मार्च मासिक राशिफल 2026: ज्योतिषीय दृष्टि से मार्च का महीना अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। यह परिवर्तन और नई शुरुआत का प्रतीक है। इस समय सूर्य मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करते हैं और चैत्र नवरात्रि, नव संवत्सर एवं नवीन ज्योतिषीय वर्ष की शुरुआत होती है। यही वजह है कि मार्च को दिशा तय करने वाला महीना कहा जाता है।

आध्यात्मिक दृष्टि से मार्च का महीना बहुत शुभ रहता है। इस महीने में उपवास, दान, ध्यान और आत्मा की शुद्धि करने से विशेष लाभ प्राप्त होता है।
मार्च का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से इसलिए भी खास है क्योंकि यहां से फाल्गुन मास समाप्त होता है और चैत्र मास की शुरुआत होती है। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नए माह की शुरुआत होने पर हर किसी के मन में यह सवाल उठता है कि ये महीना उनके लिए कैसे रहेगा या उनके लिए क्या खास लेकर आया है। क्या इस महीने करियर में तरक्की मिलेगी? व्यापार में किस प्रकार कीप्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है।
नए माह की शुरुआत होने पर हर किसी के मन में यह सवाल उठता है कि ये महीना उनके लिए कैसे रहेगा या उनके लिए क्या खास लेकर आया है। क्या इस महीने करियर में तरक्की मिलेगी? व्यापार में किस प्रकार की समस्या झेलनी होगी? पारिवारिक जीवन में मिठास रहेगी या चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा? आदि कई तरह के सवाल हमारे मन-मस्तिष्क में घूमते रहते हैं। अब आपको एस्ट्रोसेज एआई के इस खास ब्लॉग मार्च 2026 में इन सभी सवालों का जवाब मिलने जा रहा है।
इसके साथ ही इस विशेष ब्लॉग में हम आपको मार्च 2026 में पड़ने वाले महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, तिथियों आदि से भी अवगत करवाएंगे। साथ ही, इस माह में पड़ने वाले ग्रहण-गोचर के साथ-साथ विवाह मुहूर्त के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगे।
यह भी पढ़ें: राशिफल 2026
भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके
मार्च मासिक राशिफल 2026: ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू पंचांग की गणना
मार्च 2026 की शुरुआत पुष्य नक्षत्र के अंतर्गत शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को होगी। वहीं, मार्च 2026 माह का समापन उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में शुक्ल पक्ष की चर्तुदशी तिथि पर होगा।
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
मार्च मासिक राशिफल 2026: हिंदू व्रत व त्योहार
| तिथि | त्योहार |
| 3 मंगलवार | होलिका दहन, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत |
| 4 बुधवार | होली |
| 6 शुक्रवार | संकष्टी चतुर्थी |
| 15 रविवार | पापमोचिनी एकादशी, मीन संक्रांति |
| 16 सोमवार | प्रदोष व्रत (कृष्ण) |
| 17 मंगलवार | मासिक शिवरात्रि |
| 19 गुरुवार | चैत्र नवरात्रि, उगाडी, घटस्थापना, गुड़ी पड़वा |
| 20 शुक्रवार | चेटी चंड |
| 26 गुरुवार | राम नवमी |
| 27 शुक्रवार | चैत्र नवरात्रि पारणा |
| 29 रविवार | कामदा एकादशी |
| 30 सोमवार | प्रदोष व्रत (शुक्ल) |
फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा
मार्च मासिक राशिफल 2026: सार्वजनिक अवकाश
| तिथि | दिन | अवकाश | राज्य |
| 03 मार्च 2026 | मंगलवार | होली | राष्ट्रीय अवकाश (केरल, कर्नाटक, लक्षद्वीप, मणिपुर, पुडुचेरी, तमिलनाडु, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल आदि राज्यों को छोड़कर) |
