शनि मीन राशि में मार्गी: जानें, वैश्विक राजनीति से लेकर आपके रिश्तों तक क्‍या होगा असर!

शनि मीन राशि में मार्गी: जानें, वैश्विक राजनीति से लेकर आपके रिश्तों तक क्‍या होगा असर!

एस्ट्रोसेज एआई के इस विशेष ब्लॉग में हम आपको शनि मीन राशि में मार्गी के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करेंगे। साथ ही, यह भी बताएंगे कि मार्गी शनि का प्रभाव सभी 12 राशियों पर किस प्रकार से पड़ेगा।

बता दें कुछ राशियों को शनि मार्गी से बहुत अधिक लाभ होगा तो, वहीं कुछ राशि वालों को इस अवधि बहुत ही सावधानी से आगे बढ़ने की आवश्यकता होगी क्योंकि उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, इस ब्लॉग में शनि ग्रह को मजबूत करने के कुछ शानदार व आसान उपायों के बारे में भी बताएंगे और देश-दुनिया व शेयर मार्केट पर भी इसके प्रभाव के बारे में चर्चा करेंगे।

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

बता दें कि शनि मीन राशि में मार्गी 28 नवंबर 2025 की सुबह 07 बजकर 26 मिनट पर होगा। तो आइए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं किस राशि के जातकों को इस दौरान शुभ परिणाम मिलेंगे और किन्हें अशुभ।

ज्योतिष में शनि को अनुशासन (डिसिप्लिन), जिम्मेदारी और कर्म का ग्रह माना जाता है। इसे अक्सर राशियों का शिक्षक या कठोर गुरु भी कहा जाता है, क्योंकि यह हमें जीवन में नियम, समय और धैर्य से सीखने वाले सबक सिखाता है। शनि सीमाओं, अधिकार परिपक्कता और मेहनत से मिलने वाली स्थायी सफलता का प्रतीक है। कभी-कभी शनि का प्रभाव सख्त या चुनौतीपूर्ण महसूस हो सकता है, लेकिन इसका असली उद्देश्य हमें मजबूत बनाना है। यह हमें जवाबदेही आत्म-नियंत्रण और धैर्य सिखाता है।

शनि जिन जीवन क्षेत्रों को प्रभावित करता है, वहां शुरुआत में बोझ या दबाव महसूस हो सकता है, लेकिन समय के साथ यह मजबूत नींव और स्थिरता लाता है। संक्षेप में, शनि शॉर्टकट नहीं देता, यह मेहनत, ईमानदारी और अनुभव से हुई प्रगति को ही पुरस्कार देता है। 

बृहस्पति (गुरु) मीन राशि के स्वामी हैं और जब शनि इस राशि से गोचर करता है, तो उसकी सख्त ऊर्जा में एक दार्शनिक और आध्यात्मिक रंग जुड़ जाता है। इस दौरान लोग अपने काम या जीवन में ज्यादा जिम्मेदारियां उठाने लगते हैं, खासकर पेशेवर क्षेत्र में। 

यह गोचर लोगों को अपनी जिम्मेदारियों के प्रति वफादार रहने धैर्य बनाए रखने और मेहनत से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है, जिससे समर्पण और दृढ़ता की भावना और भी मजबूत होती है।

मीन राशि में शनि: प्रमुख विशेषताएं

जब शनि (अनुशासन और व्यवस्था का ग्रह) मीन राशि (सपनों,अंतर्ज्ञान और भावनाओं की राशि) में आता है, तो यह संयोजन आध्यात्मिक गहराई और व्यावहारिक ज़िम्मेदारी का सुंदर मेल बनाता है। यह स्थिति हमें कल्पनाओं को हकीकत में बदलने और अनदेखे विचारों को ठोस रूप देने के लिए प्रेरित करती है। जिन लोगों की कुंडली में शनि मीन राशि में होता है, वे आमतौर पर दयालु और अनदेखे विचारों को ठोस रूप देने के लिए प्रेरित करती है।

