बुध मिथुन राशि में मार्गी: शुभ या अशुभ?

बुध मिथुन राशि में मार्गी होकर इन 4 राशियों को देंगे धन-धान्य का आशीर्वाद!

बुध मिथुन राशि में मार्गी: बुध देव को वैदिक ज्योतिष में राजकुमार का पद प्राप्त है जो अब जल्द ही मिथुन राशि में उदित होने जा रहे हैं। नवग्रहों में बुध ग्रह को विशेष स्थान दिया गया है इसलिए इनकी चाल में होने वाला हर बदलाव हमारे सोच-विचारने, बोलने, निर्णय लेने और दूसरों से संवाद करने के तरीके को प्रभावित करता है।

AstroSage Hindi Banner

आप शायद जानते होंगे कि बुध के वक्री होने पर भ्रम, गलतफहमियां और कार्यों में देरी जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। लेकिन, जब बुध अपनी ही राशि मिथुन में मार्गी होते हैं, तो परिस्थितियां धीरे-धीरे बेहतर होने लगती हैं। एस्ट्रोसेज एआई के इस विशेष ब्लॉग में आपको बुध मिथुन राशि में वक्री होने से जुड़ी समस्त जानकारी प्राप्त होगी। तो आइए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं बुध की मार्गी अवस्था संसार समेत सभी राशियों को किस तरह प्रभावित करेगी। 

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

बुध मिथुन राशि में मार्गी: तिथि और समय  

ग्रहों के युवराज के नाम से विख्यात बुध महाराज नवग्रहों में सबसे तेज़ गति से चलने वाले ग्रह माने गए हैं। वैदिक ज्योतिष में इन्हें सबसे प्रभावशाली ग्रहों में से एक माना जाता है। यह बुद्धि, संवाद, व्यापार और तार्किक सोच का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में, आप समझ सकते हैं कि इनका प्रभाव किस तरह आपके जीवन को प्रभावित करता होगा। 

बता दें कि बुध देव 24 जुलाई 2026 की सुबह 03 बजकर 54 मिनट पर मिथुन राशि में अपनी वक्री अवस्था से बाहर आते हुए मार्गी हो जाएंगे। इस ज्योतिषीय घटना की सबसे खास बात यह है कि बुध अपनी स्वयं की राशि मिथुन में मार्गी हो रहे हैं, इसलिए इस राशि में बुध ग्रह पूरी तरह से सहज, आत्मविश्वासी और शक्तिशाली स्थिति में होते हैं। जब कोई ग्रह अपनी ही राशि में होता है, तो वह अपने सर्वोत्तम फल देने की स्थिति में होते हैं और यही बात बुध पर भी लागू होती है। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मनुष्य जीवन पर बुध मिथुन राशि में मार्गी का प्रभाव 

जब बुध मिथुन राशि में मार्गी होते हैं, तो आपको सामान्य रूप से किस तरह से प्रभावित करते हैं? आइए जानते हैं।

  • इस दौरान आपका मन सक्रिय हो सकता है। ऐसे में, अगर आप बीते समय में मानसिक रूप से भ्रमित या उलझन महसूस कर रहे थे, तो अब वह दूर हो सकती है। जातक की बुद्धि तेज़ बनेगी और विश्लेषण करने की क्षमता मज़बूत होगी। 
  • इस अवधि में संचार कौशल मज़बूत होता है और ऐसे में, लोग अपने विचारों को अधिक स्पष्टता, आत्मविश्वास और प्रभावशाली तरीके से दूसरों के सामने रख पाते हैं।
  • बुध मार्गी के प्रभाव से लोगों के भीतर जिज्ञासा बढ़ सकती है और इस दौरान जातकों में नई चीजें सीखने, प्रश्न पूछने और लोगों से जुड़ने की इच्छा प्रबल हो सकती है। 
  • हालांकि, बुध मिथुन राशि में मार्गी के दौरान आपका मन बेचैन रह सकता है। विचार तेजी से बदल सकते हैं और किसी निर्णय को लेना आपको सामान्य से अधिक कठिन लग सकता है, इसलिए इन बातों को ध्यान रखें।
  • इस अवधि में जर्नलिज्म, डाटा एनालिसिस, लेखन, टीचिंग, आईटी और पब्लिक स्पीकिंग से जुड़े लोगों को विशेष लाभ की प्राप्ति हो सकती है। 
  • मिथुन राशि में बुध के साथ गुरु ग्रह भी बैठे होंगे जो जातकों को संतुलन और समझदारी प्रदान करेंगे, जिससे बुध की चंचल ऊर्जा को नियंत्रित रहने में सहायता मिलती है। 

