अगस्त 2026 मासिक राशिफल: साल का हर महीना अपने साथ कुछ ख़ास लेकर आता है और हर माह की अपनी विशेषता होती है जो उसे सबसे अलग बनाती है। इसी क्रम में अब हम साल के अंत की तरफ एक कदम बढ़ाते हुए अगस्त 2026 में प्रवेश के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अगस्त के महीने में चारों तरफ हरियाली छाई होती है और यह प्रकृति की सुंदरता में चार चाँद लगा देती है। आने वाला महीना आपके लिए कैसा रहेगा? क्या अगस्त में आपके सपने साकार होंगे? करियर, व्यापार या स्वास्थ्य का कैसा रहेगा हाल? इन सबकी जानकारी आपको अगस्त 2026 मासिक राशिफल के इस ब्लॉग में मिलेगी।

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी
आइए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं इस ब्लॉग में आपको कौन-कौन सी जानकारी प्राप्त होगी।
कौन सी विशेषताएं बनाती हैं अगस्त 2026 के इस ब्लॉग को ख़ास?
एस्ट्रोसेज एआई का यह ब्लॉग आपको अगस्त 2026 से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्रदान करेगा, चाहे फिर वह सभी राशियों का राशिफल हो या इस महीने में पड़ने वाले त्योहार। यहाँ आपको अगस्त 2026 की पहली झलक देखने को मिलेगी।
- अगस्त के महीने में पैदा होने वालों का व्यक्तित्व कैसा होता है और उनमें कौन से गुण पाए जाते हैं।
- इस महीने बैंक हॉलिडे कब-कब है?
- अगस्त 2026 में कौन सा ग्रह कब अपनी स्थिति, चाल और राशि में बदलाव करेंगे?
- इस महीने क्या कोई ग्रहण पड़ेगा? इसके बारे में भी हम बात करेंगे।
- अगस्त 2026 सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा? जीवन के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में कैसे परिणाम प्रदान करेगा? करियर से लेकर लव लाइफ का पूरा हाल जानने के लिए इस ब्लॉग को अंत तक पढ़ना जारी रखें।
अगस्त 2026 का ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू पंचांग की गणना
अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, अगस्त साल का आठवां महीना होता है। धार्मिक के साथ-साथ ज्योतिषीय दृष्टि से भी अगस्त 2026 विशेष महत्व रखता है क्योंकि इस दौरान कई बड़े पर्वों के साथ-साथ ग्रहों के गोचर भी होंगे। बात करें हिंदू पंचांग की, तो अगस्त 2026 की शुरुआत शतभिषा नक्षत्र के तहत कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि यानी कि 01 अगस्त 2026 को होगी। वहीं, इस महीने का अंत रेवती नक्षत्र के अंतर्गत कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि अर्थात 31 अगस्त 2026 को जाएगा।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
अगस्त 2026 में कब-कब है बैंक अवकाश?
अगस्त माह में कब और किस दिन बैंक बंद रहेंगे, इसके बारे में हम आपको नीचे बताने जा रहे हैं ताकि आपका कोई काम रुक न पाए।
| दिन | वार | बैंक अवकाश |
| 15 अगस्त 2026 | शनिवार | स्वतंत्रता दिवस |
| 25 अगस्त 2026 | मंगलवार | ईद-ए-मिलाद |
| 28 अगस्त 2026 | शुक्रवार | रक्षाबंधन |
अगस्त में जन्म लेने वाले लोगों का व्यक्तित्व
एक साल में आने वाले सभी 12 महीनों की अपनी खूबियां और खामियां होती हैं जो उन्हें एक-दूसरे से अलग बनाती हैं। इसी क्रम में, अलग-अलग महीनों में जन्म लेने वाले लोगों में अलग-अलग गुण पाए जाते हैं। चलिए आपको अवगत करवाते हैं कि अगस्त में जन्म लेने वाले लोगों में कौन गुण और अवगुण पाए जाते हैं।