जिन लोगों की कुंडली में शनि मीन राशि में होता है, वे आमतौर पर दयालु और संवेदनशील होते हैं, लेकिन अपनी भावनाओं को लेकर सतर्क रहते हैं। वे जीवन में सीमाओं, विश्वास और आस्था से जुड़े महत्वपूर्ण सबक सीखते हैं। कभी-कभी ये लोग यथार्थवाद और आदर्शवाद के बीच उलझन महसूस कर सकते हैं, लेकिन जैसे-जैसे वे परिपक्क होते हैं, वे संवेदनशीलता और मजबूती के बीच संतुलन बनाना सीख जाते हैं। यह योग सिखाता है कि भावनात्मक या आध्यात्मिक विकास के लिए अनुशासन जरूरी है, यानी सच्चा ज्ञान या आत्मिक उन्नति भागने में नहीं, बल्कि धैर्य और उद्देश्य के साथ अपने सपनों को हकीकत में बदलने में छिपी है।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

शनि मीन राशि में मार्गी: इन राशियों पर पड़ेगा सकारात्मक प्रभाव

वृषभ राशि

शनि इस समय आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में सीधा गोचर कर रहे हैं और चंद्र राशि से नौवें (भाग्य) और दसवें भाव (कर्म) भाव के स्वामी हैं। इस स्थिति को बहुत शुभ माना जाता है, खासकर करियर और निजी लक्ष्यों की दृष्टि से। इस समय आपके पुराने सपने और लंबे समय से अधूरे लक्ष्य पूरे होने की संभावना है। करियर के नजरिए से देखें तो मीन राशि में शनि का यह सीधा होना विदेश से जुड़ा काम करने या किसी नई जिम्मेदारी या नया पद मिलने का अवसर दे सकता है, जो आपके भविष्य के लक्ष्यों से मेल खाती है।

प्रमोशन या कार्य में तरक्की की भी अच्छी संभावना बन रही है। अगर आप व्यवसाय करते हैं,तो आपको अपने पार्टनर या सहयोगियों से बेहतर सहयोग मिलेगा, जिससे आपके बिज़नेस में मुनाफा बढ़ेगा और स्थिति मजबूत बनेगी। आर्थिक रूप से भी यह समय बहुत अच्छा रहेगा, आमदनी बढ़ेगी और आप धन संचय करने में सफल रहेंगे। कुल मिलाकर, यह गोचर वृषभ राशि वालों के लिए तरक्की और स्थिरता लाने वाला रहेगा।

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए शनि इस समय आपकी चंद्र राशि से सातवें भाव में गोचर कर रहे हैं और पांचवें भाव (बुद्धि, संतान, शिक्षा) व षष्ठम (कार्य, प्रतियोगिता, ऋण) भाव के स्वामी हैं। इस दौरान आप अपने दोस्तों के बीच और अधिक लोकप्रिय हो सकते हैं और सामाजिक दायरे से अच्छा सहयोग मिलेगा। 

मीन राशि में शनि का यह सीधा होना आपको किसी विरासत (पैतृक संपत्ति) या ऋण (लोन) से भी लाभ दे सकता है। करियर के लिहाज़ से यह समय काफी शुभ रहेगा। आपको अपनी वर्तमान नौकरी में अच्छा प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा, और कुछ जातकों को नई व मनपसंद नौकरी भी मिल सकती है। यदि आप व्यापार करते हैं, तो यह समय नए ऑर्डर और मुनाफ़े के लिहाज से फायदेमंद रहेगा। 

आपको व्यापार बढ़ाने या नए प्रोजेक्ट शुरू करने के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से भी यह समय स्थिरता लाने वाला रहेगा। आय नियमित रूप से होती रहेगी और दोस्तों से आर्थिक सहयोग भी मिल सकता है, यानी ज़रूरत पड़ने पर वे आपकी मदद कर सकते हैं। कुल मिलाकर, यह समय कन्या राशि वालों के लिए प्रगति, सहयोग और स्थिरता से भरा रहेगा।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए शनि इस समय आपकी चंद्र राशि के छठे भाव में सीधा गोचर कर रहे हैं और वे चौथे भाव (घर-परिवार, सुख-सुविधा) तथा पांचवें (संतान, शिक्षा, बुद्धि) भाव के स्वामी हैं। इस स्थिति के कारण आपको अपनी संतान की प्रगति या उनके स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। साथ ही, आप अपने घर-परिवार की सुख-सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहेंगे और इसमें कुछ अच्छे परिणाम भी मिलेंगे। 

