सूर्य का कुंभ राशि में गोचर: एस्ट्रोसेज एआई का यह विशेष ब्लॉग आपको “सूर्य का कुंभ राशि में गोचर” के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान करेगा। साथ ही, सूर्य ग्रह का यह गोचर राशि चक्र की किन राशियों को शुभ-अशुभ तरह से प्रभावित करेगा? इससे भी हम आपको अवगत करवाएंगे। बता दें कि सूर्य देव अब 13 फरवरी 2026 को कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं जिसका असर संसार, शेयर बाजार के साथ-साथ राशियों पर भी अपना असर डालेगा। आइए अब हम आगे बढ़ते हैं और जानते हैं इस गोचर के बारे में विस्तार से।

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026
दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी
वैदिक ज्योतिष में सूर्य ग्रह को आत्मा, व्यक्ति, अहंकार और जीवन शक्ति का कारक माना जाता है। कुंडली में सूर्य को प्रमुख ग्रह माना जाता है जो व्यक्ति के जीवन में उद्देश्यों, आंतरिक शक्ति, आत्मविश्वास और दृढ़ता का प्रतिनिधित्व करता है। वैदिक ज्योतिष में सूर्य देव अधिकार, नेतृत्व क्षमता, महत्वाकांक्षा और पहचान के कारक माने जाते हैं। साथ ही, यह दर्शाते हैं कि आप दुनिया के सामने खुद को कैसे व्यक्त करते हैं और आप अपनी ऊर्जा का उपयोग कैसे करते हैं।
किसी जातक की कुंडली में सूर्य महाराज की स्थिति मज़बूत होती है, तो उन्हें यह अच्छी नेतृत्व क्षमता प्रदान करते हैं। वहीं, सूर्य देव की दुर्बल अवस्था से आप असुरक्षा, अहंकार या अधिकार से जुड़ी समस्याओं में पड़ सकते हैं।
सूर्य ग्रह पिता, सरकार, प्रशासनिक और समाज में मान-सम्मान को दर्शाता है। वहीं, राशि चक्र में सूर्य देव सिंह राशि के स्वामी हैं जो रचनात्मकता, सम्मान और ईमानदारी का प्रतीक मानी जाती है। वैदिक ज्योतिष में सूर्य को राजा और सात्विक ग्रह कहा गया है जिनका संबंध धर्म, अनुशासन और नैतिक मूल्यों से है। कुंडली में किसी राशि और भाव में इनकी स्थिति और दृष्टि आपकी नेतृत्व क्षमता, स्वास्थ्य, करियर में प्रगति और आप शक्ति का उपयोग किस तरह करेंगे आदि को दर्शाता है। हर राशि में होने वाले सूर्य गोचर की अवधि आत्म-जागरूकता को बढ़ाते है, आपके भीतर अनेक बदलाव लाते हैं और आपको अपनी क्षमताओं को पहचानने और उन्हें अपनाने के अवसर मिलते हैं।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
सूर्य का कुंभ राशि में गोचर: तिथि और समय
सूर्य महाराज अब जल्द ही अपने पुत्र शनि देव की राशि कुंभ में 13 फरवरी 2026 की देर रात 03 बजकर 49 मिनट पर प्रवेश करने जा रहे है। ऐसे में, सूर्य के इस गोचर का असर देश-दुनिया समेत हर राशि पर दिखाई दे सकता है जिनके बारे में आगे चर्चा करेंगे।
सूर्य कुंभ राशि में: विशेषताएं
वैदिक ज्योतिष में सूर्य देव जब कुंभ राशि में उपस्थित होते हैं, तब सूर्य की राजसी ऊर्जा को शनि देव द्वारा नियंत्रित किया जाता है जो मानवता और सबसे हटकर सोच वाली राशि में मौजूद होते हैं। सूर्य के कुंभ राशि में प्रभाव की वजह से जातक का झुकाव समाज की सेवा, मनुष्यों के कल्याण और नए आईडिया सोचने में होता है। ऐसे लोग समाज के प्रति ज़िम्मेदार होते हैं, नई सोच रखते हैं और सिस्टम, समुदाय या संस्थाओं में सुधार के साथ-साथ बदलाव लेकर आने की इच्छा रखते हैं।
कुंभ राशि में सूर्य के तहत जन्मे जातक बुद्धिमान, भविष्य के बारे में सोच-विचार करने वाले और स्वतंत्र सोच रखने वाले होते हैं। इन्हें अक्सर समाज की पुरानी मान्यताओं या परंपराओं पर सवाल करते हुए देखा जा सकता है और यह अपने जीवन में तर्क, न्याय और समानता को महत्व देते हैं। इन जातकों के लिए नेतृत्व करना सिर्फ शक्ति प्राप्त करना मात्र नहीं है, बल्कि इनके लिए लीडरशिप का अर्थ समाज को सही दिशा देना है। सामान्य रूप से, सूर्य के कुंभ राशि में बैठे होने से जातक तकनीक, विज्ञान, सामाजिक कार्य, सरकार, ज्योतिष से जुड़े क्षेत्रों में महारत हासिल करता है या फिर किसी बड़ी कंपनी का हिस्सा होते हैं।