अगस्त में जन्मे जातक ज्यादातर स्वभाव से कंजूस होते हैं और इनकी यही आदत इन्हें पैसे वाला बनाती है। ये लोग बेहद बुद्धिमान होते हैं और समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। हालांकि, इन लोगों के इसमें स्वार्थ छिपा होता है। इन लोगों का आत्मविश्वास उच्च होता है और ये शारीरिक व मानसिक रूप से भी मजबूत होते हैं। ऐसे जातक साहसी होते हैं और अपनी बात को दूसरों के सामने बेबाकी तरीके से रखते हैं। लेकिन, अक्सर इनका स्पष्ट बोलना इनके लिए मुसीबत की वजह बन जाती हैं इसलिए इनके दोस्त कम होते हैं।
जिन लोगों का जन्मदिन अगस्त में आता है, वह हिम्मती होते हैं और हर काम को बहादुरी से करना पसंद करते हैं। यह आसानी से हार नहीं मानेते हैं इसलिए हर मुश्किल को पार कर जाते हैं। यह लोग थोड़े सेंसिटिव होते हैं और इसे सबके सामने न लाने की कोशिश करते हैं। ये लोग हमेश एनर्जी से भर रहते हैं और इनमें जन्मजात लीडर बनने के गुण मौजूद होते हैं।
ज्योतिष की मानें तो. ऐसे जातक जो अगस्त में पैदा हुए होते हैं, वह प्रतिभा के धनी होते हैं। ये कला, साहित्य और रचनात्मक क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ने में सफल रहते हैं। यह जातक अपने जीवन की राह खुद बनाते हैं इसलिए इन्हें किसी के नेतृत्व में काम करना पसंद नहीं आता है। इन लोगों पर सूर्य ग्रह का प्रभाव होता है जिन्हें पिता के कारक माना जाता हैं। ऐसे में, इनके संबंध पिता के साथ मधुर होते हैं। यह लोग एक अच्छे नेता बनने के साथ-साथ बैंक, फिल्म इंडस्ट्री, कला आदि में अपना करियर बना सकते हैं।
अगस्त में जन्मे लोगों के लिए शुभ अंक: 2,5 और 9
अगस्त में जन्मे लोगों के लिए शुभ रंग: गोल्डन, लाल और स्लेटी रंग
अगस्त में जन्मे लोगों के लिए शुभ दिन: रविवार और शुक्रवार
अगस्त में जन्मे लोगों के लिए शुभ रत्न: पेरिडॉट और स्पिनेलस्टोन
अगस्त में जन्मे लोगों के लिए अचूक उपाय
ऐसे जातक जिन का जन्म अगस्त माह में हुआ है, उनके लिए भगवान शिव और भगवान कृष्ण की पूजा नियमित रूप से करना फलदायी साबित होता है। साथ ही, आपको जीवन के विभिन्न क्षेत्रों शुभ होती है।
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
अगस्त 2026 के प्रमुख व्रत एवं त्योहारों की सूची
सनातन धर्म में हर महीने अनेक त्योहारों को मनाया जाता है इसलिए इस क्रम में हम आपको अगस्त 2026 में पड़ने वाले व्रत-त्योहारों की सूची प्रदान करने जा रहे हैं।
| तिथि | दिन | व्रत एवं त्योहार |
| 2 अगस्त 2026 | रविवार | संकष्टी चतुर्थी |
| 9 अगस्त 2026 | रविवार | कामिका एकादशी |
| 10 अगस्त 2026 | सोमवार | प्रदोष व्रत (कृष्ण) |
| 11 अगस्त 2026 | मंगलवार | मासिक शिवरात्रि |
| 12 अगस्त 2026 | बुधवार | श्रावण अमावस्या |
| 15 अगस्त 2026 | शनिवार | हरियाली तीज |
| 17 अगस्त 2026 | सोमवार | नाग पंचमी, |
| 17 अगस्त 2026 | सोमवार | सिंह संक्रांति |
| 23 अगस्त 2026 | रविवार | श्रावण पुत्रदा एकादशी |
| 25 अगस्त 2026 | मंगलवार | प्रदोष व्रत (शुक्ल |
| 26 अगस्त 2026 | बुधवार | ओणम/थिरुवोणम |
| 28 अगस्त 2026 | शुक्रवार | रक्षा बंधन |
| 28 अगस्त 2026 | शुक्रवार | श्रावण पूर्णिमा व्रत |
| 31 अगस्त 2026 | सोमवार | संकष्टी चतुर्थी, कजरी तीज |
| 31 अगस्त 2026 | सोमवार | कजरी तीज |
अगस्त 2026 में कब-कब है सावन सोमवार व्रत?