मीन राशि में शनि का यह सीधा होना आपको अपने पेशे या कार्यक्षेत्र में अधिक गंभीर और जिम्मेदार बनाएगा। आपके अंदर सेवा भाव बढ़ेगा, जिससे आप अपने काम में ज्यादा लगन और ईमानदारी से जुड़ेंगे। 

व्यापार करने वाले जातकों के लिए भी यह समय लाभदायक रहेगा। आप अपने प्रतिस्पर्धियों से बेहतर प्रदर्शन करेंगे और अच्छा मुनाफ़ा कमा सकते हैं। हालांकि, जिम्मेदारियां बढ़ने के साथ-साथ खर्चों में भी इज़ाफ़ा हो सकता है। कुल मिलाकर, यह गोचर तुला राशि वालों के लिए मेहनत, जिम्मेदारी और सफलता का संकेत देता है।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए शनि इस समय आपकी चंद्र राशि से तीसरे भाव में सीधा गोचर कर रहे हैं और वे पहले (स्वयं) तथा द्वितीय (धन, वाणी, परिवार) भाव के स्वामी हैं। इस स्थिति को बहुत शुभ माना जाता है क्योंकि यह आपके आत्मविश्वास और सफलता दोनों में वृद्धि लाएगी। मीन राशि में शनि का यह सीधा होना आपको यात्राओं में व्यस्त रख सकता है, खासकर वे यात्राएं जो आपके काम या व्यक्तिगत विकास से जुड़ी हों। इस दौरान आपको अपने प्रयासों के लिए पहचान और सराहना भी मिलेगी।

करियर के क्षेत्र में आपके वरिष्ठ अधिकारी और सहकर्मी आपके काम को सराहेंगे और आपका साथ देंगे। यदि आप व्यवसाय करते हैं, तो  यह समय आउटसोर्सिंग या ऑनलाइन कामों के लिए बहुत लाभदायक रहेगा, पारंपरिक तरीकों की तुलना में नए और आधुनिक तरीकों से अधिक सफलता मिलने की संभावना है।

आर्थिक रूप से भी यह समय स्थिरता और लाभ देने वाला रहेगा। आपकी आय नियमित रूप से बढ़ेगी और आप बचत करने में भी सफल रहेंगे।

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करे

शनि मीन राशि में मार्गी: इन राशियों पर पड़ेगा नकारात्मक प्रभाव

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए शनि इस समय आपकी चंद्र राशि से बारहवें भाव में सीधा गोचर कर रहे हैं और वे दसवें (कर्म व करियर ) और एकादश (लाभ) भाव के स्वामी हैं। यह स्थिति आपके लिए कुछ चुनौतियां और मानसिक तनाव ला सकती है। मीन राशि में शनि का यह सीधा होना आपको यह सिखाएगा कि अपनी आमदनी और खर्च के बीच संतुलन बनाए रखना कितना ज़रूरी है। करियर के लिहाज़ से यह समय थोड़ा धीमा रह सकता है। तरक्की के मौके कम मिलेंगे और कार्यस्थल पर कुछ रुकावटें या असंतोष महसूस हो सकता है।

यदि आप व्यापार करते हैं तो प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और कभी-कभी नुकसान झेलना पड़ सकता है। अपने साझेदारों या बिज़नेस सहयोगियों पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें, क्योंकि किसी धोखे की संभावना बन सकती है। 

आर्थिक दृष्टि से यह समय थोड़ा अस्थिर रहेगा। कुछ बड़े और टाले न जा सकने वाले न जा सकने वाला खर्च सामने आ सकते हैं, जिनसे बजट बिगड़ सकता है। इसलिए इस अवधि में सावधानी और समझदारी से धन प्रबंधन करना बहुत जरूरी रहेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए शनि इस समय आपकी चंद्र राशि से दसवें भाव (कर्मभाव) में सीधा गोचर कर रहे हैं और वे आठवें (रुकावटें, परिवर्तन) तथा नौवें (भाग्य) भाव के स्वामी हैं। यह स्थिति आपके कामों में कुछ रुकावटें और देरी ला सकती है, इसलिए इस समय हर कदम सोच-समझकर और योजनाबद्ध तरीके से उठाना जरूरी रहेगा। 