| 03 मार्च 2026 | मंगलवार | याओसांग | मणिपुर |
| 03 मार्च 2026 | मंगलवार | डोलजात्रा | पश्चिम बंगाल |
| 04 मार्च 2026 | बुधवार | याओसांग दिन 2 | मणिपुर |
| 05 मार्च 2026 | गुरुवार | पंचायती राज दिवस | उड़ीसा |
| 06 मार्च 2026 | शुक्रवार | चपचार कुट | मिजोरम |
| 17 मार्च 2026 | मंगलवार | शब-ए-कद्र | जम्मू-कश्मीर |
| 20 मार्च 2026 | शुक्रवार | उगादी | आंध्र प्रदेश, दमन और दीव, दादरा और नगर हवेली, गोवा, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, राजस्थान और तेलंगाना |
| 20 मार्च 2026 | शुक्रवार | तेलुगु नव वर्ष | तमिलनाडु |
| 20 मार्च 2026 | शुक्रवार | जुमात-उल-विदा | जम्मू-कश्मीर |
| 20 मार्च 2026 | शुक्रवार | गुड़ी पड़वा | महाराष्ट्र |
| 21 मार्च 2026 | शनिवार | ईद उल-फितर | राष्ट्रीय अवकाश |
| 21 मार्च 2026 | शनिवार | सरहुली | झारखंड |
| 22 मार्च 2026 | रविवार | बिहार दिवस | बिहार |
| 22 मार्च 2026 | रविवार | ईद उल-फितर अवकाश | तेलंगाना |
| 23 मार्च 2026 | सोमवार | सरदार भगत सिंह शहादत दिवस | हरियाणा |
| 27 मार्च 2026 | शुक्रवार | रामनवमी | अंडमान-निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, दमन और दिव, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, उड़ीसा, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश |
| 31 मार्च 2026 | मंगलवार | महावीर जयंती | चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दमन और दीव, दिल्ली, दादरा और नगर हवेली, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, लक्षद्वीप मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मिजोरम, पंजाब , राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश |
नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर
मार्च मासिक राशिफल 2026: विवाह मुहूर्त
| दिनांक | दिन | नक्षत्र | मुहूर्त का समय |
| 07 मार्च 2026 | शनिवार | उत्तराफाल्गुनी | शाम 10 बजकर 52 मिनट से अगली सुबह 07 बजकर 12 मिनट तक |
| 08 मार्च 2026 | रविवार | हस्त | सुबह 07 बजकर 12 मिनट से शाम 08 बजकर 48 मिनट तक |
| 10 मार्च 2026 | मंगलवार | स्वाति | सुबह 07 बजकर 10 मिनट से सुबह 10 बजकर 43 मिनट तक |
| 12 मार्च 2026 | गुरुवार | अनुराधा | सुबह 08 बजकर 26 मिनट से दोपहर 03 बजकर 48 मिनट तक |
| 14 मार्च 2026 | शनिवार | मूल | शाम 06 बजकर 36 मिनट से 15 मार्च की सुबह 07 बजकर 06 मिनट तक |
| 15 मार्च 2026 | रविवार | मूल | सुबह 07 बजकर 06 मिनट से दोपहर 02 बजकर 31 मिनट तक |
| 16 मार्च 2026 | सोमवार | उत्तराषाढ़ा | शाम 05 बजकर 26 मिनट से 17 मार्च की सुबह 07 बजकर 04 मिनट तक |
| 17 मार्च 2026 | मंगलवार | उत्तराषाढ़ा | सुबह 07 बजकर 04 मिनट से शाम 08 बजे तक |
| 22 मार्च 2026 | रविवार | उत्तराभाद्रपद | शाम 98 बजे से23 मार्च की सुबह 06 बजकर 58 मिनट तक |
| 23 मार्च 2026 | सोमवार | रेवती | सुबह 06 बजकर 58 मिनट से 24 मार्च की मध्यरात्रि 12 बजकर 50 मिनट तक |
| 27 मार्च 2026 | शुक्रवार | रोहिणी, मृगशिरा | सुबह 08 बजकर 31 मिनट से 28 मार्च की सुबह 06 बजकर 53 मिनट तक |
| 28 मार्च 2026 | शनिवार | मृगशिरा | सुबह 06 बजकर 53 मिनट से रात 11 बजकर 14 मिनट तक |
मार्च मासिक राशिफल 2026: कर्णवेध मुहूर्त
| तारीख | समय |
| 5 मार्च 2026 | 09:08-12:39, 14:54-19:31 |
| 15 मार्च 2026 | 07:04-12:00, 14:14-18:52 |
| 16 मार्च 2026 | 07:01-11:56, 14:10-18:44 |
| 20 मार्च 2026 | 06:56-08:09, 09:44-16:15 |
| 21 मार्च 2026 | 06:55-09:40, 11:36-18:28 |