सावन का महीना हिंदू धर्म में ख़ास महत्व रखता है जो भगवान शिव को समर्पित होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन माह में भगवान शिव की पूजा करने से साल भर में महादेव की साधना के बराबर फल मिलता है। अगस्त 2026 मासिक राशिफल के अनुसार, इस साल सावन 30 जुलाई 2026 से शुरू होकर 28 अगस्त 2026 को समाप्त होगा। बता दें कि सावन इस बार कुल 28 दिन का ही होगा। सावन माह में आने वाले सोमवार का विशेष महत्व होता है और इस दिन किया गया व्रत एवं पूजा-पाठ शुभ माना जाता है। कहते हैं कि भोलेबाबा सोमवार का व्रत एवं पूजन करने वालों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। आइए देखते हैं इस साल कब-कब सावन सोमवार व्रत किये जाएंगे।
| सावन सोमवार व्रत | तिथि |
| पहला सावन सोमवार | 3 अगस्त 2026 |
| दूसरा सावन सोमवार | 10 अगस्त 2026 |
| तीसरा सावन सोमवार | 17 अगस्त 2026 |
| चौथा सावन सोमवार | 24 अगस्त 2026 |
सावन माह में अवश्य करें ये उपाय
सुखद वैवाहिक जीवन की प्राप्ति: ऐसे जातक जिनके वैवाहिक जीवन में समस्याएं चल रही हैं, वह सावन सोमवार को अपने हाथों से मिट्टी का शिवलिंग बनाएं और विधि-विधान से इसकी पूजा करें। सोमवार का व्रत रखते हुए मिट्टी के शिवलिंग पर दूध में हल्दी और केसर मिलाकर अभिषेक करें। इस उपाय को करने से वैवाहिक जीवन सुख-शांति से पूर्ण रहता है।
आर्थिक स्थिति मज़बूत करने के लिए: अगर आप आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो आप सावन 2026 में पूर्व दिशा की ओर मुख करके बैठें और मसूर की दाल के साथ एक छोटा सा शंख और सात कौड़ी रखें। इसके बाद ‘ॐ गं गणपतये नमः’ का जाप करें।
मनोकामनाएं पूर्ण करने के लिए: सावन महीने में भगवान शिव अपने भक्तों के मनोरथ जल्दी पूर्ण करते हैं। ऐसे में, अगर आप मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो सावन में रोज़ाना सुबह-सुबह शिवलिंग पर जल में काला तिल मिलाकर अर्पित करें।
दुर्घटना से सुरक्षा के लिए: सावन 2026 में आप दुर्घटना के भय से मुक्ति के लिए गाय को गुड़ एवं रोटी और बैल को हरा चारा खिलाएं।
अगस्त 2026 मासिक राशिफल: ग्रहण और गोचर
व्रत-त्योहार, बैंक अवकाश और सावन के बारे में जानने के बाद अब हम अगस्त 2026 में होने वाले ग्रहण-गोचरों के बारे में बात करेंगे। इस माह कुल 4 बड़े ग्रह अपनी राशि में परिवर्तन करेंगे जिसमें से एक ग्रह दो बार अपनी चाल में बदलाव करेगा। चलिए नज़र डालते हैं अगस्त 2026 माह के ग्रहों के गोचर की तिथियों पर।
शुक्र का कन्या राशि में गोचर (01 अगस्त 2026): अगस्त 2026 की शुरुआत प्रेम के ग्रह शुक्र के गोचर के साथ होगी। बता दें कि शुक्र देव 01 अगस्त 2026 की सुबह 09 बजकर 24 मिनट पर कन्या राशि में गोचर कर जाएंगे जिसका असर संसार को प्रभावित कर सकता है।
मंगल का मिथुन राशि में गोचर (02 अगस्त 2026): साहस और पराक्रम के ग्रह मंगल महाराज 02 अगस्त 2026 की रात 11 बजकर 16 मिनट पर मिथुन राशि में गोचर करने जा रहे हैं। ऐसे में, इसका प्रभाव सभी राशियों पर नज़र आ सकता है।
बुध का कर्क राशि में गोचर (05 अगस्त 2026): बुद्धि और वाणी के ग्रह बुध देव 05 अगस्त 2026 की रात 07 बजकर 42 मिनट पर कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसका असर संसार और देश-दुनिया पर दिखाई दे सकता है।
पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट
सूर्य का सिंह राशि में गोचर (17 अगस्त 2026): अगस्त माह में होने वाले बड़े गोचरों में से एक सूर्य गोचर भी होगा। सूर्य देव 17 अगस्त 2026 की सुबह 07 बजकर 50 मिनट पर अपनी स्वयं की सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जिसका असर संसार पर पड़ सकता है।
बुध का सिंह राशि में गोचर (22 अगस्त 2026): ज्योतिष में बुध ग्रह को राजकुमार का दर्जा प्राप्त है जो अब 22 अगस्त 2026 की शाम 07 बजकर 24 मिनट पर सिंह राशि में गोचर करेंगे।
अगस्त 2026 मासिक राशिफल: इस महीने पड़ेंगे 2 बड़े ग्रहण
अगस्त 2026 मासिक राशिफल के अनुसार, अगस्त का महीना बेहद ख़ास रहने वाला है क्योंकि इस माह 2 बड़े ग्रहण लगने जा रहे हैं, जिसमें सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण पड़ेगा। आइए जानते हैं ग्रहण के बारे में विस्तार से।
पूर्ण सूर्य ग्रहण: अगस्त माह में साल का दूसरा सूर्य ग्रहण होगा जो श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या पर लगेगा। इस साल यह सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026, बुधवार को लगेगा और इसकी समाप्ति रात 09 बजकर 04 मिनट से मध्यरात्रि की सुबह 4 बजकर 25 मिनट पर हो जाएगी। हालांकि, यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए सूतक काल भी मान्य होगा।
आंशिक चंद्र ग्रहण: अगस्त 2026 मासिक राशिफल के अनुसार, अगस्त में लगने वाला दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण होगा। यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा जो श्रावण मास शुक्ल पक्ष पूर्णिमा यानी कि 28 अगस्त 2026, शुक्रवार की सुबह लगेगा। इस ग्रहण का आरंभ सुबह 8 बजकर 04 मिनट से रात 10 बजे तक रहेगा। बता दें कि यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा और ऐसे में, सूतक काल मान्य नहीं होगा।
अगस्त 2026 मासिक राशिफल: धार्मिक महत्व
हम यह बात भली-भांति जानते हैं कि एक वर्ष में आने वाले प्रत्येक दिन, माह और वार का अपना महत्व होता है। एक साल में कुल 12 महीने आते हैं और हर माह का सनातन धर्म में अपना विशिष्ट महत्व होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, अगस्त साल का आठवां महीना होता है और इस माह में पूरे 28 दिनों तक सावन रहने वाला है। सरल शब्दों में कहें, तो अगस्त 2026 की शुरुआत सावन माह में होगी जबकि इसका समापन भाद्रपद में होगा।
हिंदू कैलेंडर में अगस्त में अधिकतर सावन का महीना पड़ता है। ग्रेगोरियन कैलेंडर में, सामान्य रूप से यह माह जुलाई-अगस्त में आता है। वर्ष 2026 में सावन माह का आरंभ 31 जुलाई 2026 को होगा जबकि इसका अंत 28 अगस्त 2026 को हो जाएगा। इसी क्रम में, हम सबसे पहले बात करेंगे सावन माह की, तो वैदिक ज्योतिष में श्रवण नक्षत्र के स्वामी बृहस्पति ग्रह को माना जाता हैं। सावन माह को श्रावण मास भी कहते हैं।
सावन माह 2026 भगवान शिव को अतिप्रिय है। स्वयं भोलेनाथ ने यह कहा है कि इस मास में भगवान शिव की पूजा-अर्चना सच्चे मन से करने और उनका जलाभिषेक करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। श्रावण मास का समय वर्षा का होता है और प्रकृति में चारो तरफ हरियाली छाई रहती है। इस समय प्रकृति की सुंदरता मन को मोह लेती है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलती है।
