उड़ीसा |
15 जून | रविवार | वाईएमए दिवस | मिजोरम |
27 जून | शुक्रवार | रथ यात्रा | उड़ीसा |
30 जून | सोमवार | रेम्ना नि | मिजोरम |
जून 2025 में विवाह के शुभ मुहूर्त की सूची
दिनांक एवं दिन | तिथि | मुहूर्त का समय |
02 जून 2025, सोमवार | सप्तमी | सुबह 08 बजकर 20 मिनट से रात 08 बजकर 34 मिनट तक |
03 जून 2025, मंगलवार | नवमी | रात 12 बजकर 58 मिनट से सुबह 05 बजकर 44 मिनट तक |
04 जून 2025 (बुधवार) | नवमी, दशमी | सुबह 05 बजकर 44 मिनट से सुबह 05 बजकर 44 मिनट तक |
05 जून 2025, गुरुवार | दशमी | सुबह 05 बजकर 18 मिनट से सुबह 09 बजकर 14 मिनट तक |
07 जून 2025, शनिवार | द्वादशी | सुबह 09 बजकर 40 मिनट से सुबह 11 बजकर 18 मिनट तक |
08 जून 2025, रविवार | त्रयोदशी | दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से दोपहर 12 बजकर 42 मिनट तक |
जून 2025 के लिए अन्नप्राशन मुहूर्त
तिथि | दिन | मुहूर्त |
05 जून 2025 | गुरुवार | 08:51-15:45, 18:04-22:27 |
16 जून 2025 | मंगलवार | 08:08-17:21 |
20 जून 2025 | शनिवार | 12:29-19:24 |
23 जून 2025 | मंगलवार | 16:53-22:39 |
26 जून 2025 | शुक्रवार | 14:22-16:42, 19:00-22:46 |
27 जून 2025 | शनिवार | 07:24-09:45, 12:02-18:56, 21:00-22:43 |
जून 2025 में मुंडन मुहूर्त की सूची
दिन | समय |
5 जून 2025 | 08:51-15:45 |
6 जून 2025 | 08:47-15:41 |
8 जून 2025 | 10:59-13:17 |
15 जून 2025 | 17:25-19:44 |
16 जून 2025 | 08:08-17:21 |
20 जून 2025 | 05:55-10:1212:29-19:24 |
21 जून 2025 | 10:08-12:2614:42-18:25 |
26 जून 2025 | 14:22-16:42 |
27 जून 2025 | 07:24-09:4512:02-18:56 |
फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा
जून में पड़ने वाले ग्रहण और गोचर
आगे बताया गया है कि जून में किस तिथि पर किस ग्रह का गोचर होने जा रहा है।
बुध का मिथुन राशि में गोचर: शिक्षा, वाणी और व्यापार के कारक ग्रह बुध 6 जून 2025 की सुबह 09 बजकर 15 मिनट पर मिथुन राशि में गोचर करने जा रहे हैं। बुध ग्रह यहां पर 22 जून तक रहने वाले हैं।
मंगल का सिंह राशि में गोचर: युद्ध, पराक्रम और उत्साह के कारक ग्रह मंगल 7 जून 2025 की रात 01 बजकर 33 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। यहां पर मंगल ग्रह 28 जुलाई 2025 तक रहेंगे।
बृहस्पति का मिथुन राशि में अस्त होना: धन और ज्ञान के कारक बृहस्पति मिथुन राशि में रहते हुए 9 जून 2025 की शाम 04 बजकर 12 मिनट पर अस्त हो रहे हैं और यह 9 तथा 10 जुलाई तक अस्त रहने वाले हैं।
बुध का मिथुन राशि में उदय: बुद्धि और व्यापार के कारक ग्रह बुध ग्रह 18 मई 2025 को अस्त हो गए थे और बुध ग्रह अब 11 जून 2025 की सुबह 11 बजकर 57 मिनट पर उदित होने जा रहे हैं।
सूर्य का मिथुन राशि में गोचर 2025: सूर्य 15 जून 2025 से लेकर 16 जुलाई 2025 तक मिथुन राशि में गोचर करने जा रहे हैं। ग्रहों के राजा सूर्य देव 15 जून 2025 की सुबह 06 बजकर 25 मिनट पर वृषभ राशि को छोड़कर बुध की पहली राशि मिथुन राशि में गोचर करने जा रहे हैं।