| 25 मार्च 2026 | 07:49-13:35 |
| 27 मार्च 2026 | 11:12-15:47 |
| 28 मार्च 2026 | 09:13-15:43 |
नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से
मार्च मासिक राशिफल 2026: अन्नप्राशन मुहूर्त
| तिथि व दिन | समय (IST) |
| 20 मार्च, शुक्रवार | 09:45 – 11:40 |
| 20 मार्च, शुक्रवार | 11:40 – 13:55 |
| 20 मार्च, शुक्रवार | 13:55 – 16:14 |
| 25 मार्च, बुधवार | 09:25 – 11:21 |
| 25 मार्च, बुधवार | 13:35 – 14:20 |
| 27 मार्च, शुक्रवार | 10:37 – 11:13 |
| 27 मार्च, शुक्रवार | 11:13 – 13:28 |
मार्च मासिक राशिफल 2026: ग्रह-गोचर की तिथि
- शुक्र का मीन राशि में गोचर: 02 मार्च को 12 बजकर 38 मिनट पर शुक्र ग्रह मीन राशि में प्रवेश करेंगे।
- बृहस्पति मिथुन राशि में मार्गी: 11 मा र्च, 2026 को 06 बजकर 17 मिनट पर गुरु ग्रह बुध की राशि मिथुन में मार्गी होंगे।
- सूर्य का मीन राशि में गोचर: सूर्य 14 मार्च, 2026 को 12 बजकर 41 मिनट पर मीन राशि में गोचर करेंगे।
- बुध कुंभ राशि में उदित: 13 मार्च, 2026 को 10 बजकर 14 मिनट बुध ग्रह कुंभ राशि में उदित होने जा रहे हैं।
- बुध कुंभ राशि में मार्गी: 21 मार्च, 2026 को 12 बजकर 42 मिनट पर बुध ग्रह कुंभ राशि में मार्गी हो रहे हैं।
- मंगल कुंभ राशि में उदित: 26 मार्च, 2026 को 12 बजकर 53 मिनट पर मंगल ग्रह कुंभ राशि में उदित होंगे।
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें
मार्च मासिक राशिफल 2026: चंद्र ग्रहण
3 मार्च, 2026 को फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष पूर्णिमा पर मंगलवार के दिन दोपहर 15:20 बजे से सायं काल 18:47 बजे तक चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण पश्चिम एशिया के देश पाकिस्तान, अफगानिस्तान, इराक, ईरान, आदि के अतिरिक्त लगभग संपूर्ण एशिया में, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका, दक्षिणी एवं उत्तरी अमेरिका और रूस में दृश्यमान होगा।
भारत में यह खग्रास चंद्र ग्रहण ग्रस्तोदय के रूप में दिखेगा क्योंकि भारत के किसी भी क्षेत्र में जब चंद्रोदय होगा, उससे काफी पहले ही यह खग्रास चंद्र ग्रहण प्रारंभ हो चुका होगा इसलिए भारत के किसी भी क्षेत्र में इस खग्रास चंद्र ग्रहण का प्रारंभ का ग्रास प्रारंभ तथा ग्रहण मध्य परमग्रास देखा नहीं जा सकेगा।
भारत के केवल पूर्वी सुदूर राज्यों जैसे बंगाल के उत्तरी पूर्वी क्षेत्र, मिजोरम, नागालैंड, मणिपुर, असम, अरुणाचल प्रदेश, आदि में इस ग्रहण की खग्रास समाप्ति तथा ग्रहण समाप्ति देखी जा सकती है। इसके अतिरिक्त शेष भारत में जब चंद्रोदय होगा तब तक खग्रास समाप्त हो चुका होगा तथा केवल ग्रहण समाप्ति ही दृष्टिगोचर होगी।
कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर
मार्च मासिक राशिफल 2026: सभी 12 राशियों का भविष्यफल
मेष राशि
मार्च मासिक राशिफल 2026 के अनुसार का यह महीना आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। हल्के खर्चों के साथ आमदनी में बढ़ोतरी होगी। काम के सिलसिले में काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी।
करियर: आपके ऊपर काम का दबाव बना रह सकता है। नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में आशातीत लाभ मिल सकता है।
शिक्षा: आपकी पढ़ाई में बाधाएं आने का डर है। विदेश जाकर पढ़ाई करने में कामयाबी मिलने के योग बन सकते हैं।