धर्मग्रंथों में वर्णित कथाओं के अनुसार, श्रावण मास में माता पार्वती ने भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए कड़ी तपस्या की थी। इससे प्रसन्न होकर माता पार्वती से शिव जी ने विवाह किया था इसलिए भगवान शिव को सावन माह अत्यधिक प्रिय है। दूसरी कथा के अनुसार, समुद्र मंथन के समय समुद्र से निकले हलाहल विष को महादेव ने अपने गले में धारण किया था, जिससे उनके गले में जलन होने लगी। इस जलन को कम करने के लिए सभी देवी-देवताओं ने शिव जी का जल व दूध से अभिषेक किया था। इससे महादेव को हलाहल विष के प्रभाव से राहत मिली।
बात करें भाद्रपद माह की, तो अगस्त माह में ही सावन समाप्त हो जाएगा और भाद्रपद माह शुरू हो जाएगा। हिंदू कैलेंडर में भाद्रपद छठा महीना होता है जिसे सनातन धर्म में विशेष महत्व दिया गया है। यह महीना चातुर्मास के चार महीनों में से एक होता है और इस दौरान पूजा-पाठ व धार्मिक कार्य करना विशेष रूप से शुभ माना जाता है।
मान्यता हैं कि भादो माह में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की उपासना करने से घर में सुख-समृद्धि और शांति का वास रहता है। साथ ही, संतान प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है। इस महीने में ही जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। आइए अब हम आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि अगस्त 2026 में कब-कब शुभ कार्यों के लिए मुहूर्त उपलब्ध हैं।
फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा
अगस्त 2026 में कब-कब करें शुभ कार्य
अगस्त 2026 धार्मिक एवं ज्योतिषीय रूप से महत्वपूर्ण रहेगा क्योंकि इस दौरान व्रत-त्योहार के साथ-साथ ग्रहण-गोचर भी होंगे। ऐसे में, इस माह में विद्यारंभ, अन्नप्राशन, नामकरण, कर्णवेध जैसे संस्कार कब कर सकते हैं? इस बारे में अब हम आपको बताने जा रहे हैं।
अगस्त 2026 मासिक राशिफल: विद्यारंभ मुहूर्त 2026
| तिथि | दिन | शुभ मुहूर्त का समय |
| 5 अगस्त 2026 | बुधवार | दोपहर 11:46 से शाम 18:28 |
| 9 अगस्त 2026 | रविवार | सुबह 09:14 से दोपहर 13:50, शाम 16:08 से शाम 18:12 |
| 14 अगस्त 2026 | शुक्रवार | दोपहर 11:11 से शाम 17:53 |
| 16 अगस्त 2026 | रविवार | शाम 17:45 से शाम 19:27 |
| 23 अगस्त 2026 | रविवार | सुबह 10:35 से शाम 17:17 |
| 28 अगस्त 2026 | शुक्रवार | दोपहर 14:54 से शाम 18:40 |
अगस्त 2026 मासिक राशिफल: अन्नप्राशन मुहूर्त 2026
| तिथि | वार | शुभ मुहूर्त का समय |
| 3 अगस्त 2026 | सोमवार | 09:37 – 16:32 |
| 5 अगस्त 2026 | बुधवार | 11:46 – 18:28 |
| 7 अगस्त 2026 | शुक्रवार | 21:30 – 22:55 |
| 10 अगस्त 2026 | सोमवार | 16:04 – 21:18 |
| 17 अगस्त 2026 | सोमवार | 06:25 – 10:59 |
| 17 अगस्त 2026 | सोमवार | 13:18 – 17:41 |
| 26 अगस्त 2026 | बुधवार | 06:27 – 10:23 |
| 28 अगस्त 2026 | शुक्रवार | 06:28 – 12:35 |
अगस्त 2026 मासिक राशिफल: नामकरण मुहूर्त 2026
| दिनांक | आरंभ काल | समाप्ति काल |
| सोमवार, 03 अगस्त | 05:43:13 | 29:43:14 |
| बुधवार, 05 अगस्त | 05:44:22 | 21:18:51 |
| शुक्रवार, 07 अगस्त | 18:43:56 | 29:45:29 |
| रविवार, 09 अगस्त | 05:46:35 | 14:44:16 |
| रविवार, 16 अगस्त | 16:54:25 | 29:50:26 |
| सोमवार, 17 अगस्त | 05:50:59 | 29:51:00 |
| गुरुवार, 20 अगस्त | 09:09:02 | 21:20:15 |
| सोमवार, 24 अगस्त | 20:29:19 | 29:54:42 |