हालांकि, सूर्य और शनि ग्रह इन दोनों की ऊर्जा काफी अलग है इसलिए कभी-कभी इस स्थिति के प्रभाव से जातकों को आंतरिक संघर्ष, भावनात्मक दूरी और पहचान एवं सफलता मिलने में देरी का सामना करना पड़ सकता है। इन जातकों के भीतर मौजूद अहंकार खुलकर सामने आने के बजाय कभी-कभार सामने आता है। कुंभ राशि में विराजमान सूर्य को अन्य ग्रहों का सहयोग मिलने से जातक को महान नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, मानवता और समाज को बड़े स्तर पर प्रभावित करने की अपार क्षमता प्रदान करता है। साथ ही, ऐसे लोग समाज के लिए सुधारक, विचारक या बदलाव लाने वाले बनते हैं, जो सामाजिक हित के लिए काम करते हैं।
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
सूर्य का कुंभ राशि में गोचर: इन राशियों को मिलेंगे शुभ परिणाम
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य देव आपके पांचवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके ग्यारहवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। ऐसे में, सूर्य का यह गोचर आपके लिए तरक्की के अनेक अवसर लेकर आ सकता है। साथ ही, आपको सहकर्मियों और दोस्तों का हर कदम पर साथ मिलेगा।
बात करें करियर की, तो इन जातकों को सूर्य का कुंभ राशि में गोचर के दौरान अपने वरिष्ठों अधिकारियों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा जो कार्यों में की जा रही आपकी मेहनत की सराहना करेंगे। ऑफिस या कॉरपोरेट जगत में इस समय पार्टनर के साथ आपसी तालमेल बेहतर रहेगा और ऐसे में, आपके आमदनी बढ़ने के भी योग बनेंगे। अगर आपको अपनी किस्मत का साथ मिला, तो सूर्य का यह गोचर आपको अपनी आय बढ़ाने के अनेक मौके देगा। यदि आप पर सूर्य महाराज की कृपा होगी, तब आप ख़ुश दिखाई देंगे। साथ ही, जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मज़बूत होगा और आप उनके साथ प्रसन्न रहेंगे।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए सूर्य महाराज आपके चौथे भाव के स्वामी हैं और अब यह आपके दसवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप, सूर्य का यह गोचर आपको अपने प्रयासों के माध्यम से धन-समृद्धि और सफलता लेकर आ सकता है।
करियर की बात करें, तो यह समय आपको नौकरी में प्रमोशन या आगे बढ़ने के अवसर देने का काम कर सकता है जो आपकी मेहनत और लगन का परिणाम होंगे। इस दौरान आपके काम की सराहना होगी और ऐसे में, आपको अतिरिक्त लाभ या पुरस्कार मिलने की संभावना है। व्यापार के संबंध में आपकी विशेष क्षमताएं और रचनात्मक सोच आपको अच्छी सफलता के साथ-साथ तरक्की दिलाने का काम करेंगे। इस दौरान आपकी आय में तेज़ी से वृद्धि होगी और आप आर्थिक रूप से सुरक्षित महसूस करेंगे। लेकिन, फिर भी आपको सावधानीपूर्वक योजना बनाने की सलाह दी जाती है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य आपके तीसरे भाव के स्वामी हैं और यह अब आपके नौवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप, सूर्य के इस गोचर के दौरान आप धार्मिक यात्राएं करते हुए नज़र आ सकते हैं या फिर आपका झुकाव ज्ञान के गूढ़ रहस्यों को जानने में कर सकता है जिससे आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी। इस दौरान आप बच्चों की प्रगति को लेकर भी खुशी और गर्व महसूस कर सकते हैं।
सूर्य का कुंभ राशि में गोचर के दौरान आप निजी जीवन में जीवनसाथी के प्रति प्यार की बरसात करते हुए दिखाई देंगे। साथ ही, आप उन्हें समझेंगे और उनका सम्मान करेंगे। ऐसे में, आप दोनों दूसरों के लिए एक मिसाल बनकर सामने आएंगे। इस दौरान आपके आत्मबल और साहस में वृद्धि होगी जिसका सकारात्मक असर आपकी सेहत और ऊर्जा पर भी दिखाई देगा।
करियर के क्षेत्र में आपको नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं जो आपको संतुष्टि और प्रगति दोनों देने का काम करेंगे। साथ ही, आप व्यापार की तुलना में स्टॉक ट्रेडिंग के माध्यम से अच्छा ख़ासा लाभ प्राप्त करेंगे। सूर्य का कुंभ राशि में गोचर की अवधि में आपको अपनी मेहनत और लगन के द्वारा आर्थिक लाभ और रिवार्ड की प्राप्ति होगी।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए सूर्य देव आपके पहले/लग्न भाव के अधिपति देव हैं और वर्तमान समय में अब यह आपके सातवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इसके फलस्वरूप, सूर्य का कुंभ राशि में गोचर की अवधि में आपका सारा ध्यान नए संपर्क और नए दोस्त बनाने पर केंद्रित होगा। करियर की बात करें, तो इस समय आपको नौकरी में कोई नया पद मिल सकता है। जिन जातकों का खुद का व्यापार है, उन्हें ट्रेड के द्वारा काफी अच्छे लाभ की प्राप्ति होगी।
आर्थिक जीवन में आपको पर्याप्त मात्रा में लाभ मिल सकता है जिसके चलते आप प्रसन्न दिखाई देंगे। साथ ही, आपको समझदारी से बचत करने के अवसर भी मिलेंगे। निजी जीवन में जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता दोस्ताना और सामंजस्य से पूर्ण रहेगा और ऐसे में, रिश्ते में आपसी समझ और संतुष्टि बेहतर होगी।
नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए सूर्य महाराज आपके बारहवें भाव के स्वामी हैं। वर्तमान समय में यह आपके छठे भाव में प्रवेश करने जा रहे हैं। ऐसे में, सूर्य का कुंभ राशि में गोचर आपके जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति लेकर आएगा। यह अवधि आपको लंबी दूरी की धार्मिक यात्राओं पर जाने के लिए प्रेरित करेगी जिससे आप संतुष्ट दिखाई देंगे। साथ ही, आप संतान की प्रगति और सफलता से ख़ुश दिखाई देंगे।
करियर के क्षेत्र में बुध का यह गोचर आपको नौकरी के नए अवसर देगा जो आपको संतुष्टि देने का काम करेंगे। व्यापार के संबंध में आपको दूसरे व्यापार की तुलना में शेयर बाजार में निवेश के माध्यम से अच्छा ख़ासा लाभ मिलेगा। आर्थिक जीवन में आपको सूर्य गोचर की अवधि में अपनी मेहनत और लगन के द्वारा इंसेंटिव और अन्य लाभ मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन में आप जीवनसाथी पर प्रेम की बरसात करते हुए दिखाई देंगे जिससे आपका रिश्ता दूसरों के लिए मिसाल कायम करेगा।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य महाराज आपके नौवें भाव के स्वामी हैं और अब यह आपके तीसरे भाव में प्रवेश करने जा रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप, सूर्य गोचर की अवधि में आप लंबी दूरी की धार्मिक यात्राएं करते हुए देखे जा सकते हैं। इस समय आपकी बातचीत और संवाद करने की क्षमता पहले से अधिक मजबूत और प्रभावी हो जाएगी। सूर्य का कुंभ राशि में गोचर आपके लिए विदेश में काम करने के अवसर लेकर आ सकता है जो आपको ख़ुशी और संतुष्टि दोनों दे सकते हैं।
सूर्य गोचर की अवधि में व्यापार करने वाले जातकों को काफ़ी अच्छी प्रगति के साथ-साथ लाभ होने के भी योग बनेंगे, विशेष रूप से पर इंपोर्ट–एक्सपोर्ट से जुड़े क्षेत्रों में। आर्थिक जीवन में आपकी आय में वृद्धि होने की संभावना है और साथ ही आपको बचत करने में भी सफलता मिल सकती है। कुंभ राशि में सूर्य के इस गोचर के दौरान आपको जीवन के हर क्षेत्र में अपने साथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा।
रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप
सूर्य का कुंभ राशि में गोचर: इन राशियों को रहना होगा सावधान
कर्क राशि
कर्क राशि वालों की कुंडली में सूर्य ग्रह आपके दूसरे भाव के स्वामी हैं जो अब आपके नौवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप, इन जातकों को खर्चों में बढ़ोतरी या फिर अचानक से खर्चे सामने आने जैसी परिस्थितियों से दो-चार होना पड़ सकता है इसलिए आपक सावधानीपूर्वक योजना बनाने की सलाह दी जाती है। वहीँ बात करें करियर की, तो नौकरी में आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, जिससे काम में प्रगति थोड़ी धीमी हो सकती है।
व्यापार के क्षेत्र में आपको हानि का सामना करना पड़ सकता है, विशेष रूप से अपना व्यापार करने वालों को क्योंकि आपको लाभ की तुलना में खर्च ज्यादा हो सकते हैं। इसके विपरीत, अगर आपका जुड़ाव सट्टेबाजी से है, तो आपको पर्याप्त मात्रा में लाभ की प्राप्ति होगी। हालांकि, आपके लिए धन की बचत करना मुश्किल हो सकता है क्योंकि एक के बाद एक खर्चे सकते हैं। प्रेम जीवन में आपको जीवनसाथी के साथ रिश्ते में गलतफ़हमियां पैदा होने से बचना होगा जिसकी वजह आपसी विश्वास की कमी हो सकती है।
फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए सूर्य महाराज आपके नौवें भाव के स्वामी हैं और अब यह आपके दूसरे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इसके फलस्वरूप, आपको कार्यों में किए जा रहे प्रयासों में बार-बार रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है जिससे आपकी परेशानियाँ बढ़ सकती हैं। करियर के क्षेत्र में आपको अच्छी सफलता पाने के लिए सही योजना बनाकर उन्हें सही लागू करना आपके लिए बेहद जरूरी होगा, वरना आपके काम में अड़चन आ सकती हैं। व्यापार में लाभ कमाने के लिए एक अच्छी योजना बनाना आपके लिए बहुत आवश्यक होगा क्योंकि अगर आप बिना योजनाओं के चलेंगे, तो आपको हानि उठानी पड़ सकती है। बात करें आर्थिक जीवन की, तो आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है जिससे नियंत्रित करना आपको मुश्किल लग सकता है। ऐसे में, आपको जरूरतों को पूरा करने के लिए धन उधार लेने की नौबत आ सकती है।
निजी जीवन में आप जीवनसाथी से असहमत या उनसे नाराज़ नजर आ सकते हैं। ऐसे में, इन जातकों को रिश्ते में मिठास बनाए रखने के लिए तालमेल बनाना सौहार्द होगा और कुछ आवश्यक बदलाव करने होंगे। स्वास्थ्य के मामले में सूर्य का कुंभ राशि में गोचर के दौरान दांतों और आंखों से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती है इसलिए आपको समय रहते सही देखभाल के साथ-साथ इलाज करवाना ज़रूरी रहेगा।
पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट
सूर्य का कुंभ राशि में गोचर: सरल एवं अचूक उपाय
- प्रतिदिन “ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सूर्याय नमः” का 11 या 108 बार जाप करें।
- आत्मविश्वास, अधिकार और जीवन शक्ति को मजबूत बनाने के लिए नियमित रूप से आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
- घर या कार्यस्थल पर सूर्य यंत्र की स्थापना करें और नियमित रूप से उसकी पूजा करें।
- शरीर को ऊर्जावान और संतुलित करने के लिए प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करें।
- दैनिक जीवन में आप अनुशासित, समय के पाबंद बनें और ईमानदारी रहें।
- अहंकार और अधिकार के दुरुपयोग से बचें।
- रविवार के दिन गेहूं, गुड़, लाल कपड़ा, तांबा और लाल फूल का दान करें।
- सरकारी अधिकारी, टीचर, मेंटर और पिता तुल्य लोगों का आदर करें।
कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर
सूर्य का कुंभ राशि में गोचर: विश्व पर प्रभाव
राजनीति और सरकार पर प्रभाव
- सूर्य गोचर के दौरान सरकार पर जनता की नज़रें रह सकती है और ऐसे में, जवाबदेही और पारदर्शिता की माँग बढ़ सकती है।
- नीतियों से जुड़े फैसले सामाजिक सुधार, श्रमिक वर्ग के अधिकारों और कल्याणकारी योजनाओं के पक्ष में दिए जा सकते हैं।
- इस अवधि में सरकार और आम जनता के बीच संघर्ष तेज हो सकता है जिससे लोकतांत्रिक आंदोलनों को बल मिलने की आशंका है।
सामाजिक जीवन और जनता का रुझान
- सामाजिक न्याय, मानवाधिकार और किसी समुदाय विशेष पर आधारित आन्दोलनों में तेज़ी देखने को मिल सकती है।
- समानता और समाज की जिम्मेदारी पर लोगों का ध्यान केंद्रित हो सकता है।
- किसी भी तरह के तानाशाही रवैये या सत्ता के दुरुपयोग के खिलाफ जनता की तीखी प्रतिक्रिया सामने आ सकती है।
टेक्नोलॉजी और आविष्कार
- सूर्य का कुंभ राशि में गोचर के दौरान एआई, डिजिटल गवर्नेंस, स्पेस साइंस और रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में सुधार नज़र आ सकता है।
- डाटा प्राइवेसी, साइबर कानून और डिजिटल प्लेटफोर्म की आज़ादी को लेकर एक नई बहस छिड़ सकती है।
- तकनीक की दुनिया में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है जबकि डिजिटल क्षेत्र में कुछ समस्याएं जन्म ले सकती हैं।
अर्थव्यवस्था और श्रमिक वर्ग
- श्रमिक वर्ग, मज़दूरों के अधिकार और अर्थव्यवस्था सूर्य गोचर की अवधि में चर्चा का विषय बन सकती है।
- इस समय काम करने के नए तरीके जैसे रिमोट वर्क और फ्यूचर मॉडल्स की तरफ लोगों का झुकाव बढ़ सकता है।
- कुंभ राशि से जुड़े क्षेत्रों जैसे तकनीक, टेलीकॉम, एविएशन और नए आविष्कार आदि में परिवर्तन नज़र आ सकता है।
कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर
सूर्य का कुंभ राशि में गोचर: शेयर बाज़ार भविष्यवाणी
शनि देव द्वारा शासित कुंभ राशि में सूर्य देव का गोचर शेयर बाजार में अस्थिरता, पुनर्निर्माण और सुधार का दौर लेकर आ सकता है। बता दें कि सूर्य महाराज अधिकार, सत्ता, सरकार, नेतृत्व और नीतियों के कारक ग्रह हैं जबकि कुंभ राशि जनता, तकनीक, आविष्कार और नेटवर्क का प्रतिनिधित्व करती है। शेयर बाजार भविष्यवाणी 2026 के अनुसार, जनता का सारा ध्यान उन क्षेत्रों पर जा सकता है जिनका भविष्य उज्जवल होगा।
- सूर्य के इस गोचर के दौरान नीतियों से संबंधित घोषणाओं, रेगुलेटरी में होने वाले बदलावों या सरकारी हस्तक्षेप की वजह से शेयर बाजार में अस्थिरता बढ़ सकती है।
- इस समय बाजार में अचानक से उतार-चढ़ाव नज़र आ सकते हैं।
- नीतियों में होने वाले सुधारों की वजह से सरकार से संबंधित कंपनियां और इंफ्रास्ट्रक्चर स्टॉक में अनिश्चितता बनी रह सकती है।
- उद्योगों और मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्रों में श्रमिक और मज़दूर वर्ग से जुड़ी समस्याएं ख़बरों में रह सकती हैं।
- रेगुलेशन की वजह से वित्त और बैंकिंग से जुड़े क्षेत्रों को अत्याधिक सतर्कता बरतनी होगी।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
शनि देव को कुंभ राशि का स्वामित्व प्राप्त है।
नहीं, शनि और सूर्य को ज्योतिष में एक-दूसरे के शत्रु माना जाता है।
राशि चक्र में सूर्य ग्रह को सिंह राशि का आधिपत्य प्राप्त है।