पारिवारिक जीवन: पारिवारिक सदस्यों में आपसी तनाव में कमी आएगी और आपसी सामंजस्य भी बढ़ेगा। आपकी मां के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सी परेशानियां सामने आ सकती हैं।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: अपने पार्टनर के साथ घूमने जाना, फिल्में देखना या लंबी दूरी की यात्रा पर जाना आपको बहुत पसंद आएगा। जीवनसाथी से आपको भरपूर प्रेम और आर्थिक लाभ मिल सकता है।
आर्थिक जीवन: आपके लिए लगातार आमदनी बढ़ने के योग बन रहे हैं। एक से ज्यादा माध्यमों से आपके पास धन आएगा। नौकरी में पदोन्नति से भी धन वृद्धि हो सकती है।
स्वास्थ्य: आपको पेट से जुड़ी समस्याएं, पाचन तंत्र के रोग और गैस की समस्या, आंखों में जलन, आंखों से पानी बहना, पैरों में दर्द और कमर तथा कंधों में दर्द की समस्या होने की आशंका है।
उपाय: मंगलवार के दिन किसी पार्क में अनार के नौ पौधे लगाएं।
वृषभ राशि
महीने के अंत में खर्च बढ़ सकते हैं। नौकरी में एकसाथ कई काम करने पड़ सकते हैं। प्रेम संबंधी मामलों में अच्छे समय की शुरुआत होगी। पारिवारिक मामलों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है।
करियर: मार्च मासिक राशिफल 2026 के अनुसार कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता देखने को मिलेगी। नौकरी के सिलसिले में विदेश यात्रा और दूसरे राज्यों की यात्रा करने का मौका मिल सकता है। व्यापार में विस्तार करने में सफलता मिल सकती है।
शिक्षा: विद्यार्थियों को बार-बार चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। शिक्षा में सफलता मिलने के बड़े योग बनेंगे। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो महीने का पूर्वार्ध उसके लिए अनुकूल रह सकता है।
पारिवारिक जीवन: परिवार में तनाव, टकराव और उथल-पुथल रह सकती है। परिवार से कुछ समय के लिए दूरी आ सकती है। माता-पिता को स्वास्थ्य समस्याएं जकड़ सकती हैं।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: आपको प्रेम और रोमांस से भरे पलों का आनंद लेने का मौका मिलेगा। एक-दूसरे के साथ लंबी यात्राओं पर जा सकते हैं।
आर्थिक जीवन: आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आमदनी भी बढ़ेगी। आपकी धन संचित करने की प्रवृत्ति बढ़ेगी। शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो उससे भी आपको मुनाफा होने के योग हैं।
स्वास्थ्य: लापरवाही करने पर छोटी-छोटी समस्याएं बड़ी समस्या का रूप धारण कर सकती हैं। आंखों और पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।
उपाय: मछलियों को दाना डालें।
मिथुन राशि
मार्च मासिक राशिफल 2026 के अनुसार मिथुन राशि के लिए नौकरी में स्थानांतरण के योग बन सकते हैं। प्रेम संबंधी मामलों के लिए महीना अनुकूल है। पारिवारिक जीवन मध्यम रहने की संभावना है।पारिवारिक जीवन मध्यम रहने की संभावना है।
करियर: आप पर काम का दबाव रहेगा और मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। कार्यों में कुछ विलंब हो सकता है लेकिन मनचाहा परिवर्तन आपको खुशी दे सकता है।
शिक्षा: आपको पढ़ाई में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। शिक्षा में आपकी पकड़ मजबूत होगी। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को उत्तम सफलता मिल सकती है।
पारिवारिक जीवन: परिवार में खुशियां बनी रहेंगी और सदस्यों के बीच आपसी प्रेम बढ़ेगा। परिवार के साथ तीर्थाटन करने के योग भी बन रहे हैं। माता-पिता को स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिलेगी।परिवार के साथ तीर्थाटन करने के योग भी बन रहे हैं। माता-पिता को स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिलेगी।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: आपके रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा। आप और आपके प्रियतम के बीच की दूरियां कम होंगी। पति-पत्नी को इस दौरान एक-दूसरे के प्रति सम्मान का अभाव महसूस हो सकता है।