करियर के क्षेत्र में आपको थोड़ी धीमी प्रगति महसूस हो सकती है। कार्यस्थल पर काम का दबाव बढ़ सकता है, जिससे मानसिक थकान या तनवा बढ़ेगा। ऐसे समय में धैर्य रखना और लगातार प्रयास करते रहना ही सबसे सही रास्ता होगा। अगर आप व्यापार करते हैं, तो मेहनत के अनुरूप परिणाम न मिलने की संभावना है। मुनाफा उम्मीद से कम रह सकता है या किसी कारणवश लेन-देन में अड़चनें आ सकती हैं। 

मीन राशि में शनि का यह मार्गी होना आर्थिक दृष्टि से भी थोड़ा सीमित परिणाम देना वाला है। इस समय बड़े लाभ या अचानक धन वृद्धि की संभावना कम है, लेकिन नियमित आय बनी रहेगी। कुल मिलाकर, यह गोचर आपको सिखाएगा कि धैर्य, योजना और निरंतर प्रयास से ही लंबे समय में स्थिर सफलता मिलती है।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए शनि इस समय आपकी चंद्र राशि से नौवें भाव (भाग्य भाव) में सीधा गोचर कर रहे हैं और वे सातवें (साझेदारी, विवाह) तथा आठवें (रुकावटें, परिवर्तन) भाव के स्वामी हैं। इस स्थिति के कारण भाग्य का साथ कम महसूस हो सकता है। कई बार अच्छे मौके हाथ में आकर भी छूट सकते हैं या सही समय पर निर्णय न ले पाने से लाभ के अवसर निकल सकते हैं।

करियर के लिहाज से यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। आपके वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से पूरी तरह संतुष्ट न हों या आपके मेहनत को वह पहचान न मिल पाए जिसकी आप अपेक्षे रखते हैं। इस दौरान प्रमोशन या कार्य में उन्नति की गति धीमी रह सकती है।

यदि आप व्यापार करते हैं, तो मीन राशि में शनि का यह सीधा होना आपके लिए सीमित लाभ का संकेत देता है। मुनाफ़ा तो होगा, लेकिन बहुत ज़्यादा वृद्धि की संभावना नहीं रहेगी। वित्तीय रूप से भी स्थिति धीरे-धीरे सुधरेगी, यानी कुछ मामूली सुधार तो दिखेगा, पर आय या बचत में बड़ा उछाल फिलहाल नहीं आएगा।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए शनि इस समय आपकी चंद्र राशि से चौथे भाव (घर, सुख-सुविधा, मानसिक शांति) में सीधा गोचर कर रहे हैं और वे तीसरे भाव (साहस, प्रयास) तथा चौथे भाव (घर- परिवार, संपत्ति) भाव के स्वामी हैं। इस स्थिति के कारण मन में कुछ बेचैनी या भावनात्मक अस्थिरता महसूस हो सकती है।

घर-परिवार की ज़िम्मेदारियां बढ़ने से मानसिक शांति में कमी आ सकती है। करियर के क्षेत्र में आपकी प्रगति थोड़ी धीमी हो सकती है, जिसका कारण बढ़ता हुआ काम का दबाव रहेगा। फिर भी, यदि आप धैर्य और लगन बनाए रखते हैं, तो आगे चलकर यही मेहनत आपकी सफलता का कारण बनेगी। 

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। आपकी मेहनत और समझदारी से काम में मुनाफ़ा होगा। आपकी सफलता काफी हद तक इस बात पर निर्भर करेगी कि आप अपने ज्ञान और अनुभव का सही उपयोग कैसे करते हैं। आर्थिक दृष्टि से यह समय मिला-जुला रहेगा। आपकी आमदनी बनी रहेगी, लेकिन साथ ही खर्च भी बढ़ सकते हैं, खासकर घर की मरम्मत, साज-सज्जा या परिवार की जरूरतों पर।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए शनि इस समय आपकी चंद्र राशि से पहले भाव (स्वयं का भाव) में सीधा गोचर कर रहे हैं और वे एकादश (लाभ) तथा बारहवें भाव के स्वामी हैं। इस स्थिति के कारण आपको मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। कई बार आप निर्णय लेने में असमंजस महसूस करेंगे, यानी क्या सही है और क्या नहीं, यह तय करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।