| शुक्रवार, 28 अगस्त | 05:56:46 | 27:14:00 |
| रविवार, 30 अगस्त | 05:57:47 | 29:57:47 |
नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से
अगस्त 2026 मासिक राशिफल: कर्णवेध मुहूर्त 2026
| तारीख | समय |
| 5 अगस्त 2026 | 11:46-18:28 |
| 9 अगस्त 2026 | 06:57-13:50 |
| 10 अगस्त 2026 | 16:04-18:08 |
| 16 अगस्त 2026 | 17:45-19:27 |
| 17 अगस्त 2026 | 06:25-10:59, 13:18-19:23 |
| 20 अगस्त 2026 | 10:47-15:25, 17:29-19:11 |
| 26 अगस्त 2026 | 06:27-10:23 |
अगस्त 2026 मासिक राशिफल: 12 राशियों का राशिफल और उपाय
मेष राशि
- मेष राशि के नौकरी करने वाले जातकों को अगस्त 2026 में काफ़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। लेकिन विदेश यात्रा के योग बनेंगे।
- अगस्त 2026 मासिक राशिफल के अनुसार, यह महीना पारिवारिक जीवन के लिए मुश्किल रहेगा और सदस्यों के साथ मतभेद हो सकते हैं।
- प्रेम जीवन इस महीने उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। ऐसे में, आपके बीच गलतफहमियां बढ़ सकती हैं।
- अगस्त माह में आपकी आय में वृद्धि होगी, परंतु दूसरी तरफ आपके खर्चे भी बढ़ सकते हैं।
- ग्रहों की स्थिति की वजह से आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा, अन्यथा आपको स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं।
उपाय: मंगलवार के दिन श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।
वृषभ राशि
- अगस्त 2026 आपके करियर के लिए सामान्य रहेगा, लेकिन शॉर्टकट लेने से बचें, अन्यथा आपकी हानि उठानी पड़ सकती है।
- पारिवारिक जीवन के लिए यह महीना अनुकूल रहेगा और सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ेगा। लेकिन आप वाणी मधुर रखें।
- प्रेम जीवन के लिए अगस्त माह अच्छा रहेगा और ऐसे में, आप साथी के साथ कई प्यार भरे पल बिताते हुए नज़र आएंगे।
- आर्थिक जीवन में आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होगी। व्यापार में भी आपको बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
- इन जातकों को अगस्त माह में कोई स्वास्थ्य समस्या परेशान नहीं करेगी, लेकिन छोटे-मोटे रोग घेर सकते हैं।
उपाय: छोटी कन्याओं के चरण छूकर उनका आशीर्वाद लें।
मिथुन राशि
- अगस्त 2026 मासिक राशिफल के अनुसार, नौकरी पर आप पर काम का दबाव बढ़ सकता है। लेकिन, आपको मेहनत करनी पड़ सकती है।
- ग्रहों की स्थिति की वजह से परिवार में उतार-चढ़ाव आ सकता है। लेकिन, इस दौरान आप घर के बुजुर्गों का सम्मान भी करेंगे।
- प्रेम जीवन के लिए अगस्त को अच्छा कहा जाएगा। लेकिन, आपको साथी से साथ सोच-समझकर बात करनी होंगे।
- आर्थिक जीवन के लिए अगस्त का महीना अनुकूल रहेगा और ग्रहों की स्थिति के कारण बिज़नेस यात्रा के योग बनेंगे।
- इस दौरान आपको स्वास्थ्य समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता है। लेकिन, आपको अपनी दिनचर्या में सुधार करना होगा।
उपाय: शुक्रवार के दिन खीर बनाकर माता को भोग लगाएं और छोटी कन्याओं में वितरित करें।
रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप
कर्क राशि
- करियर के लिए अगस्त का महीना थोड़ा कठिन रह सकता है और आपके विदेश जाने के योग बनेंगे।
- पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। इस दौरान सदस्यों के बीच सौहार्द की कमी रह सकती हैं इसलिए सावधान रहें।