आर्थिक जीवन: व्यापार में अच्छी उन्नति मिलेगी जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। शेयर बाजार में सक्रिय रूप से धन निवेश कर रहे हैं तो आपको उसमें उत्तम सफलता प्राप्त हो सकती है।
स्वास्थ्य: आपको कार्यक्षेत्र में अत्यधिक दबाव झेलना पड़ सकता है। आपको मानसिक तनाव तथा थकान का अनुभव हो सकता है। आपको अपने खानपान में वसा की मात्रा पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।
उपाय: बुधवार के दिन भूरे रंग की गाय को हरी सब्जियां खिलाएं।
कर्क राशि
मार्च मासिक राशिफल 2026 बताता है कि कर्क राशि वाले जातकों के खर्चों में बहुत तेजी आएगी और आपकी आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव आने की प्रबल संभावना है। इस दौरान लंबी यात्राओं के योग भी बन रहे हैं। विवाहित जातकों के लिए समय अच्छा रहने की संभावना है।
करियर: नौकरी में काम का दबाव और चुनौतियां बनी रह सकती हैं। आपको पदोन्नति भी मिल सकती है। व्यवसाय से संबंधित लंबी यात्राएं आपको लाभ देंगी।
शिक्षा: यह समय विद्यार्थियों के लिए चुनौतीपूर्ण रह सकता है। आपको रणनीति बनाकर पढ़ाई करनी होगी।
प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अच्छी सफलता मिलने के योग बन सकते हैं।
पारिवारिक जीवन: परिवार में आपसी सामंजस्य दिखाई देगा। मां के स्वास्थ्य में आ रही समस्याएं अब दूर होने लगेंगी। भाई-बहनों से संबंध बनते बिगड़ते रहेंगे।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: आप अपने प्रियतम से छोटी-छोटी बातों पर नाराज हो सकते हैं। आप दोनों को ही मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ लंबी यात्राओं के योग बन रहे हैं।
आर्थिक जीवन: आपको आर्थिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होने के संकेत हैं। धन का निवेश करने के लिए इस समय को किसी भी तरह से ठीक नहीं कहा जा सकता है।
स्वास्थ्य: आपकी स्वास्थ्य समस्याओं में बढ़ोतरी होने की आशंका है। आपके पिताजी को स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं।
उपाय: सोमवार के दिन शिवाष्टक का पाठ करें।
सिंह राशि
मार्च मासिक राशिफल 2026 के अनुसार आपको अपनी स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति सचेत रहना होगा। लंबी यात्राएं आपको खुशी देंगी और लंबी यात्राओं से आपको लाभ होगा।
करियर: कार्यक्षेत्र में महीने का पूर्वार्ध कुछ कमजोर रह सकता है। मनचाहे परिणाम न मिलने से आपको निराशा हो सकती है। नौकरी में स्थिति मजबूत होगी।
शिक्षा: पढ़ाई में आपको मनचाहे परिणाम की प्राप्ति होगी। पारिवारिक माहौल जरूर कुछ परेशानियां खड़ी कर सकता है। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए यही समय है कुछ कर दिखाने का।
पारिवारिक जीवन: अपने भाई-बहनों की मदद से परिवार के माहौल को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। ससुराल और परिवार के बीच कुछ कहासुनी होने की नौबत आ सकती है।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: आप स्वयं पर शक करेंगे कि आप सही कर रहे हैं या गलत कर रहे हैं। आप अपने प्रियतम से अपने दिल की बात कहने में सफल रहेंगे।
आर्थिक जीवन: दीर्घकालीन निवेश करने से अच्छा धन लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आपके खर्चों में यकायक बढ़ोतरी हो जाएगी। आपकी आर्थिक स्थिति पर दबाव पड़ सकता है।
