साप्ताहिक राशिफल 24 से 30 नवंबर 2025: एस्ट्रोसेज एआई साप्ताहिक राशिफल का यह ख़ास ब्लॉग आपके लिए लेकर आया है जो आपको नवंबर 2025 के अंतिम सप्ताह यानी कि 24 से 30 नवंबर, 2025 के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करेगा। इसके अलावा, यह सप्ताह आपके जीवन में किस तरह के बदलाव लेकर आएगा? करियर और व्यापार में आपको किस तरह के परिणाम प्राप्त होंगे? प्रेम और वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा या समस्याओं का करना पड़ेगा सामना? शिक्षा में मिलेगी सफलता या रहेंगे कंफ्यूज़?

हमारे इस लेख में आपको मन में उठने वाले इन सभी सवालों के सटीक जवाब प्राप्त होंगे। साथ ही, ग्रहों के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए आप किन उपायों को अपना सकते हैं, इस बारे में भी हम आपको बताएंगे।
दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी
सिर्फ इतना ही नहीं, साप्ताहिक राशिफल का यह लेख पूर्ण रूप से वैदिक ज्योतिष पर आधारित है क्योंकि यह हमारे अनुभवी और विद्वान ज्योतिषियों द्वारा ग्रह-नक्षत्रों की चाल, दशा और स्थिति की गणना करने के बाद तैयार किया गया है।
हमारा यह ब्लॉग सभी 12 राशियों को इस सप्ताह का राशिफल भी प्रदान करेगा और इस दौरान कब-कब कौन सा ग्रह अपनी चाल और स्थिति में बदलाव करेगा, इससे भी हम आपको रूबरू करवाएंगे। तो चलिए बिना देर किए शुरुआत करते हैं इस लेख की और जान लेते हैं इस सप्ताह का पंचांग।
इस सप्ताह का ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू कैलेंडर की गणना
हिंदू पंचांग के अनुसार, साल का ग्यारहवां महीना होता है नवंबर जो इस बात का प्रतीक माना जाता है कि साल के ग्यारह महीने लगभग बीत चुके हैं और अब बस हम जल्द ही दिसंबर में प्रवेश कर जाएंगे।
बात करें इस सप्ताह की, तो इस हफ़्ते (24 नवंबर से 30 नवंबर, 2025) का आगाज़ पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के तहत शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि अर्थात 24 नवंबर 2025 को होगा जबकि इस हफ़्ते का समापन उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के अंतर्गत शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि यानी कि 30 नवंबर 2025 को होगा। चलिए जान लेते हैं नवंबर के इस अंतिम सप्ताह में कब और कौन से व्रत किए जाएंगे।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
इस सप्ताह में पड़ने वाले व्रत और त्योहार
हिंदू धर्म में हर व्रत और पर्व का अपना महत्व होता है जो मनुष्य के जीवन को उमंग और खुशियों से भरने का काम करता है। हालांकि, वर्तमान समय में इंसान अपनी ज़िंदगी में इतना व्यस्त हो गया है कि वह पर्वों एवं त्योहारों की तिथियां भी अक्सर भूल जाता है।
आपके इस तरह की किसी भी घटना का सामना न करना पड़ें इसलिए इस सेक्शन में हम आपको 24 नवंबर से 30 नवंबर के दौरान पड़ने वाले व्रत-पर्वों की सही तिथियां प्रदान करेंगे। हालांकि, इस हफ़्ते की बात करें तो, नवंबर के इस सप्ताह में कोई भी त्योहार नहीं मनाया जाएगा और न ही कोई व्रत किया जाएगा।
इस सप्ताह में पड़ने वाले ग्रहण और गोचर