- प्रेम जीवन में आपकी और आपके पार्टनर के बीच कहासुनी हो सकती है। लेकिन बाद में रिश्तों में सुधार होगा।
- शनि देव की स्थिति इस माह आपकी आय को सामान्य बनाए रखेगी और आपको पर्यात मात्रा में धन प्राप्त होगा।
- ग्रहों की स्थिति नकारात्मक रूप से आपकी सेहत को प्रभावित कर सकती हैं इसलिए आपको अपना ध्यान रखना होगा।
उपाय: मंगलवार के दिन छोटे बालकों को गुड़ और चने का प्रसाद बांटें।
सिंह राशि
- ग्रहों की स्थिति के कारण अगस्त माह में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेंगी, लेकिन परिणाम आपके पक्ष में आएंगे।
- इस महीने आपका पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा, लेकिन कभी-कभार आपको अकेलापन महसूस हो सकता है।
- अगस्त 2026 मासिक राशिफल के अनुसार, प्रेम जीवन के लिए अगस्त 2026 नाज़ुक रहेगा और आपको एक-दूसरे से दूर रहना पड़ सकता है।
- राहु की स्थिति इस महीने वैवाहिक जीवन को प्रभावित करेगी इसलिए जातकों को धैर्य रखना होगा।
- इस दौरान आपकी आय और खर्चे दोनों में बढ़ोतरी होगी। लेकिन खर्च अच्छे कार्यों पर होंगे।
उपाय: बृहस्पतिवार के दिन केले के वृक्ष की पूजा करना लाभदायक रहेगा।
कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर
कन्या राशि
- करियर के क्षेत्र में इस माह आप उत्साह से भरे रहेंगे, परंतु आपको जोश के बजाय होश से काम लेना होगा।
- परिवार का माहौल सामान्य रहेगा और बुजुर्गों के मार्गदर्शन से पारिवारिक स्थितियों में सुधार आएगा।
- अगस्त 2026 मासिक राशिफल के अनुसार, इस राशि के सिंगल जातकों के विवाह के योग बन सकते हैं।
- आर्थिक जीवन के लिए यह महीना अनुकूल रहेगा और आपके सामने अनावश्यक खर्चे बढ़ सकते हैं।
- अगस्त माह में आपका स्वास्थ्य थोड़ा कमज़ोर रह सकता है। ऐसे में, आपको कोई एलर्जी हो सकती है।
उपाय: शनिवार के दिन उड़द की दाल के बड़े बनाकर गरीबों में बांटें।
तुला राशि
- अगस्त 2026 मासिक राशिफल के अनुसार, इस माह करियर में की गई मेहनत से आपको उच्च पद प्राप्त होने के योग बनेंगे।
- पारिवारिक जीवन में आपसी सौहार्द बना रहेगा और सदस्य बुजुर्गों का सम्मान करेंगे।
- यह महीना वैवाहिक जातकों के लिए सामान्य रहेगा और आप साथी के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं।
- आर्थिक जीवन में ग्रहों की स्थिति आपके सामने एक के बाद एक खर्चे लेकर आएगी, इसलिए सोच-समझकर खर्च करें।
- इस महीने आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा, अन्यथा आपकी स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ सकती हैं।
उपाय: श्री दुर्गा चालीसा का पाठ प्रतिदिन करें।
वृश्चिक राशि
- अगस्त 2026 के दौरान नौकरी में आपका मन नहीं लगेगा। ऐसे में, आप नौकरी बदलने का सोच सकते हैं।
- पारिवारिक जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं, लेकिन भाई-बहनों के साथ आपके रिश्ते मधुर रहेंगे।
- अगस्त 2026 मासिक राशिफल के अनुसार, यह माह आपके प्रेम जीवन के लिए धूप-छाँव की तरह रहेगा। इस दौरान समस्याएं आएंगी, लेकिन प्रेम बढ़ेगा।
- इस माह आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी और सुख-सुविधाओं में भी बढ़ोतरी होगी। साथ ही, धन लाभ भी मिलेगा।
- अगस्त के दौरान रोग आपको घेर सकते हैं इसलिए आपको अपना ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।