स्वास्थ्य: यदि आप लापरवाही करते हैं और छोटी-छोटी समस्याओं को नजरअंदाज करते हैं तो उनमें से ही कोई समस्या बड़ी गंभीर समस्या का रूप ले सकती है।
उपाय: आपको प्रतिदिन सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए यह महीना चुनौतियों से भरा रहने वाला है। आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। निजी जीवन में आपके विरोधी सिर उठाने का प्रयास करेंगे।
करियर: मार्च मासिक राशिफल 2026 के अनुसार नौकरी में आपको कुछ विरोधी परेशान कर सकते हैं। आपको आपके वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
शिक्षा: चुनौतियों का सामना करने के बावजूद अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। आप जितनी ज्यादा मेहनत करेंगे उतनी ही अच्छी पढ़ाई आपकी होगी।
पारिवारिक जीवन: परिवार के सदस्यों में प्रेम बढ़ेगा। परिवार में एकरूपता बनी रहेगी और परिवार के लोग हर चुनौती का अच्छे से सामना कर पाएंगे। परिवार का माहौल हल्का बना रहेगा।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: आपका प्रेम परवान चढ़ेगा। आपके प्रेम विवाह के प्रबल योग बन सकते हैं। विवाहित जातकों के लिए भी यह महीना ठीक रहेगा।
आर्थिक जीवन: अचानक से खर्च आएंगे और आपको उन्हें हर हाल में संभालना होगा। आप निवेश करते हैं तो उसके लिए समय अच्छा है।
स्वास्थ्य: आपको शारीरिक समस्याएं और मानसिक तनाव दे सकती हैं। आपको अपने स्वास्थ्य से संबंधित सभी पहलुओं पर विचार करना चाहिए।
उपाय: प्रतिदिन श्री विष्णु सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करें।
तुला राशि
मार्च मासिक राशिफल 2026 बताता है कि तुला राशि के लोगों को अपने जीवन में चल रही समस्याओं के प्रति सावधानी बरतनी चाहिए। विवाहित जातकों के लिए महीना अनुकूल रहने की संभावना है।
करियर: आपको नौकरी में बदलाव करने का मौका मिलेगा। यदि आप अपना मनचाहा स्थानांतरण प्राप्त करना चाहते हैं। आप अपने व्यापार में भरपूर उन्नति करेंगे।
शिक्षा: आप बहुत प्रयास करेंगे लेकिन पढ़ाई के प्रति एकाग्रता आपके अंदर नहीं आएगी। शिक्षा में उत्तम सफलता मिलने की संभावना है। आपके कार्यों में आ रही अड़चनें दूर होंगी।
पारिवारिक जीवन: इससे पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा लेकिन आपसी सामंजस्य बना रहेगा। परिवार के प्रति कुछ उदासीनता महसूस हो सकती है।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: यदि आप एक विवाहित जातक हैं तो आपके लिए यह महीना वैसे ठीक-ठाक रह सकता है। आप और आपके जीवनसाथी के बीच प्रेम बढ़ेगा।
आर्थिक जीवन: आमदनी के एक से ज्यादा स्रोत आपको प्राप्त होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। शेयर बाजार में निवेश करेंगे तो इससे आपको उत्तम सफलता प्राप्त हो सकती है।
स्वास्थ्य: इस महीने आपको पेट से जुड़ी समस्याएं, पाचन तंत्र से जुड़े रोग, खानपान से जुड़ी विसंगतियां बीमार बना सकती हैं। आपकी मां के स्वास्थ्य में भी इस महीने कुछ गिरावट आ सकती है।
उपाय: शनिवार के दिन श्री बजरंग बाण का पाठ अवश्य करें।
वृश्चिक राशि
मार्च मासिक राशिफल 2026 के अनुसार यह महीना वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहने की संभावना है। परिस्थितियों से तालमेल बिठाकर ही आप अच्छी सफलता प्राप्त कर पाएंगे।
करियर: काम में अनेक चुनौतियां आएंगी। आपको कई कामों में विरोधाभास दिखेगा। परिस्थितियों से तालमेल बिठाकर ही आप अच्छी सफलता प्राप्त कर पाएंगे।
शिक्षा: आपको कठिन परिश्रम के बाद अच्छी सफलता प्राप्त होगी। यदि आप किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए यह महीना अनुकूल है।