करियर के लिहाज से यह समय थोड़ा दबाव वाला रहेगा। कार्यस्थल पर काम का बोझ बढ़ सकता है, जिससे तनाव महसूस होगा। साथ ही, सहकर्मियों या प्रतिस्पर्धियों से टकराव या प्रतियोगिता भी बढ़ सकती है, जिससे काम की गति थोड़ी धीमी हो सकती है। यदि आप व्यापार करते हैं, तो प्रतिस्पर्धा बढ़ने से मुनाफ़े में थोड़ी गिरावट आ सकती है या उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिलें। 

आर्थिक दृष्टि से भी यह समय सावधानी की मांग करता है। खर्चे बढ़ सकते हैं और बचत करने में कठिनाई महसूस होगी, जिससे धन संचय करना मुश्किल हो सकता है। कुल मिलाकर, यह गोचर आत्म-संयम, धैर्य और सोच-समझकर निर्णय लेने की सलाह देता है ताकि आप आने वाली चुनौतियों से मज़बूती से निपट सकें।

शनि मीन राशि में मार्गी: उपाय

  • शनि उन लोगों को आशीर्वाद देते हैं, जो मेहनती, नियमित और सच्चे होते हैं। अपने जीवन में समय की पाबंदी और कर्मठा बनाए रखें। 
  • हर स्थिति में ईमानदारी, विनम्रता और जिम्मेदारी से व्यवहार करें। दिखावा या छल-कपट से बचें।
  • गरीबों को भोजन कराएं, वृद्धों की मदद करें या श्रमिकों की सहायता करें। यह शनि को प्रसन्न करने का सबसे उत्तम मार्ग है। 
  • शनि तुरंत फल नहीं देते। वे धीरे-धीरे लेकिन स्थायी सफलता देते हैं। इसलिए अपने कर्म में लगे रहें, परिणाम स्वयं आएगा। 
  • शनि अनुशासनप्रिय ग्रह हैं, इसलिए जल्दबाजी या धोखे से किया गया काम उनके प्रभाव को नकारात्मक बना सकता है।
  • शनिवार के दिन “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का 108 बार जप करें।
  • शनिवार को एक समय सादा भोजन करें या तैलीय, भारी भोजन से परहेज रखें।
  • पीपल के पेड़ के नीचे या शनि मंदिर में तिल के तेल (काले तिल के तेल) का दीपक जलाएं।
  • भगवान हनुमान, भगवान शिव या शनि देव की पूजा करें , ये शनि के कठोर प्रभावों को कम करने में मदद करते हैं।
  • प्रतीकात्मक शांति के लिए शनिवार को काले तिल, काले कपड़े या लोहा चढ़ाएं।

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

शनि मीन राशि में मार्गी: विश्वव्यापी प्रभाव

सरकार और उसकी नीतियां

  • इस समय भारत के अन्य देशों के साथ संबंध और वैश्विक स्थिति पहले से ज्यादा स्थिर और संतुलित हो सकती है। कई मामलों में भारत की छवि मजबूत होती दिखेगी।
  • सरकार इंसानियत, समाजसेवा और लोगों की भलाई से जुड़ी नीतियों पर ज्यादा ध्यान दे सकती है। इससे देश में शांति और एकता बढ़ेगी और सामाजिक अशांति कम हो सकती है।
  • सरकार पर्यावरण सुधार और जल प्रदूषण कम करने की दिशा में बड़े कदम उठी सकती है। खासकर यमुना जैसी प्रमुख नदियों की सफाई को लेकर काम तेजी से आगे बढ़ सकता है और आम लोग भी इसमें जुड़ सकते हैं।
  • कुछ राज्यों या देशों में नेतृत्व या सत्ता परिवर्तन देखने को मिल सकता है। लोगों की सोच और प्रशासन के प्रति दृष्टिकोण में भी बदलाव आएगा। यह बदलाव भले छोटा हो, लेकिन असरदार रहेगा।
  • सरकार को अचानक कई नई योजनाएं और प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं जिन पर तुरंत काम शुरू करने की ज़रूरत होगी। इन नई पहलों से देश के विकास की दिशा में गति आ सकती है।