उपाय: शनिवार के दिन पीपल वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का एक दीपक जलाएं।
धनु राशि
- अगस्त 2026 मासिक राशिफल के अनुसार, नौकरी में काम में आपका मन लगेगा और समस्याओं में भी कमी आएगी।
- ग्रहों की स्थिति की वजह से परिवार में मतभेद जन्म ले सकते हैं और आपसी तालमेल में कमी आ सकती है।
- इस महीने में साथी के साथ रिश्ते को निभाने के लिए आपको मशक्कत करनी पड़ेगी, परंतु प्रयास रिश्ते को मज़बूत बनाएंगे।
- अगस्त महीने में आपकी आय में वृद्धि होगी, लेकिन निवेश के दौरान सतर्क रहें क्योंकि हानि हो सकती है।
- ग्रहों की अशुभ स्थिति इस महीने आपको कई तरह के रोग दे सकते हैं इसलिए अपना ध्यान रखें।
उपाय: रविवार के दिन सूर्य देव को अर्घ्य दें।
मकर राशि
- अगस्त 2026 मासिक राशिफल कहता है कि इस माह आपकी नौकरी में बदलाव के योग बन सकता है।
- इस महीने परिवार पर ध्यान दें क्योंकि संपत्ति से जुड़े विवाद जन्म ले सकते हैं और माता की सेहत भी बिगड़ सकती है।
- प्रेम जीवन के लिए यह माह मिठास भरा रहेगा और आपके रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा। आप साथी के साथ यात्रा पर जा सकते है।
- आर्थिक जीवन में आपकी आय से ज्यादा खर्चे हो सकते हैं इसलिए धन प्रबंधन सोच-विचार कर करें।
- इस माह आपके लिए आलस का त्याग करना आवश्यक होगा, अन्यथा स्वास्थ्य समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं।
उपाय: शुक्रवार के दिन मां भगवती दुर्गा जी की उपासना करनी चाहिए।
कुंभ राशि
- अगस्त 2026 मासिक राशिफल के अनुसार, यह माह आपके लिए नौकरी में सफलता लेकर आएगा।
- पारिवारिक जीवन में इस माह उतार-चढ़ाव आने की आशंका है। लेकिन परिवार में अनुशासन बनाए रखें।
- वैवाहिक जीवन में आपके और साथी के बीच गलतफ़हमियां बढ़ सकती हैं इसलिए रिश्ते में प्रेम बढ़ सकता है।
- इस दौरान आपके खर्चों में वृद्धि होगी, लेकिन मेहनत के फल के रूप में आपको धन लाभ प्राप्त होगा।
- इस दौरान आपको मुँह और दांत से जुड़े रोग परेशान कर सकते हैं इसलिए आप अपना ध्यान रखें।
उपाय: बुधवार के दिन गौ माता को हरी सब्जियां खिलाएं।
मीन राशि
- कार्यक्षेत्र में आपको सावधानी बरतनी होगी और आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा समस्या बढ़ सकती है।
- अगस्त 2026 मासिक राशिफल के अनुसार, पारिवारिक जीवन में विवाद जन्म ले सकते हैं, परंतु परिवार में आय में वृद्धि होगी।
- प्रेम जीवन में आपके पार्टनर में अहंकार जन्म ले सकता है जिसके चलते आपकी समस्याओं में बढ़ोतरी होगी।
- आर्थिक रूप से यह महीना आपके लिए सफलता लेकर आएगा। इस दौरान आपके खर्चे बढ़ेंगे इसलिए पैसा संभालकर खर्च करें।
- अगर आप अनुशासन और नियमित दिनचर्या का पालन करेंगे, तो आप शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे।
उपाय: मंगलवार के दिन हनुमान जी की उपासना करें और उन्हें मीठा पान अर्पित करें।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
हम आशा करते हैं कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
अगस्त 2026 मासिक राशिफल के अनुसार, कामिका एकादशी, मासिक शिवरात्रि, हरियाली तीज, नाग पंचमी समेत रक्षा बंधन जैसे कई बड़े पर्व मनाए जाएंगे।
इस माह तीन दिन 15 अगस्त, 25 अगस्त और 28 अगस्त 2026 बैंक बंद रहेंगे।
इस साल सावन 30 जुलाई 2026 से शुरू होकर 28 अगस्त 2026 को समाप्त होगा।