बुध ग्रह का कर्क राशि में गोचर: बुध ग्रह वाणी, बुद्धि, नेटवर्किंग, टेलीफोन, दूरसंचार जैसे विषयों के कारक ग्रह माने गए हैं। बुध 22 जून 2025 की रात 09 बजकर 17 मिनट पर अपनी स्वयं की राशि अर्थात मिथुन राशि को छोड़कर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे।
शुक्र का वृषभ राशि में गोचर: भोग विलास के कारक ग्रह शुक्र 29 जून 2025 की दोपहर 01 बजकर 56 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं।
जून 2025 में कोई ग्रहण नहीं लग रहा है।
नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर
जून मासिक भविष्यवाणी 2025: राशि अनुसार 12 राशियों का भविष्यफल
मेष राशि
यह महीना मेष राशि के जातकों के लिए कई मामलों में अनुकूल रहने की संभावना दिखाई दे रही है। आपकी राशि के……(विस्तार से पढ़ें)
वृषभ राशि
यह महीना वृषभ राशि के जातकों को मिश्रित परिणाम देने वाला साबित हो सकता है। महीने की शुरुआत में आपकी राशि में……(विस्तार से पढ़ें)
मिथुन राशि
इस पूरे महीने आपकी राशि में देवगुरु बृहस्पति विराजमान रहेंगे जो आपको कर्मठ बनाएंगे और आप अपने कार्यक्षेत्र में मजबूत स्थिति प्राप्त करेंगे……(विस्तार से पढ़ें)
कर्क राशि
यह महीना कर्क राशि के जातकों के लिए औसत से कुछ ज्यादा बेहतर रहने की संभावना है। महीने की शुरुआत में……(विस्तार से पढ़ें)
सिंह राशि
यह महीना आपके लिए कई मामलों में अनुकूल रहने की संभावना दिखाई दे रही है। पूरे महीने आपकी राशि में……(विस्तार से पढ़ें)
कन्या राशि
कन्या राशि में जन्मे जातकों के लिए यह महीना मध्यम रूप से अनुकूल रहने की संभावना है। आपकी राशि के स्वामी बुध……(विस्तार से पढ़ें)
कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर
तुला राशि
तुला राशि में जन्मे जातकों के लिए यह महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहने की संभावना है। आपकी राशि के स्वामी……(विस्तार से पढ़ें)
वृश्चिक राशि
यह महीना वृश्चिक राशि के जातकों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने की संभावना है। आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता पड़ेगी क्योंकि……(विस्तार से पढ़ें)
धनु राशि
यह महीना धनु राशि के जातकों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने की संभावना है। आपकी राशि के स्वामी बृहस्पति महाराज पूरे महीने सप्तम भाव में विराजमान रहेंगे, लेकिन……(विस्तार से पढ़ें)
मकर राशि
यह महीना मकर राशि में जन्म लेने वाले जातकों के लिए औसत रूप से फलदायी रहने की संभावना है। इस महीने आपको……(विस्तार से पढ़ें)
कुंभ राशि
कुंभ राशि में जन्मे जातकों के लिए यह महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपकी राशि में ……(विस्तार से पढ़ें)
मीन राशि
यह महीना मीन राशि के जातकों के लिए काफी हद तक अनुकूल रहने की संभावना है। लेकिन, इस महीने आपको……(विस्तार से पढ़ें)
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाशॉपिंग स्टोर
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
उत्तर. यह नाम रोमन देवी जूनो के नाम पर पड़ा है।
उत्तर. इस महीने में निर्जला एकादशी और योगिनी एकादशी है।
उत्तर. इनका शुभ अंक 3 और 6 होता है।