पारिवारिक जीवन: परिवार में प्रेम, अपनापन और सामंजस्य बढ़ेगा। पारिवारिक सामंजस्य मजबूत होगा। आपस में प्रेम बढ़ेगा और चुनौतियों में कमी आएगी।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: प्यार में मजबूती आने के साथ-साथ एक दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ेगा। प्यार में धैर्य बढ़ेगा। चुनौतियों को सहन करने की क्षमता बढ़ेगी।
आर्थिक जीवन: आपकी धन संचय करने की प्रवृत्ति बढ़ेगी। धन को निवेश करने का आप प्रयास करेंगे जिससे आपको धन लाभ होगा।
स्वास्थ्य: छाती में जलन, जकड़न और किसी तरह का संक्रमण होने की आशंका है। पेट से जुड़ी समस्याएं और वसा जनित रोग आपको परेशान कर सकती हैं।
उपाय: मंगलवार के दिन 9 अनार के पौधे किसी उद्यान या बगीचे में लगाएं।
धनु राशि
मार्च मासिक राशिफल 2026 के अनुसार यह महीना धनु राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहने वाला है। आपका साहस बढ़ेगा जिससे आपके काम बेहतर हो पाएंगे।
करियर: कार्यक्षेत्र में आपका काम अच्छे से चलेगा। सहकर्मियों से अच्छा व्यवहार रखना पड़ेगा। व्यापार करने वाले जातकों के लिए महीना उत्पादक रहेगा।
शिक्षा: आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। आपका साहस और पराक्रम अधिक रहेगा। यदि आप किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो उसके लिए महीने की शुरुआत बहुत अच्छी रहने वाली है।
पारिवारिक जीवन: इस महीने पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल बनी रह सकती है। आपके भाई-बहनों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: बीच-बीच में कुछ मतभेद होंगे। आप अपने प्रियतम के साथ यात्राओं पर जाएंगे। आपको परिवार के बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा।
आर्थिक जीवन: आपकी आमदनी बहुत ज्यादा तो नहीं होगी लेकिन कम भी नहीं होगी। आपकी आर्थिक स्थिति डांवाडोल रहती है। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी करने की कोशिश करेंगे।
स्वास्थ्य: आपके कंधों और जोड़ों में दर्द तथा मांसपेशियों में ऐंठन की समस्या हो सकती है। आपकी ऊर्जा अधिक रहेगी जिससे आप हर काम को बेहतर तरीके से कर पाएंगे।
उपाय: रविवार के दिन सूर्य देव को अर्घ्य अवश्य दें।
मकर राशि
मार्च मासिक राशिफल 2026 कहता है कि कुछ लोगों से आपके संबंध इसके कारण मधुर बनेंगे तो कुछ के कारण समस्याएं बढ़ेंगी। धन संचित होने में सफलता मिलेगी।
करियर: आपको अपने सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में आपकी स्थिति मजबूत होगी। व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए यह महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
शिक्षा: छात्रों के अंदर आलस भी बढ़ेगा। आपको पढ़ना होगा और आप आलस दिखाएंगे। आप खुद को बेहतर बनाएंगे और मेहनत करेंगे। आपके परिवार का माहौल सकारात्मक रहेगा।
पारिवारिक जीवन: कुछ लोग आपके परम हितैषी और कुछ लोग आपके विरोधी बन सकते हैं। पारिवारिक आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आपको अपने भाई-बहनों से मधुर संबंध बनाए रखने के लिए बहुत प्रयास करने होंगे।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: आपको अपने प्रेम को संभालना होगा। आप अपने मित्रों की सहायता से भी अपने रिश्ते को बेहतर बना पाने में कामयाब रहेंगे। आपके जीवनसाथी को स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
आर्थिक जीवन: धन का सदुपयोग करें ताकि आर्थिक स्थिति ठीक रहे। निवेशित योजनाओं से धन प्राप्त होगा। शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो उसके लिए महीना अच्छा है।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य समस्याएं पकड़ सकती हैं। आपको मुख संबंधी समस्या, मुंह के छाले, दांतों में दर्द, आंखों की समस्या, जोड़ों में दर्द और पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
उपाय: शुक्रवार के दिन मां महालक्ष्मी जी की उपासना करें।
कुंभ राशि
इस महीने सबसे ज्यादा स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। प्रेम संबंधी मामलों के लिए यह महीना अच्छा रह सकता है। व्यापार करने वाले जातकों के लिए कुछ चुनौतियां तैयार रहेंगी।
करियर: कार्यक्षेत्र में किसी से भी कहासुनी या झगड़ा करने से बचें। व्यापार करने वाले जातकों को परिस्थितियों से तालमेल बिठाने का प्रयास करना होगा।
शिक्षा: आपने जितनी मेहनत की है, उसके अनुपात में आपको अच्छा फल मिलना शुरू हो जाएगा। आपको अपने गुरुजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
पारिवारिक जीवन: परिवार में एक-दूसरे से विरोधाभास हो सकता है। परिवार में शुभ कार्यक्रम आयोजित होंगे जिससे परिवार में प्रेम बढ़ेगा।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: मुंह से कई बार ऐसी बातें निकल सकती हैं जो आपके प्रियतम को परेशान करेंगी। किसी अन्य के कहने में आकर रिश्ते के टूटने की स्थिति भी बन सकती है।
आर्थिक जीवन: एक से ज्यादा माध्यमों से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। शेयर बाजार से भी आपको लाभ मिलेगा। आर्थिक चुनौतियां कम रहेंगी।
स्वास्थ्य: आपको मानसिक तनाव, सिर में दर्द, तेज बुखार, जुकाम, आंखों से संबंधित समस्याएं और पेट से जुड़े रोग, अपच, एसिडिटी, जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।
उपाय: बुधवार के दिन छोटी कन्याओं के चरण छूकर उनका आशीर्वाद लें।
मीन राशि
आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आपको कुछ बातों पर बहुत ध्यान देना होगा ताकि आपका रिश्ता अच्छे से चलता रहे।
करियर: कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आपको अपने वरिष्ठ सहयोगियों का विशेष मार्गदर्शन मिलेगा। कुछ चुनौतियां और स्वास्थ्य समस्याएं आपके काम पर प्रभाव डाल सकती हैं।
शिक्षा: आपकी शिक्षा प्राप्त करने की गति तेज होगी। परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य से आपको अच्छा मार्गदर्शन मिलेगा। छात्रों की एकाग्रता बढ़ेगी।
पारिवारिक जीवन: परिवार में अच्छा सामंजस्य और प्रेम भावना देखने को मिलेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों को भरपूर सम्मान और आदर की दृष्टि से देखा जाएगा।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: आपके प्रियतम को स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आप अपने रिश्ते को कोई दिशा देने में कामयाब हो सकते हैं।
आर्थिक जीवन: आपके खर्च अप्रत्याशित गति से बढ़ेंगे और आमदनी उस लिहाज़ से कमजोर रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति डांवाडोल हो सकती है।
स्वास्थ्य: आपको अपने स्वास्थ्य पर इस महीने विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता है। मार्च मासिक राशिफल 2026 के अनुसार आपको जोड़ों में दर्द, आंखों से संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं।
उपाय: मंगलवार के दिन श्री हनुमान जी की उपासना करें।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
हम आशा करते हैं कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
उत्तर. यह तीसरा महीना होता है।
उत्तर. इसमें होली आती है।
उत्तर. हां, मार्च में चैत्र नवरात्रि भी आते हैं।