साप्ताहिक राशिफल के इस ब्लॉग में व्रत-त्योहारों की जानकारी आपको प्रदान करने के बाद अब हम विस्तार से चर्चा करेंगे नवंबर के महीने में पड़ रहे ग्रहण और होने वाले गोचर के बारे में। इसी क्रम में, 24 से 30 नवंबर 2025 के दौरान एक बड़ा ग्रह गोचर करेगा और वहीं, 3 बड़े ग्रहों की चाल और स्थिति में बदलाव नज़र आएगा। शायद ही आप जानते होंगे कि वैदिक ज्योतिष में ग्रहों को महत्वपूर्ण माना जाता है और ऐसे में, जब-जब कोई ग्रह अपनी चाल, दशा या स्थिति में परिवर्तन करता है, तो इसका प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से असर मानव जीवन पर दिखाई देता है, इसलिए हर इंसान को ग्रहण और गोचर की जानकारी होना अनिवार्य होता है। अब हम आगे बढ़ते हैं और जानते हैं इस सप्ताह के ग्रहण और गोचर की तिथियां।
बुध का वृश्चिक राशि में उदय (26 नवंबर 2025): वैदिक ज्योतिष में बुध देव को बुद्धि और संचार का कारक माना गया है जो ज्ञान और संचार कौशल को दर्शाते हैं। अब यह 26 नवंबर की सुबह 06 बजकर 01 मिनट पर वृश्चिक राशि में अपनी अस्त अवस्था से बाहर आते हुए उदित होने जा रहे हैं।
शुक्र का वृश्चिक राशि में गोचर (26 नवंबर 2025): वैदिक ज्योतिष में शुक्र महाराज को स्त्री तत्व का ग्रह माना जाता है जो प्रेम और सौंदर्य के भी कारक हैं। अब शुक्र ग्रह 26 नवंबर, 2025 की सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर वृश्चिक राशि में गोचर करने जा रहे हैं।
पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट
शुक्र वृश्चिक राशि में अस्त (26 नवंबर 2025): कुंडली में मज़बूत शुक्र से जातक को प्रेमपूर्ण जीवन, वैभव, ऐश्वर्य और विलासिता की प्राप्ति होती है और अब प्रेम के ग्रह शुक्र पुनः अपनी स्थिति में बदलाव करते हुए 26 नवंबर 2025 की सुबह 11 बजकर 27 मिनट पर वृश्चिक राशि में अस्त हो जाएंगे।
शनि मीन राशि में मार्गी (28 नवंबर 2025): ज्योतिष में शनि देव को कर्म, मेहनत और जिम्मेदारी का कारक ग्रह माना जाता है जो 28 नवंबर 2025 की सुबह 07 बजकर 26 मिनट पर मीन राशि में वक्री से मार्गी होने जा रहे हैं।
बुध वृश्चिक राशि में मार्गी (29 नवंबर 2025): ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह बुद्धि, वाणी, तर्क, संवाद, व्यापार और अकाउंट के कारक माने जाते हैं जो 29 नवंबर 2025 की रात 10 बजकर 33 पर वृश्चिक राशि में अपनी वक्री अवस्था से बाहर आते हुए मार्गी हो जाएंगे।
नोट: नवंबर 2025 के इस चौथे सप्ताह अर्थात 24 नवंबर से 30 नवंबर नवंबर 2025 के दौरान कोई ग्रहण नहीं लगने जा रहा है।
इस सप्ताह में पड़ने वाले बैंक अवकाश
ग्रहण और गोचर की जानकारी आपको प्रदान करने के बाद हम अपने इस सेक्शन में आपको नवंबर के इस सप्ताह यानी कि 24 से 30 नवंबर, 2025 में पड़ने वाले बैंक अवकाशों की तिथियों से अवगत करवाएंगे। अगर आपको आने वाले दिनों में बैंक से कोई काम है या किसी काम के सिलसिले में बैंक जाना है, तो इस सप्ताह के बैंक अवकाशों की जानकारी होना आवश्यक हो जाता है।
| तिथि | दिन | पर्व | राज्य |
| 25 नवंबर 2025 | मंगलवार | गुरु तेग़ बहादुर शहीदी दिवस | पंजाब |
आइए अब हम आपको अवगत करवाने जा रहे हैं इस सप्ताह (24 से 30 नवंबर 2025) के शुभ मुहूर्तों से।
विद्वान ज्योतिषियों से प्रश्न पूछें और पाएं हर समस्या का समाधान
24 से 30 नवंबर, 2025 के शुभ मुहूर्त
साप्ताहिक राशिफल के इस लेख में ग्रहण-गोचर, व्रत-त्योहार और बैंक अवकाशों के बारे में जानने के बाद अब हम नज़र डालेंगे इस सप्ताह के शुभ मुहूर्तों पर, जब आप विवाह, अन्नप्राशन और कर्णवेध जैसे संस्कार संपन्न कर सकते हैं।