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी  के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

ज्योतिषीय दृष्टि से बुध ग्रह 

ज्योतिष में बुध ग्रह को राजकुमार कहा जाता है जो बुद्धि, वाणी, संचार कौशल और व्यापार आदि का प्रतिनिधित्व करता है। जन्म कुंडली में बुध की स्थिति को देखकर ज्योतिषी यह जान सकते हैं कि व्यक्ति कैसे सोचता है, अपने विचारों को कैसे व्यक्त करता है और जीवन में निर्णय कैसे लेता है। 

राशि चक्र में बुध देव मिथुन और कन्या राशि के स्वामी हैं। यह कन्या राशि में उच्च अवस्था में होते हैं जबकि मीन बुध की नीच राशि मानी जाती है। सभी 27 नक्षत्रों में बुध ग्रह आश्लेषा, ज्येष्ठा और रेवती नक्षत्र के स्वामी हैं। बता दें कि बुध ग्रह के मित्र सूर्य और शुक्र को माना जाता है। वहीं, शनि और गुरु ग्रह के साथ इनके संबंध तटस्थ है। शायद ही आप जानते होंगे कि बुध एक द्विस्वभाव ग्रह है अर्थात यदि यह कुंडली में शुभ ग्रह के साथ बैठे होते हैं, तो व्यक्ति को उसी के अनुसार फल देना शुरू कर देते हैं। वहीं, पापी ग्रह के साथ मौजूद होने पर जातक को जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज 

बुध मिथुन राशि में मार्गी: बुध से जुड़े रोचक तथ्य 

प्रिय रंग: हरा 

प्रिय दिन: बुधवार 

प्रिय रत्न: पन्ना 

  1. स्वास्थ्य: बुध ग्रह की शुभ स्थिति जातक को अच्छा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य प्रदान करती है। लेकिन, इनकी कमज़ोर अवस्था तंत्रिका तंत्र, त्वचा और वाणी से संबंधित समस्याएं दे सकती हैं। 
  2. ऊर्जा: बुध देव दिमाग को मिलने वाली जानकारी को ग्रहण करने, समझने और व्यक्त करने की क्षमता का प्रतिनिधित्व करते है। यह व्यक्ति को तेज़ बुद्धि वाला, जिज्ञासु, तार्किक और मल्टीटैलेंटेड बनाते हैं। 
  3. तत्व: बुद्धि के कारक ग्रह होने के बावजूद बुध महाराज का संबंध पृथ्वी तत्व से माना जाता है जो प्रैक्टिकल और कॉमन सेंस को दर्शाते हैं। 
  4. लिंग: बुध को नपुंसक ग्रह माना जाता है और यह स्त्री और पुरुष ऊर्जा के बीच संतुलन बनाकर चलते हैं। 

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।

कुंडली में शुभ बुध का प्रभाव 

  • जिन लोगों की कुंडली में बुध ग्रह मज़बूत अवस्था में होता है, उनकी वाणी मधुर और बेहद प्रभावशाली होती है। उनकी बातों से लोग आसानी से प्रभावित हो जाते हैं।
  • बुध ग्रह के शुभ प्रभाव से जातक तार्किक सोच रखने वाले होते हैं इसलिए इनसे बहस में जीत पाना बहुत मुश्किल होता है। इनकी सोच एकदम स्पष्ट होती है। 
  • कुंडली में बुध की मज़बूत स्थिति होने से आपके रिश्ते बहन, बुआ, मौसी तथा ननिहाल पक्ष की महिला रिश्तेदारों के साथ अच्छे होते हैं। 
  • बुध ग्रह के आशीर्वाद से व्यापार में सफलता, सही निर्णय लेने की क्षमता और संवाद से जुड़े क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन देखने को मिलता है। 