आध्यात्मिक और मानवीय गतिविधियां

  • मीन राशि में शनि के सीधा होने से पूरी दुनिया में लोगों का रुझान आध्यात्मिकता और शारीरिक, मानसिक व भावनात्मक स्वास्थ्य की ओर बढ़ेगा। लोग अपने जीवन में संतुलन लाने और आत्मिक शांति पाने की कोशिश करेंगे।
  • इस समय लोग साफ-सुथरा और हेल्दी खाना खाने पर ज़्यादा ध्यान देंगे। यानी जंक फूड या अस्वस्थ आदतों की जगह प्राकृतिक और पौष्टिक आहार को अपनाने की प्रवृत्ति बढ़ेगी।
  • शनि के इस गोचर से समाज में जानवरों के अधिकारों को लेकर जागरूकता भी बढ़ेगी। इंसान और पशु, दोनों के बीच संतुलन और सौहार्द बढ़ाने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।
  • लोग प्राकृतिक चिकित्सा, योग, ध्यान और मानसिक उपचार की ओर झुकेंगे। भावनात्मक रूप से खुद को मजबूत करने और जीवन में स्थिरता लाने की कोशिश करेंगे।

प्राकृतिक आपदाएं और विपत्तियां

  • मीन राशि में शनि के सीधा होने से दुनिया के कई हिस्सों में प्राकृतिक आपदाओं की संभावना बढ़ सकती है। विशेष रूप से सुनामी या समुद्र के भीतर ज्वालामुखी विस्फोट जैसी घटनाएं देखने को मिल सकती हैं। भारत के पश्चिमी तटीय क्षेत्रों में भी ऐसे प्रभाव संभव हैं।
  • इसके अलावा, भूकंपों की संख्या भी विश्व भर में बढ़ सकती है।
  • क्योंकि यह वर्ष ऐसा है जब मंगल वृश्चिक राशि में रहेंगे (जो जल तत्व से जुड़ी राशि है) और शनि वायु तत्व के ग्रह हैं, इसलिए इस समय पानी से जुड़ी आपदाएं जैसे, जहाजों का डूबना, जल दुर्घटनाएं या समुद्री उथल-पुथल जैसी घटनाएं भी बढ़ सकती हैं।

शनि मीन राशि में मार्गी: शेयर मार्केट पर प्रभाव

शनि मीन राशि में मार्गी होने का असर शेयर मार्केट पर भी कुछ हद तक नकारात्मक रह सकता है, खासकर 28 नवंबर 2025 से आगे के समय में। इस दौरान निवेश करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है:

  • वर्ष के अंतिम महीने की शुरुआत शेयर मार्केट के लिए फायदेमंद रहने की संभावना है। इस समय बाजार में तेजी देखने को मिल सकती है। 2 दिसंबर से 8 दिसंबर के बीच विशेष ग्रह योग बन रहे हैं, जो मार्केट में अच्छा उछाल ला सकते हैं। इस दौरान एस्ट्रल लिमिटेड, अरविंद मिल्स, ज़ी एंटरटेनमेंट, जीएमआर इन्फ्रा, इंडो काउंट, वॉकहार्ट, हैवेल्स, पीएनसी इंफ्राटेक, आरपीजी लाइफ और श्रीराम जैसी कंपनियों के शेयरों में अच्छा मुनाफा देखने को मिल सकता है।
  • 9 दिसंबर से 15 दिसंबर के बीच बैंकिंग सेक्टर में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इस अवधि में एचडीएफसी, एसबीआई, आईडीएफसी, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, यूको बैंक, कर्नाटक बैंक, यस बैंक और यूनियन बैंक जैसी कंपनियों के शेयरों में तेजी आने की संभावना है।
  • इसके अलावा, बिल्डिंग मटेरियल और कृषि से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में भी इस समय अच्छा उछाल देखने को मिलेगा।
  • तीसरे हफ्ते में सूर्य के प्रभाव से शेयर मार्केट में कम समय के लिए तेज़ी आ सकती है। इस दौरान अडानी पावर, अडानी पोर्ट, अडानी  गैस, रिलायंस ग्रुप, टाटा ग्रुप, हडको, प्रिज्म सीमेंट, लूपिन, आईपीसीए लैब्स, किर्लोस्कर, जेके पेपर, इनॉक्स, हनीवेल ऑटो और आदित्य जैसी कंपनियों के शेयरों में लाभ की संभावना रहेगी।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मीन राशि का स्वामी कौन है?

बृहस्पति

शनि का मित्र कौन सा ग्रह है?

शुक्र

शनि किन दो राशियों के स्वामी हैं?

मकर और कुंभ