इस सप्ताह (24 से 30 नवंबर 2025) के विवाह मुहूर्त
विवाह को हिंदू धर्म के सोलह संस्कारों में से सबसे महत्वपूर्ण और पवित्र संस्कार माना जाता है जिसके अंतर्गत दो व्यक्ति जन्म-जन्म के बंधन में बंध जाते हैं। अगर आप नवंबर 2025 के इस सप्ताह में विवाह मुहूर्त को तलाश रहे हैं, तो हम आपको नीचे 24 से 30 नवंबर, 2025 के बीच मौजूद विवाह की शुभ तिथियां देने जा रहे हैं।
| दिनांक एवं दिन | नक्षत्र | तिथि | मुहूर्त का समय |
| 25 नवंबर 2025, मंगलवार | उत्तराषाढ़ा | पंचमी, षष्ठी | दोपहर 12 बजकर 49 मिनट से रात 11 बजकर 57 मिनट तक |
| 30 नवंबर 2025, रविवार | उत्तराभाद्रपद, रेवती | दशमी, एकादशी | सुबह 07 बजकर 12 मिनट से अगली सुबह 07 बजे तक |
इस सप्ताह (24 से 30 नवंबर 2025) के अन्नप्राशन मुहूर्त
अन्नप्राशन संस्कार, प्रत्येक शिशु के लिए विशेष मायने रखता है क्योंकि इस संस्कार के अंतर्गत संतान को पहली बार ठोस आहार का सेवन करवाया जाता है, इसलिए अगर आप भी अपनी संतान के लिए अन्नप्राशन संस्कार के शुभ मुहूर्त देख रहे हैं, तो इस सप्ताह के मुहूर्त इस प्रकार हैं:
| तिथि | मुहूर्त |
| 27 नवंबर 2025 | 07:24-12:41,14:08-21:19 |
इस सप्ताह (24 से 30 नवंबर 2025) के नामकरण मुहूर्त
अगर आप हाल-फिलहाल में ही माता-पिता बने हैं और अपने शिशु के नामकरण संस्कार के लिए शुभ मुहूर्त देख रहे हैं, तो नवंबर के इस सप्ताह में कब-कब है नामकरण संस्कार के शुभ मुहूर्त? आइए जानते हैं।
| तिथि | मुहूर्त |
| 26 नवंबर 2025, बुधवार | 06:52:02 से 25:33:24 |
| 27 नवंबर 2025, गुरुवार | 26:32:35 से 30:52:51 |
| 28 नवंबर 2025, शुक्रवार | 06:53:38 से 24:17:06 |
| 30 नवंबर 2025, रविवार | 06:55:11 से 30:55:12 |
इस सप्ताह (24 से 30 नवंबर 2025) के कर्णवेध मुहूर्त
जो माता-पिता अपनी संतान का कर्णवेध संस्कार करने की सोच रहे हैं, उनके लिए कर्णवेध संस्कार के मुहूर्त नीचे दिए जा रहे है जो कि इस प्रकार हैं:
| तिथि | मुहूर्त |
| 26 नवंबर 2025 | 07:24-12:45,14:12-19:08 |
| 27 नवंबर 2025 | 07:24-12:41,14:08-19:04 |
कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर
इस सप्ताह में जन्मे मशहूर सितारे
24 नवंबर 2025: सेलिना जेटली, अमोल पालेकर, रॉय मिलर
25 नवंबर 2025: देवेन भोजानी, झूलन गोस्वामी, राखी सावंत
26 नवंबर 2025: शिवम मावी, रीता ओरा, जस्सी गिल,
27 नवंबर 2025: बप्पी लाहिड़ी, नंदिता श्वेता, उदयनिधि स्टालिन
28 नवंबर 2025: रहमानुल्लाह गुरबाज़, तानिया भाटिया, बारबरा मॉर्गन
29 नवंबर 2025: दिव्या स्पंदन, फवाद खान, नेहा पेंडसे
30 नवंबर 2025: प्रियम गर्ग, निरोशा, निवेथा पेथुराज
एस्ट्रोसेज इन सभी सितारों को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं देता है। यदि आप अपने पसंदीदा सितारे की जन्म कुंडली देखना चाहते हैं तो आप यहां पर क्लिक कर सकते हैं।
करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट
साप्ताहिक राशिफल 24 से 30 नवंबर, 2025
यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें:
चंद्र राशि कैलकुलेटर
मेष साप्ताहिक राशिफल
आपकी चंद्र राशि के बारहवें भाव में शनि देव विराजमान होंगे और ऐसे में, यदि आप…..(विस्तार से पढ़ें)
मेष प्रेम राशिफल
इस सप्ताह आपको अपने प्रिय से खुलकर अपने जज़्बात का इज़हार….(विस्तार से पढ़ें)
वृषभ साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह परिवार के किसी सदस्य की खराब सेहत से जुड़ा….(विस्तार से पढ़ें)
वृषभ प्रेम राशिफल
आपकी राशि वालों को इस सप्ताह प्रेम जीवन में मिलेजुले, लेकिन….(विस्तार से पढ़ें)
मिथुन साप्ताहिक राशिफल
स्वास्थ्य के लिहाज़ से इस सप्ताह आपको छोटी-मोटी समस्याएं हो….(विस्तार से पढ़ें)
मिथुन प्रेम राशिफल
प्रेम राशिफल के अनुसार आपके बीच म्युचुअल अंडरस्टैंडिंग….(विस्तार से पढ़ें)
कर्क साप्ताहिक राशिफल
गुरु देव आपकी चंद्र राशि के नौवें भाव में मौजूद होंगे और…. (विस्तार से पढ़ें)
कर्क प्रेम राशिफल
इस सप्ताह आपको अपने प्रेम संबंधों को ध्यान में रखते हुए, कोई….(विस्तार से पढ़ें)
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।
सिंह साप्ताहिक राशिफल
शनि देव आपकी चंद्र राशि के आठवें भाव में स्थित होंगे….(विस्तार से पढ़ें)
सिंह प्रेम राशिफल
इस सप्ताह आपको अपने प्रेम संबंध की जिम्मेदारियों के प्रति……(विस्तार से पढ़ें)
कन्या साप्ताहिक राशिफल
शनि महाराज आपकी चंद्र राशि के सातवें भाव में मौजूद होंगे….(विस्तार से पढ़ें)
कन्या प्रेम राशिफल
इस सप्ताह अपने प्रेमी प्रेमिका को रिझाने के लिए आप….(विस्तार से पढ़ें)
तुला साप्ताहिक राशिफल
आपकी चंद्र राशि के पांचवें भाव में राहु ग्रह स्थित होंगे और ऐसे में, वो जातक…..(विस्तार से पढ़ें)
तुला प्रेम राशिफल
सिंगल जातकों को इस सप्ताह किसी भी ख़ास व्यक्ति के प्रति….. (विस्तार से पढ़ें)
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
सप्ताह की शुरुआत से अंत तक, कई ग्रहों का स्थान परिवर्तन…..(विस्तार से पढ़ें)
वृश्चिक प्रेम राशिफल
इस सप्ताह आपके न चाहते हुए भी, प्रेम संबंधों में किसी तीसरे…..(विस्तार से पढ़ें)
धनु साप्ताहिक राशिफल
शनि महाराज आपकी चंद्र राशि के चौथे भाव में मौजूद होंगे और इसके…..(विस्तार से पढ़ें)
धनु प्रेम राशिफल
किसी भी ख़ास व्यक्ति से दिल की बात कहना इस सप्ताह, आपके लिए …..(विस्तार से पढ़ें)
विद्वान ज्योतिषियों से प्रश्न पूछें और पाएं हर समस्या का समाधान
मकर साप्ताहिक राशिफल
गुरु देव आपकी चंद्र राशि के सातवें भाव में मौजूद होंगे और इसके ….(विस्तार से पढ़ें)
मकर प्रेम राशिफल
ये सप्ताह प्रेम संबंधों के लिए ख़ासा बेहतरीन रहेगा, परंतु आपको….(विस्तार से पढ़ें)
कुंभ साप्ताहिक राशिफल
स्वास्थ्य के लिहाज़ से, इस समयावधि में आप प्राणायाम करके अपनी…. (विस्तार से पढ़ें)
कुंभ प्रेम राशिफल
इस सप्ताह आपको अपने प्रेम संबंधों को बेहतर बनाने के लिए, ….(विस्तार से पढ़ें)
मीन साप्ताहिक राशिफल
आपकी चंद्र राशि के बारहवें भाव में राहु ग्रह बैठे होंगे और ऐसे में,…..(विस्तार से पढ़ें)
मीन प्रेम राशिफल
प्रेम संबंधों की बात करें तो, आपकी राशि वालों को प्रेम जीवन में….(विस्तार से पढ़ें)
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
नहीं, नवंबर के महीने में कोई ग्रहण नहीं लगेगा।
शुक्र देव 26 नवंबर 2025 को वृश्चिक राशि में अस्त हो जाएंगे।
नवंबर के महीने में शनि देव मीन राशि में विराजमान रहेंगे।
राशि चक्र की पांचवीं राशि सिंह के स्वामी ग्रह सूर्य देव हैं।