कुंडली में अशुभ बुध का प्रभाव 

  • बुध ग्रह का नकारात्मक प्रभाव होने से जातक के बाल गिरना या त्वचा से जुड़ी समस्याएं परेशान करने लगती हैं। 
  • कुंडली में अशुभ बुध की स्थिति की वजह से जातक को जीवन में निर्णय लेने में समस्या होती है और वह बार-बार गलत निर्णय ले लेता है।
  • ऐसी स्वास्थ्य समस्याएं जिनका कारण आसानी से पता न चले और जो लंबे समय तक बनी रहें, उनका संबंध भी अशुभ बुध से माना जाता है। 
  • परिवार की महिलाओं जैसे बहन, बुआ, मौसी आदि के साथ आपके रिश्ते बिगड़ सकते हैं और आपको संबंधों में तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
  • नेक इरादे होने के बाद भी परिवार में वार -बार विवाद या मतभेद होना भी कमज़ोर बुध की निशानी होती है। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

बुध मिथुन राशि में मार्गी: सरल एवं प्रभावी उपाय

  • हर बुधवार माता दुर्गा के मंदिर जाएं और उन्हें हरी चूड़ियां अर्पित करें। इसे बुध मज़बूत करने के लिए प्रभावी माना जाता है।
  • बुधवार के दिन सच्चे मन से “ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः” मंत्र का जाप करें।
  • बुधवार को सुबह प्रातःकाल स्नान करें और हरे रंग के वस्त्र धारण करें। अब बुध ग्रह की कृपा पाने के लिए “ॐ बुं बुधाय नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें।
  • जातक जीवन में मौजूद महिलाओं जैसे बहन, बेटी और बुआ के प्रति सम्मान करें। बुधवार के दिन उन्हें कोई मीठी चीज़ खिलाएं।
  • बुधवार को हरी सब्जियों का दान करें तथा अपने भोजन में आंवला और हरी सब्जियों को शामिल करें।
  • बुध ग्रह को मज़बूत करने के लिए शादीशुदा महिलाओं को हरी चूड़ियां उपहार में दें। 
  • बुधवार के दिन तुलसी की पत्ती को धोकर इसका सेवन करें। ऐसा करने से बुध ग्रह के अशुभ प्रभाव कम होते हैं। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट    

बुध मिथुन राशि में मार्गी: राशि अनुसार प्रभाव और उपाय 

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए बुध महाराज तीसरे और छठे भाव के स्वामी हैं जो अब…(विस्तार से पढ़ें) 

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों की कुंडली में बुध महाराज आपके दूसरे भाव में मार्गी होने जा रहे हैं जो……(विस्तार से पढ़ें)

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की कुंडली में बुध ग्रह आपके पहले और चौथे भाव के स्वामी हैं जो आपके… …(विस्तार से पढ़ें)

कर्क राशि

कर्क राशि वालों की कुंडली में बुध देव आपके तीसरे और बारहवें भाव के स्‍वामी हैं जो अब……(विस्तार से पढ़ें)

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए बुध ग्रह आपके दूसरे और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं। वर्तमान समय में… …(विस्तार से पढ़ें) 

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए बुध देव आपके दसवें भाव में गोचर कर रहे हैं जो आपकी कुंडली में… …(विस्तार से पढ़ें)

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

तुला राशि

तुला राशि वालों की कुंडली में बुध ग्रह आपके भाग्य भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। बता दें कि… (विस्तार से पढ़ें)

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध देव आपके आठवें भाव में मार्गी होने जा रहे हैं जो आपके…(विस्तार से पढ़ें) 

धनु राशि 

धनु राशि वालों के लिए बुध देव आपके सातवें भाव में मार्गी होने जा रहे हैं जो आपके सातवें …(विस्तार से पढ़ें)

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए बुध ग्रह आपके छठे भाव और भाग्य भाव के स्वामी हैं जो अब…(विस्तार से पढ़ें)

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए बुध देव आपके पांचवें भाव में मार्गी होने जा रहे हैं जो आपके पांचवें… (विस्तार से पढ़ें)

मीन राशि

मीन राशि वालों की कुंडली में बुध देव आपके के जातकों के लिए बुध ग्रह आपके चौथे और…(विस्तार से पढ़ें)

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. बुध मिथुन राशि में मार्गी कब होगा?

बुध देव 24 जुलाई 2026 को मिथुन राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। 

2. क्या मिथुन राशि में बुध ग्रह की स्थिति मज़बूत होती है?

हाँ, मिथुन राशि बुध की अपनी राशि है इसलिए इस राशि में इनकी स्थिति को काफी मज़बूत माना जाता है। 

3. बुध मिथुन राशि में मार्गी का लाभ किन राशियों को मिलेगा?

बुध के मार्गी होने से वृषभ, सिंह, कन्या, मकर और मिथुन राशि को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा।